Tips – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Fri, 02 Nov 2018 02:08:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Tips – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 मंगलवार को करें यह उपाय, बन जाएगा बिगड़ा काम https://livehealthylife.in/tuesday-hanuman-ji/ https://livehealthylife.in/tuesday-hanuman-ji/#respond Tue, 16 May 2017 03:34:40 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3252 मंगलवार को करें यह उपाय, बन जाएगा बिगड़ा काम

हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार माना जाता हैं कि हर दिन का अपना ही महत्व होता हैं। अगर दिन के अनुसार काम करें तो देवी-देवता की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहती हैं।  इसी तरह ज्योतिष के अनुसार मंगलवार को मंगल ग्रह का कारक मान जाता हैं। हनुमानजी मंगलवार के देव माने जाते हैं। हनुमानजी की पूजा सबसे जल्दी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मानी गई है। इस दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करे तो कुछ ही समय में आपकी किस्मत बदल सकती है। मंगलवार के दिन किए जाने वाले आसान उपाय जो धन संपदा के साथ मन की शांति के लिए भी उत्तम माने गए हैं।

  • इस दिन सुबह लाल गाय को रोटी देना शुभ है।
  • यदि कोई व्यक्ति पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो उसे मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखें। अब इस पत्ते पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा।
  • मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है।
  • मंगलवार के दिन व्रत करके शाम के समय हनुमान मंदिर में जाएं। एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएंं। वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। बूंदी का प्रसाद बांटने से भी पैसों की तंंगी दूर हो जाती है और हनुमान जी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है ।
  • मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल रखना अच्छा माना जाता है।
  • मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला चढाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।
  • शनिवार के दिन हनुमान जी के मन्दिर में जाएं। उनके कंधों पर से सिन्दूर लाकर नजर लगे व्यक्ति को लगाएं। नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
  • मंगलवार के दिन किसी हनुमानजी के मंदिर जाएं और वहां बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।

क्या न करें

  • नेल कटर का उपयोग न करें – मंगलवार के दिन नाखून काटना शुभ नहीं माना जात हैं। इस दिन नाखून काटने अशुभ होता है। जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • बाल न कटवाएं – परंपराओं के अनुसार माना जाता हैं क मंगलवार के दिन दाढ़ी या फिर बाल नहीं कटाना चाहिए। इससे आपको मंगल दोष लगता हैं।
  • मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं तो नमक न खाएं।
  • मंगलवार को मिष्ठान का दान करते हैं तो मीठा न खाएं। जिस वस्तु का दान किया जाता है उसे उस दिन स्वयं नहीं खाना चाहिए।
  • धन न लें और न दें – शास्त्रों अनुसार माना जाता है कि मंगलवार के दिन धन न देना चाहिए न देना चाहिए। इससे आपको आर्थिक परेशानी और हानि हो सकती हैं। 
  • मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए – मंगलवार श्री हनुमान का दिन होता है। इस दिन सात्विक रहना चाहिेए। मांसाहार को घर में न पकाएं, शराब से दूर रहना चाहिए। जिससे आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहें। साथ ही किसी भी तरह की किसी काम में बाधा न आए।

 

source – google.com

]]>
https://livehealthylife.in/tuesday-hanuman-ji/feed/ 0
घर में वास्तु के अनुसार नहीं होनी चाहिए ये गलतियां https://livehealthylife.in/home-vastu-tips-positive-energy-prosperity/ https://livehealthylife.in/home-vastu-tips-positive-energy-prosperity/#respond Wed, 03 May 2017 13:09:12 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3052 कुछ बातो का ध्यान रख कर हम अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार को बढ़ा सकते है। सकारात्मक उर्जा हो तो घर में सुख समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। इसके लिए कुछ आसान वास्तु टिप्स आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर

