Useful Cooking tips – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 04 Jul 2017 05:11:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Useful Cooking tips – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 कुकिंग आसान बनाने के टिप्स Easy Cooking Tips https://livehealthylife.in/easy-cooking-tips/ https://livehealthylife.in/easy-cooking-tips/#respond Tue, 04 Jul 2017 05:11:21 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3572 कुकिंग को मजेदार और आसान बनाने के टिप्स:-

• डोसा बनाने से पहले यदि तवा नॉनस्टिक न हो, तो तवे पर थोड़ा सा नमक भुन कर गुलाबी कर ले, चिपकेगा नही।

•डोसा या किसी भी प्रकार के चीले का घोल तवे पर डालने से पहले तवे पर पानी के छींटे मारे। डोसा या चिला तवे पर नहीं चिपकेगा।

• पराठे बेलते वक्त, घी या तेल लगाने के बाद थोड़ा सा पलोथन सूखा आटा बुरक दे। पराठे अच्छे बनेंगे। पराठों के लेयर अलग-अलग खुल जायेंगे।

• मठरी बनाने के लिए मैदे या आटे को बफ़ा लीजिए। ख़स्ता बनेगी।

• यदि मलाई में एक चम्मच शक्कर डालकर फेंटा जाए तो मक्खन ज्यादा मात्रा में निकलता है।

• बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें। मैल छूट जाएगा।

• मटर का हरा रंग बरकरार रखने के लिए पानी में एक चम्मच शक्कर डालकर उबाल लें। ग्रेवी में पानी सहित उपयोग करें।

• मेथी भाजी का कड़वापन कम करने के लिए, मेथी भाजी में थोड़ा सा नमक मिलाकर कुछ मिनट रख दे। फिर पानी से अच्छे से धो लीजिए।

• यदि आप केक में मेवों और फलों के टुकड़ों का इस्तेमाल कर रहे है, तो कुछ देर के लिए मेवों को एक बाउल में थोड़े से मैदे के साथ मिला कर रख दे। ऐसा करने से फल एवं मेवे केक के निचे जाकर नहीं बैठेंगे।

• प्लास्टिक के डब्बे और बोतलें साफ करने के लिए पानी में नींबू का रस मिलाए और डब्बे और बोतलों को कुछ घंटों के लिए उसमे डुबो कर रखें। बाद में साफ़ पानी से धो ले।

]]>
https://livehealthylife.in/easy-cooking-tips/feed/ 0
कुकिंग टिप्स -Cooking Tips https://livehealthylife.in/cooking-tips-2/ https://livehealthylife.in/cooking-tips-2/#respond Mon, 03 Jul 2017 07:20:49 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3576  

कभी कभी खाने में कुछ कमी रह जाती है या कभी खाना बच जाता है. ऐसे में अगर कुछ आसान से टिप्‍स की मदद ली जाए तो खाना बनाने और किचन के काम को आसान बनाया जा सकता है.

कुकिंग  टिप्‍स:-

– दाल को जल्दी पकाने के लिए उसमें थोड़ा-सा घी, चुटकी भर हल्दी व हींग और जरा-सा नमक व चीनी डालिए, इससे दाल आसानी से पकेगी और उसकी खुशबू भी बरकरार रहेगी।

– पूरियां नरम व फूली हुई बनें इसके लिए आटा गूंथते समय पानी के बदले दूध का उपयोग करें।

– सब्जियां पकाने के दौरान जब तक सब्जी गले नहीं तब तक उसमें नमक न डालें। सब्जियों में जल्दी नमक डालने से उनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू कम हो जाती है।

– सामान्य मौसम में केलों को बाहर रखने से वे ज्यादा पक जाते हैं और जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में केलों को फ्रिज में रखिए। फ्रिज में रखने से छिलके काले हो जाते हैं, मगर अंदर केला सुरक्षित रहता है।

– टमाटरों को जल्दी पकाने के लिए उन्हें ब्राउन पेपर बैग में पैक कर किसी डार्क कॉर्नर में रखें। टमाटर जल्दी पक जाएंगे और उनका रंग भी बरकरार रहेगा।

– अगर मिक्स वेज कटलेट बना रहे हैं तो सब्जी उबालने के बाद जो पानी बचे उसे सूप में या फिर दाल में डालने से इनका स्वाद और बढ़ जाएगा।

