sweet dish – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 13 Dec 2016 02:37:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png sweet dish – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 स्वादिष्ट मीठी रोटी – tasty sweet roti https://livehealthylife.in/tasty-sweet-roti/ https://livehealthylife.in/tasty-sweet-roti/#respond Tue, 13 Dec 2016 02:30:28 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2269 स्वादिष्ट मीठी रोटी – Tasty Sweet Roti

अक्सर घर पर घी बनाने पर जो अंत में फोग बच जाता है उसे प्रयोग कर, आप स्वादिष्ट मीठी रोटी बना सकते है.

(परन्तु ध्यान रहे मक्खन अधिक दिनों का हो,तो यह कड़वा बन सकता है इसलिए पहले स्मेल कर जाँच ले। )

घी के अंत में बचे फोग में उतना आटा मिलाये की लगभग पानी की आवश्यकता न पड़े अब इसमें आधा चम्मच सौंफ १ छोटी इलायची और स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाये ,इन सभी सामग्री को हाथ से अच्छे से मिला ले।

(यदि आप शुद्ध घी से मीठी रोटी बनाना चाहे ,1 कटोरी आटे  में  3 /4 कटोरी घी डाल सकते है। )

अब 1 से 2 चम्मच जितना पानी आवश्यकता होने पर डालकर आटा गूँथ ले।

अब सामान्य से ३ गुना मोटी  रोटी बेल ले और मंदी  आँच पर सेंके।

इसी तरह दूसरी साइड से भी सेंक ले ।

क्योंकि रोटी की मोटाई अधिक है ,आप बीच में आँच बंद कर सकते है,इससे रोटी अंदर तक पक जाएगी ।

 

]]>
https://livehealthylife.in/tasty-sweet-roti/feed/ 0
श्रीखंड Shreekhand https://livehealthylife.in/shreekhand/ https://livehealthylife.in/shreekhand/#respond Sat, 03 Sep 2016 02:18:52 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1812 श्रीखंड  Shreekhand

श्रीखंड बनाने की सामग्री :

दही 300 ग्राम
चीनी 70 ग्राम
केसर 12 पत्तियां (१ चम्मच दूध में भीगी)
इलायची 4 बारीक पिसी
बादाम 10 लंबाई में कटे
पिस्ता 10 लंबाई में कटे

श्रीखंडबनाने की विधि :

श्रीखंड बनाने के लिए दही जितनी गाढ़ी होगी अच्छा रहेगा।
सबसे पहले चीनी और इलायची को भी महीन पीस ले।
श्रीखंड के लिए ताजे दही को एक पतले मलमल के कपड़े में बांधे ,अब इस दही को किसी ठंडे स्थान 2 घंटे तक लटका दीजिए.
(जिससे दही का पूरा पानी निकल जाएगा।)
श्रीखंड बनाने के लिए हमें दही मिल जाएगी।
दही, दूध में भीगी केसर ,इलायची और चीनी को डालकर अच्छी तरह से मथ लें।
हैंड ब्लेंडर से 5 मिनट फेंट ले और जब दही क्रीम जैसी दिखने लगे तो समझिए कि ये पर्याप्त फिंट गया है।
फेंटी हुई दही को एक बाउल में निकालकर बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजा दें।
श्रीखंड को करीब 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
आपका ठंडा श्रीखंड सर्व करने के लिए तैयार है।
जन्माष्टमी में यह आप व्रत में भी खा सकते है।

]]>
https://livehealthylife.in/shreekhand/feed/ 0
मालपुआ – malpua recipe in hindi https://livehealthylife.in/malpua-recipe-in-hindi/ https://livehealthylife.in/malpua-recipe-in-hindi/#respond Fri, 12 Aug 2016 04:22:07 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1658 मालपुआ – Malpua recipe in hindi
सामग्री :
  • मैदा -1 कप
  • मावा/खोया  -1 कप
  • इलाइची पाउडर -आधा चम्म्च
  • केसर -15 पत्तियां
  • दूध  -2 कप
  • देशी घी  -तलने के लिए
  • बेकिंग सोडा  -2 चुटकी।

चाशनी के लिए :

  • पानी -4 कप
  • शक्कर-2 कप
चाशनी बनाने के लिए पानी, शक्कर, इचायची पाउडर और केसर को मिलकार तेज आंच पर गर्म करें। इसे तब तक गर्म करें, दो उँगलियोंके बीच बनी हुए चाशनी लगाएं और चेक करे अगर चाशनी बन गई होगी तो एक तार सी बनेगी अब इसे उतार कर रख दें और ठंडा होने दें।

मालपुआ बनाने के लिए एक पैन में पहले दूध को गुनगुना गर्म कर लें। उसके बाद कद्दूकस किया हुआ मावा (खोया) मिलाकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रहे इस मिश्रण में गांठ नहीं पड़नी चाहिए। जब ये अच्छी तरह से मिल जाएं, तब इसमें पहले आधा मैदा मिला दें और अच्छी तरह से फेंट लें। उसके बाद फिर आधा मैदा मिलाएं और फेंट लें।

अब मिश्रण में इलाइची पाउडर और बेकिंग सोडा भी डाल दें और एक बार फिर मिक्स कर लें। ध्यान रहे यह मिश्रण न तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा, वर्ना मालपुए अच्छे नहीं बनेंगे।

अब एक नॉन स्टिक पैन में देशी घी डालकर गर्म करें। घी गर्म होने पर मालपुए का दो चम्मच घोल पैन में डालें और उसे गोलाई में फैला दें। पुए को गोल्डन  ब्राउन  होने तक तलें और पलट कर दुसरी साइड से भी तल ले।

सारे पुए बनने के बाद इन्हें चाशनी में 2 मिनट के लिए डुबा दें। इसके बाद इन्हें निकाल लें और रबड़ी के साथ गर्मागर्म सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/malpua-recipe-in-hindi/feed/ 0