कैकटस जैसे कंटीले पौधे घर में ना लगाएं
कभी भूलकर भी कैकटस जैसे कंटीले पौधो को घर में न लगाएं वास्तु के अनुसार यह शुभ नहीं मने जाते, इसी प्रकार बोनसई का पौधा घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए। घर में तुसली और मनी प्लांट जैसे पौधे लगाएं।

घर में गहरे रंग के कलर ना कराएं
रंगो का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है , वास्तु के अनुसार आपके घर का रंग आपके मूड और चरित्र पर काफी प्रभाव डालता है। घर पर हमेश हलके रंगो का इस्तेमाल करने चाहिए जैसे आसमानी नीला, पीला, सफेद और हल्का हरा।
प्रवेश द्वार के पास भी लाल, काला, ग्रे रंग नहीं करना चाहिए।

पेंटिंग और मूर्तियों का चयन संभलकर करें
वास्तप के अनुसार घर के लिए तस्वीरों और मूर्तियों का चयन ध्यान से करना चाहिए क्योंकि इसका असर आपके साथ-साथ आपके परिवार के लोगों पर भी पड़ता है।
महाभारत का कोई भी चित्र घर में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि इससे कलह कभी खत्म नहीं होता है,  एग्रेसेवि तस्वीरें, डारवने चिन्हों वाली मूर्तियां घर में न लगाएं, नटराज की तस्वीर या मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इसमें शिवजी ने विकराल रूप लिया हुआ है,  इसके अलावा भारी मूर्तियां धर के उत्तर पूर्व कोने में न लगाएं।
घर के प्रवेश द्वार में ऊं या स्वस्तिक बनाएँ या उसकी थोड़ी बड़ी आकृति लगाना अच्छा होता है।

घर की छत पर न हो बीम
लीविंग रुम में बीम का होना वास्तु के अनुसार ठीक नहीं समझा जाता। कहा जाता है कि इसे डिप्रेसिंग इफेक्ट पड़ता है जिससे घर के लोगों में वाद-विवाद होता है।

बेडरुम में चीजें बिखरी न हों
बेडरुम एक ऐसी जगह है जहां आप आराम और शांति का अनुभव करते हैं। इसलिए वहां चीजे बिखरीं हुई यानी अव्यवस्थित नहीं होनी चाहिएं। वास्तु के अनुसार बेडरुम में बिखरी-बिखरी चीजें नेगेटिव वाइब्रेशन लाती है। शयनकक्ष में भगवान की या धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

]]>
https://livehealthylife.in/home-vastu-tips-positive-energy-prosperity/feed/ 0
मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स -2 – Kitchen tips and tricks making sweets -2 https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets-2/ Thu, 01 Dec 2016 16:33:45 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2029 मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets
  • मिठाई बनाते समय इलायची, जायफल जो भी खुशबू डालना है, वह ठंडा होने पर डालें।
  • सेवईयां को गाढ़ी व स्वादिष्ट बनाने के लिए बनाते समय उसमें जरा-सा कस्टर्ड पावडर मिला दें। सेवईयों का स्वाद बढ़ जाएगा।
  • गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा-सा पनीर मिला दें और फिर गुलाब जामुन बनाएं तो इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा और देखने में भी आकर्षक दिखेंगे।
  • घर पर गुलाब जामुन बनाते एवं तलते समय घी में 2 चम्मच मीठा तेल मिला दें। इससे घी की परत गुलाब जामुन पर नहीं जमेगी।खोए के गुलाब जामुन बनाते समय उसमें थोड़ी सी पिसी चीनी मिला दीजिए, नर्म गुलाब जामुन बनेंगे।
  • बेसन के लड्डू बनाना हो तो बेसन रवेदार होना चाहिए।रवे के लड्डू बनाते समय चाशनी पानी के बजाए दूध में बनाएँ। फर्क आप खुद देखेंगी।
  • लड्डू में घी डालना हो तो घी को सिर्फ पिघलाए, गरम न करें।
    तिल कतली, काजू कतली आदि को पॉलीथिन के अंदर रखकर बेल दें, फिर काटें। शेप खराब नहीं होगा।
  • मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल में भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।
  • जलेबी की चाशनी में थोड़ा- सा साइट्रिक एसिड डाल देने पर चाशनी में क्रिस्टल नहीं जमते हैं।