– लौकी का हलवा बनाते समय अगर इसमें मलाई डाल के भूनने से हलवा और भी स्वादिष्ट बनेगा।

– दही बड़े बनाते समय पिसी हुई दाल में थोड़ा सा दही मिला के फेंटे तो दही बड़े अधिक स्वादिष्ट और मुलायम बनेंगे।

– दही जमाते समय दूध में थोड़ा सा नारियल का टुकड़ा डाल देने से दही 2-3 दिनों तक ताजा रहेगा।

– मूंगदाल के चीले बनाते समय दाल में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा मिला दें इससे चीले कुरकुरे बनेंगे।

– दूध या खीर जल जाए तो उसमें 2-3 पान के पत्ते डाल के गर्म करने से जलने की खुशबू चली जाएगी।

– बचे हुए ढोकले या इडली को छोटे टुकड़ों में काट कर बेसन के घोल में डुबा कर पकोड़े बना लें।

– हरी मटर को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रिजर में रखे।

]]>
https://livehealthylife.in/cooking-tips-2/feed/ 0
शानदार कुकिंग टिप्स – Amazing cooking tips https://livehealthylife.in/amazing-cooking-tips/ https://livehealthylife.in/amazing-cooking-tips/#respond Thu, 16 Feb 2017 02:44:11 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2501 शानदार कुकिंग टिप्स – Amazing cooking tips

कुछ शानदार कुकिंग टिप्स, कुकिंग को और भी आसान बनाने के लिए –

  • यदि कॉफी कड़वी हो गई हो तो एक चुटकी नमक डालें कड़वाहट कम होगी |
  • सब्जी का रंग बढ़ाने के लिए ग्रेवी में हमेशा टमाटर प्यूरी ही डालें
  • ग्रेवी और पिसे मसालों को धीमी आंच पर ही पकाएं, ऐसा करने से उसका रंग और स्वाद दोनों बरकरार रहेंगे।
  • भटूरे बनाते वक्त मैदा में रवा मिला लें ,इससे बेलने में आसानी होगी।
  • भटूरे बनाते वक्त कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो नहीं तो भटूरा तेल में डालने के बाद तुरंत ही गहरे भूरे रंग के हो जाएंगे।
  • भटूरे के मैदे में दही, बेकिंग सोडा, सूजी और नमक डालकर इसे 2-3 घंटे के लिए ढककर रखना अच्छा होगा।
  • अगर आपको कढ़ी में पकौड़े डालना है तो पकौड़ों को हार्ड न बनाये ,इसे सॉफ्ट रखें।
  • सब्जी की ग्रेवी में अच्छे स्वाद के लिए उसमें तेल के साथ घी का इस्तेमाल करें या सिर्फ घी ही डालें।
  • डोसा बनाने से पहले तवे पर प्याज को तेल में डुबोकर रगड़े, डोसा तवे पर नहीं चिपकेगा|
  • मेथी के परांठे अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़ा बेसन डालें, करारे बनेंगे |
]]>
https://livehealthylife.in/amazing-cooking-tips/feed/ 0
मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स -2 – Kitchen tips and tricks making sweets -2 https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets-2/ Thu, 01 Dec 2016 16:33:45 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2029 मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets
  • मिठाई बनाते समय इलायची, जायफल जो भी खुशबू डालना है, वह ठंडा होने पर डालें।
  • सेवईयां को गाढ़ी व स्वादिष्ट बनाने के लिए बनाते समय उसमें जरा-सा कस्टर्ड पावडर मिला दें। सेवईयों का स्वाद बढ़ जाएगा।
  • गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा-सा पनीर मिला दें और फिर गुलाब जामुन बनाएं तो इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा और देखने में भी आकर्षक दिखेंगे।
  • घर पर गुलाब जामुन बनाते एवं तलते समय घी में 2 चम्मच मीठा तेल मिला दें। इससे घी की परत गुलाब जामुन पर नहीं जमेगी।खोए के गुलाब जामुन बनाते समय उसमें थोड़ी सी पिसी चीनी मिला दीजिए, नर्म गुलाब जामुन बनेंगे।
  • बेसन के लड्डू बनाना हो तो बेसन रवेदार होना चाहिए।रवे के लड्डू बनाते समय चाशनी पानी के बजाए दूध में बनाएँ। फर्क आप खुद देखेंगी।
  • लड्डू में घी डालना हो तो घी को सिर्फ पिघलाए, गरम न करें।
    तिल कतली, काजू कतली आदि को पॉलीथिन के अंदर रखकर बेल दें, फिर काटें। शेप खराब नहीं होगा।
  • मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल में भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।
  • जलेबी की चाशनी में थोड़ा- सा साइट्रिक एसिड डाल देने पर चाशनी में क्रिस्टल नहीं जमते हैं।