 

]]>
धनतेरस त्रयोदशी ( धनसमृद्धि का द‌िन) |धनतेरस पर समृद्धि प्राप्ति के उपाय – Prosperity tips for Dhanteras https://livehealthylife.in/prosperity-tips-for-dhanteras/ https://livehealthylife.in/prosperity-tips-for-dhanteras/#respond Thu, 27 Oct 2016 10:36:29 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2127 धनतेरस त्रयोदशी ( धनसमृद्धि  का द‌िन) |धनतेरस पर समृद्धि प्राप्ति के उपाय – Prosperity tips for Dhanteras

आज धनतेरस के खास मौके पर हमारी संस्कृति और मान्यताओं के अनुसार कुछ न कुछ खरीदने का प्रचलन है। वैसे पुरानी मान्यताओं के अनुसार इस खास दिन पर बर्तन खरीदने की प्रथा में लोगों का यकीन काफी अधिक  है।दीपावली से पहले धनतेरस पर घर में कुछ खास चीजें लाने से धन की प्राप्ति होती है। धनतेरस यानी अपने धन को 13 गुणा बनाने का द‌िन,इसके साथ ही एक कथा जुडी हुई है ।

धनतेरस की कथा की मान्यता के अनुसार माँ लक्ष्मी को विष्णु जी का श्राप था कि उन्हें 13 वर्षों तक उनको किसान के घर में रहना होगा। श्राप के दौरान किसान का घर धनसंपदा से भर गया। श्रापमुक्ति के उपरांत जब विष्णुजी लक्ष्मी को लेने आए तब किसान उन्हें रोकना चाहता था तब लक्ष्मीजी ने कहा कल त्रयोदशी है तुम साफसफाई करना, दीप जलाना और मेरा आह्वान करना। किसान ने लक्ष्मी जी के कहे अनुसार ही किया और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की । तब ही से लक्ष्मी पूजन कीप्रथा चल निकली।

5 नवंबर 2018,  6 :05  से 8:01  तक का समय धन तेरस की पूजा के लिये विशेष शुभ है। इस पूजा के बाद धनवंतरी पूजन करना भी जरूरी है। इसके लिए अपने घर के पूजा गृह में जाकर ॐ धं धन्वन्तरये नमः मंत्र का 108 बार उच्चारण करें।

इस दिन भगवान धनवन्तरी समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिये इस दिन खास तौर से बर्तनों की खरीदारी की जाती है। इस दिन बर्तन, चांदी खरीदने से इनमें 13 गुणा वृ्द्धि होने की संभावना होती है।  इसके साथ ही इस दिन सूखे धनिया के बीज खरीद कर घर में रखना भी परिवार की धन संपदा में वृ्द्धि करता है।  दीपावली के दिन इन बीजों को खेतों में लागाया जाता है ये बीज व्यक्ति की उन्नति व धन वृ्द्धि के प्रतीक होते है।

धनतेरस की विशेष बात यह है कि इस दिन चांदी या पीतल खरीदना चाहिए ,जो घर में स्वास्थ्य ,समृद्धि ,आरोग्य और सौभाग्य लाती है सोना नहीं खरीदें क्योंकि इस दिन सोना खरीदने से घर में चंचलता आ सकती है । बल्कि पुष्य नक्षत्र में खरीदे सोना की इस दिन विधिवत पूजा जा सकता है । इससे घर में लक्ष्मी का शुभ स्थायी वास होता है।

देवी लक्ष्मी जी का प्रतीक होता है झाडू। धनतेरस के दिन घर में नई झाडू लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती हैं और साफ घर में लक्ष्मी जी प्रवेश करती हैं।

]]>
https://livehealthylife.in/prosperity-tips-for-dhanteras/feed/ 0
किचन टिप्स – Kitchen Tips https://livehealthylife.in/kitchen-tips/ https://livehealthylife.in/kitchen-tips/#respond Mon, 29 Aug 2016 04:18:14 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1845 किचन टिप्स kitchen  tips

  • एक चम्मच चीनी को भूरा होने तक गरम कीजिए और फिर इसे केक के मिश्रण में गर्म किए हुए चीनी को मिला दीजिए. इससे केक का रंग अच्छा हो जायेगा।
  • अगर चावल पकाते समय हल्का जल जाए, तो उन्हें फेंकें नहीं। बस चावलों को आंच से उतारकर उसके ऊपर ब्रेड दस मिनट के लिए रख दें। यह चावलों से जली हुई महक खत्म कर देगी और चावल फिर से खाने लायक हो जाएंगे।
  • सेब को काला होने से बचने के लिए कुछ बूंदे नींबू का रस दाल दे।
  • छोले की ग्रेवी को गाढ़ा और जल्दी पकने वाली बनाने के लिए आप इसमें कटे हुए प्याज की जगह प्याज का पेस्ट डाल सकते हैं।
  • फूलगोभी की सब्जी में फूलगोभी का रंग न जाए, इसके लिए आप फूलगोभी की सब्जी बनाते वक्त उसमें 1 चम्मच दूध डाल सकती हैं।
  • लहसुन को हल्का-सा गर्म कर देने के बाद लहसुन को छिलने में बहुत सुविधा होती है।
  • छोले को गहरा रंग देने और स्वाद बढ़ाने के लिए एक चम्मच चायपत्ती की पोटली बनाकर/टी-बैग छोले के साथ उबाल लें।
  • अगर रसोई में कहीं कोई चिपचिपी चीज गिर जाए, तो उसके ऊपर ब्‍लीच डाल दीजिए और फिर उसे ब्रश से साफ कर लीजिए।
  • गर्मियों में बर्फ जल्दी जमानी हो, तो आप गर्म पानी को ही फ्रिज में जमने के लिए रखें।
  • आप अगर चींटियों से परेशान है तो एक काम कर सकती है ट्यूबलाइट के पास प्याज की एक दो गांठे लटका दें इस से चींटिया दूर ही रहती है।
]]>
https://livehealthylife.in/kitchen-tips/feed/ 0
शानदार कुकिंग टिप्स – WOW cooking Tips https://livehealthylife.in/wow-cooking-tips/ https://livehealthylife.in/wow-cooking-tips/#respond Fri, 19 Aug 2016 03:17:13 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1696 शानदार कुकिंग टिप्स – WOW cooking Tips