 

]]>
शानदार कुकिंग टिप्स – Cooking tips and Tricks https://livehealthylife.in/cooking-tips-tricks/ https://livehealthylife.in/cooking-tips-tricks/#respond Fri, 04 Nov 2016 02:40:21 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2165 शानदार कुकिंग टिप्स – Cooking tips and Tricks

  • चावल पकाते समय पानी के साथ नींबू का रस मिलाने से चावल अधिक खिले , सफ़ेद व स्वादिष्ट बनेंगे।
  • भिंडी की सब्जी बनाते वक्त अगर इसमें एक चम्मच दही मिला देंगे तो यह कड़ाही या बर्तन की तली से चिपकेगी नहीं
  • मेथी की कड़वाहट हटाने के लिए थोड़ा सा नमक डालकर इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
  • किसी भी चटनी में अदरक या सोंठ और कलौंजी डालने से उसका स्वाद काफी बढ़ जाता है।
  • धनिये और पुदीने की चटनी को पीसने के बाद उसमें 2-3 चम्मच दही मिलाकर रखेंगे तो वह अधिक स्वादिष्ट लगेगी।
  •  French फ्राइज के लिए ऐसे आलू चुने , जिनका छिलका पतला  हो।
  • पुराने चावल की अपेक्षा में नए चावल जल्दी गल जाते है इसलिए ध्यान से पकाएँ।
  • इडली व डोसा बनाने के लिए दाल-चावल भिगोते समय एक चम्मच मेथी दाना भी डाल दें तथा उसे भी साथ ही पीस लें| इससे इडली डोसा अधिक मुलायम बनेगी।
  • सर्दियों में इडली-डोसा के मिस्रण को रात में वोल्टेज स्टॅबलाइजर के उपर रख दें, इससे खमीर अच्छा उठेगा|
  •  चावल उबालते समय  एक्स्ट्रा पानी छानकर निकाल दिया जाता है जो मांड कहलाता है। लेकिन इस से  पौष्टिक तत्व मांड के साथ निकल जाते है।
  • ब्राउन राइस को फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिये। क्योंकि ये जल्दी ख़राब हो जाते है।
]]>
https://livehealthylife.in/cooking-tips-tricks/feed/ 0
मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/ https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/#respond Thu, 27 Oct 2016 04:56:56 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2130 मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets

दिवाली के त्यौहार पर सब एक दूसरे को मिठाईया देते है। इस अवसर पर घर में अनेक पकवान और मिठाइयाँ  बनते है

यदि आपको घर पर मिठाई बनानी हो उस समय कुछ उपयोगी टिप्स अपनाएँ जिससे आपकी मिठाई अच्छी बनेंगी।

  • बर्फी जमाने के लिए थाली में घी की जगह तेल लगाने से बर्फी जल्दी निकलेगी।
  • नारियल की बर्फी बनाते समय  नारियल और दूध को मिक्सर में से निकालकर फिर बर्फी बनाएँ, अच्छी बनेगी।
  • बर्फी बनाना हो तो गैस पर से उतारने के बाद थोड़ी देर तक कड़ाही में अच्छी तरह चलाएँ, इससे बर्फी अच्छी बनती है।
  • दानेदार एवं खस्ता बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी-सी भुनी हुई सूजी मिला दें। इससे बर्फी खस्ता होकर उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
  • चावल या घीया की खीर बनाते समय शक्कर अंत में डालें वर्ना चावल या गाजर कच्चे रह जाएँगे, शक्कर डालने के बाद दूध को थोड़ी देर और उबालें।
  • किसी भी बर्फी पर, खासकर सफेद रंग की बर्फी पर, किसी नए टूथब्रश पर कोई भी खाने वाला हल्का रंग लगाकर ब्रश को हल्के हाथ से दबाएँ जिससे रंग बर्फी पर छिड़काव की तरह फैल जाएगा और बर्फी सुंदर दिखाई देगी।
  • मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल को भूनने पर वह कड़ाही में चिपकता है। इसीलिए भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।
  • कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद एवं सुगंध बढ़ाने के लिए कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी आवश्यकता के अनुसार कुछ कम मात्रा में डालें और ठंडा होने पर शहद मिलाएं।
]]>
https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/feed/ 0
शानदार कुकिंग टिप्स – WOW cooking Tips https://livehealthylife.in/wow-cooking-tips/ https://livehealthylife.in/wow-cooking-tips/#respond Fri, 19 Aug 2016 03:17:13 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1696 शानदार कुकिंग टिप्स – WOW cooking Tips