  • चाप या पनीर की ग्रेवी गाढ़ी  करने के लिए यदि काजू न हो तो मूंगफली के पेस्ट का प्रयोग कर सकते है।
  • आलू ,प्याज़ ,हरी सब्जियां ,नीबूं अलग अलग रखने से अधिक समय तक टिकेगे।
  • सब्जी में मटर के दानों का रंग हरा रहे और वो सिकुड़े नहीं, इसके लिए पानी में एक चम्मच शक्कर डालकर उसमें मटर उबालें।
  • व्हाइट सॉस पास्ता बनाते वक्त उसमे मेल्टेड बटर मिलाने से सॉस जमेगी नहीं।
  • हरी मिर्च की डंडी तोड़कर प्लास्टिक की डब्बी में रखे ,कई दिन तक चलेगी।
  • ढोकला बनाते समय बेसन के घोल में सोडा वाटर प्रयोग करे ,ढोकला अधिक नरम बनेगा।
  • ब्रेड सख्त हो जाये तो गर्म दूध के पतीले की छलनी के ऊपर रख दे।
  • चाशनी बनाते समय 1 चम्मच आयल डालने से लड्डू या अन्य मिठाई आसानी से बनेगी।
  • घी में पानी की छींटा पड़ जाय तो 1 चम्मच नमक डाल दे ,छींटे नहीँ आएंगे।
  • दाल बनाते समय यदि दाल कुकर से बाहर आती  हो तो 1 चम्मच ऑयल डाल दे।
  • चाकू को कपड़े से साफ कर के रखे ,चाकू अधिक समय तक तेज़ रहेगा।
]]>
https://livehealthylife.in/wow-cooking-tips/feed/ 0
टिप्स किचन क्लीनिंग Tips Kitchen Cleaning https://livehealthylife.in/tips-kitchen-cleaning/ https://livehealthylife.in/tips-kitchen-cleaning/#respond Fri, 05 Aug 2016 02:51:49 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1495
  • नए बर्तनों के साथ समस्या होता है कि वो brand के label के साथ आते है और उन्हे उतारना भी थोडा मुश्किल ही होता है इसके लिए आप एक छोटा सा काम करें लेबल के उलटी तरफ से बर्तन को गेस पर थोडा गरम करें जिस से लेबल अपनी जगह छोड़ने लगता है और उसके बाद चाकू के हल्के प्रयोग से लेबल को उतार दें |
  • महीने में एक बार मिक्सर और ग्राइंडर में नमक डालकर चला दिया जाये तो उसके ब्लेड तेज हो जाते हैं।
  • प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में लेकर स्टील के बर्तनों पर रगड़ने से बर्तन चमकने लगते हैं।
  • बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें। मैल छूट जाएगा।
  • चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका कपड़े में लेकर रगड़ें, फिर साबुन से अच्छी तरह धोएं। चिकनाई दूर हो जाएगी।
  • एल्युमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें।
  • ]]>
    https://livehealthylife.in/tips-kitchen-cleaning/feed/ 0
    10 उपयोगी कुकिंग टिप्स -10 Useful Cooking tips https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/ https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/#respond Wed, 27 Jul 2016 07:45:19 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1485 10 उपयोगी  कुकिंग टिप्स  -10  Useful Cooking tips

    • घी में तलते समय कोई चीज बिखर रही है, तो उसमें एक या दो डबलरोटी को पीसकर मिला दें
    • यदि पुदीना धूप न मिलने की वजह से ना सुख रहा हो, तो 30 सेकेंड्स मइक्रोवेव में घुमाए,अब कांच के डब्बे में भर ले।
    • कोई भी भरवाँ सब्जी बनाते समय मसाले में थोड़ा-सा भुना मूँगफली का चूर्ण डाल देने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।
    • आलू उबालते समय पानी में एक चुटकी नमक डालने से  छिलके उतारने में आसानी होगी।
    • देसी घी को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए उसमें एक टुकड़ा गुड़ और एक टुकड़ा सेंधा नमक डाल दे।
    • दही से बनी सभी सब्जियों में नमक तभी डालें जब तक सब्जियों में उबाल न आ जाए। पहले से नमक डालने पर दही से बनी सब्जियां फट जाती हैं।
    • पनीर को नर्म रखने के लिए उसे तलने के बाद गरम पानी में डालें। इसके बाद ही उसे सब्जी में मिलाएँ और हल्का पकाएँ।
    • अनाज अंकुरित करने के लिए महीन कपड़े में बांध  फ्रिज में रखने से  उसमें पानी में पड़े रहने जैसी स्मेल नहीं आएगी।
    • रायता में नमक सर्व करते समय डालें, इससे रायता खट्टा नहीं लगेगा।
    • आटा गूंथते समय पानी की बजाय दूध का उपयोग करें , पूरियां नरम बनेगी।
    ]]>
    https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/feed/ 0
    10 शानदार कुकिंग टिप्स – Part 2 – Useful Cooking tips https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips/ https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips/#respond Mon, 18 Jul 2016 04:09:45 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1513 10 शानदार कुकिंग टिप्स – Part 2 –  Useful Cooking tips 

    • पनीर को ब्लोटिंग पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखने से यह अधिक देर तक ताजा रहेगा।
    • चावल भिगोते समय यदि थोड़ा नमक डाल दें तो चावल सफ़ेद होंगे|
    • मेथी के परांठे अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़ा बेसन डालें, करारे बनेंगे |
    • पूरी खस्ता बनानी हो तो आटे में थोड़ा सूजी मिला लें।
    • दालों को कीड़ो से बचाने के लिए उसमे कैस्टर आयल की कुछ बूंदे डाल दें |
    • यदि कॉफी कड़वी हो गई हो तो एक चुटकी नमक डालें कड़वाहट कम होगी |
    • स्पंजी इडली बनाने के लिए दाल और चावल के साथ मेथी दाना भिगो दें|
    • इडली के बचे हुए घोल को खट्टेपन से बचाने के लिए २-३ हरी मिर्च बर्तन में डाल दें |
    • बिस्कुट के डिब्बे में नीचे ब्लोटिंग पेपर बिछाकर अगर बिस्कुट रखे जाये तो वह जल्दी खराब नही होंगे।
    • यदि आप रात को छोला या राजमा भिगोना भूल गए हो तो उबलते पानी में चना या राजमा को भिगोए। इसे आप एक घंटे के बाद पका सकती हैं।
    • चक्केदार दही ज़माने के लिए मिटटी के बर्तन का प्रयोग करें |
    • डोसा बनाने से पहले तवे पर प्याज  को तेल में डुबोकर रगड़े डोसा तवे पर नहीं चिपकेगा|
    • ड्राई फ्रूट को टाइट डिब्बे में बंद कर उसे रेफ्रीजरेटमें रखने से ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहेंगे।
    • हरी मटर को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रिजर में रख दें।
    ]]>
    https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips/feed/ 0
    कुछ आसान टिप्स अपनाए , खाना टेस्टी बनाए – Easy kitchen tips to make food tasty https://livehealthylife.in/easy-kitchen-tips-to-make-food-tasty/ https://livehealthylife.in/easy-kitchen-tips-to-make-food-tasty/#respond Tue, 12 Jul 2016 12:02:26 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1427 कुछ आसान टिप्स अपनाए , खाना टेस्टी बनाए – Easy kitchen tips to make food tasty

    • दही लगभग जमने वाली हो पर पूरी तरह से ना जमी हो, तो 1 मिनट या 30 सेकेंड गर्म करके कुछ देर छोड़ दे। दही जम जाएगी, अब इसे फ्रीज़ में रख दे।
    • सूखी सब्ज़ी में पानी सुखना हो, तो धनिया पाउडर डालकर तेज़ आंच पर  सुखाय, पानी जल्दी सूखेगा और स्वाद बढ़ेगा।
    • चीज की ग्रेटिंग से पहले ग्रेटर पर थोड़ा ऑयल लगा लें। इससे चीज ग्रेटर पर चिपकेगा नहीं।
    • आलू की कचौड़ी बनाते समय मसाले में थोड़ा बेसन भूनकर डाल दें। इससे कचौड़ी को बेलना आसान होता है और स्वाद भी बढ़ता है।
    • चीज केक की स्लाइस काटने से पहले नाइफ को हल्का-सा गर्म करने से स्लाइस एक ही साइज की और बेहतर होंगी।
    • ज्यादा पके केलों को फ्रिज में रखिए, फ्रिज में रखने से छिलके काले हो जाते हैं, मगर अंदर केला सुरक्षित रहता है।
    ]]>
    https://livehealthylife.in/easy-kitchen-tips-to-make-food-tasty/feed/ 0