  • चाप या पनीर की ग्रेवी गाढ़ी  करने के लिए यदि काजू न हो तो मूंगफली के पेस्ट का प्रयोग कर सकते है।
  • आलू ,प्याज़ ,हरी सब्जियां ,नीबूं अलग अलग रखने से अधिक समय तक टिकेगे।
  • सब्जी में मटर के दानों का रंग हरा रहे और वो सिकुड़े नहीं, इसके लिए पानी में एक चम्मच शक्कर डालकर उसमें मटर उबालें।
  • व्हाइट सॉस पास्ता बनाते वक्त उसमे मेल्टेड बटर मिलाने से सॉस जमेगी नहीं।
  • हरी मिर्च की डंडी तोड़कर प्लास्टिक की डब्बी में रखे ,कई दिन तक चलेगी।
  • ढोकला बनाते समय बेसन के घोल में सोडा वाटर प्रयोग करे ,ढोकला अधिक नरम बनेगा।
  • ब्रेड सख्त हो जाये तो गर्म दूध के पतीले की छलनी के ऊपर रख दे।
  • चाशनी बनाते समय 1 चम्मच आयल डालने से लड्डू या अन्य मिठाई आसानी से बनेगी।
  • घी में पानी की छींटा पड़ जाय तो 1 चम्मच नमक डाल दे ,छींटे नहीँ आएंगे।
  • दाल बनाते समय यदि दाल कुकर से बाहर आती  हो तो 1 चम्मच ऑयल डाल दे।
  • चाकू को कपड़े से साफ कर के रखे ,चाकू अधिक समय तक तेज़ रहेगा।
]]>
https://livehealthylife.in/wow-cooking-tips/feed/ 0
10 उपयोगी कुकिंग टिप्स -10 Useful Cooking tips https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/ https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/#respond Wed, 27 Jul 2016 07:45:19 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1485 10 उपयोगी  कुकिंग टिप्स  -10  Useful Cooking tips

  • घी में तलते समय कोई चीज बिखर रही है, तो उसमें एक या दो डबलरोटी को पीसकर मिला दें
  • यदि पुदीना धूप न मिलने की वजह से ना सुख रहा हो, तो 30 सेकेंड्स मइक्रोवेव में घुमाए,अब कांच के डब्बे में भर ले।
  • कोई भी भरवाँ सब्जी बनाते समय मसाले में थोड़ा-सा भुना मूँगफली का चूर्ण डाल देने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।
  • आलू उबालते समय पानी में एक चुटकी नमक डालने से  छिलके उतारने में आसानी होगी।
  • देसी घी को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए उसमें एक टुकड़ा गुड़ और एक टुकड़ा सेंधा नमक डाल दे।
  • दही से बनी सभी सब्जियों में नमक तभी डालें जब तक सब्जियों में उबाल न आ जाए। पहले से नमक डालने पर दही से बनी सब्जियां फट जाती हैं।
  • पनीर को नर्म रखने के लिए उसे तलने के बाद गरम पानी में डालें। इसके बाद ही उसे सब्जी में मिलाएँ और हल्का पकाएँ।
  • अनाज अंकुरित करने के लिए महीन कपड़े में बांध  फ्रिज में रखने से  उसमें पानी में पड़े रहने जैसी स्मेल नहीं आएगी।
  • रायता में नमक सर्व करते समय डालें, इससे रायता खट्टा नहीं लगेगा।
  • आटा गूंथते समय पानी की बजाय दूध का उपयोग करें , पूरियां नरम बनेगी।
]]>
https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/feed/ 0