soup – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Mon, 09 Jan 2017 03:56:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.13 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png soup – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 मिक्स वेजिटेबल सूप Mix Vegetable Soup recipe in Hindi https://livehealthylife.in/mix-vegetable-soup-recipe-hindi/ https://livehealthylife.in/mix-vegetable-soup-recipe-hindi/#respond Mon, 09 Jan 2017 03:55:57 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2345 मिक्स वेजिटेबल सूप Mix Vegetable Soup recipe in Hindi

मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की सामग्री:

  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 1 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 4 चम्मच शिमला मिर्च कटा हुआ
  • 2 लहसुन बारीक़ कटा हुआ
  • 1 गाजर कटा हुआ
  • 4 चम्मच हरा मटर का दाना
  • 5 चम्मच कटी हुई पत्ता गोभी
  • 3 चम्मच मकई के दाने
  • 3 चम्मच कटी हुई फ्रेंच बीन्स
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच विनेगर (सिरका)
  • 1 चम्मच कॉर्नफ़्लोर
  • 1 चम्मच मक्खन
  • 1 1/2 गिलास पानी
  • स्वादानुसार नमक

मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की विधि :

एक पैन में मध्यम आंच पर मक्खन को गरम करें।
कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर 4 मिनट के लिए भून लें।
फिर कटा हुआ गाजर, पत्ता गोभी, मकई के दाने, फ्रेंच बीन्स, शिमला मिर्च, हरा मटर और नमक डालकर 4 मिनट के लिए भून लें।
अब टमाटर या टमाटर का पल्प और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें और इसे 5 मिनट तक पकने दें।
तब तक एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ़्लोर को 3 चम्मच पानी में मिक्स करके घोल बना कर रख लें।
अब काली मिर्च पाउडर और कॉर्नफ़्लोर का घोल डालकर लगातार चलाते रहें ,ध्यान रहे इस मिश्रण में गुलथी न रहें।अब इस मिश्रण में विनेगर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और गैस बंद कर दें।
मिक्स वेजिटेबल सूप को एक बॉउल में निकालकर हरी धनीया डालकर गार्निश करें।

]]>
https://livehealthylife.in/mix-vegetable-soup-recipe-hindi/feed/ 0
मशरूम सूप Cream Mushroom Soup https://livehealthylife.in/cream-mushroom-soup/ https://livehealthylife.in/cream-mushroom-soup/#respond Thu, 15 Dec 2016 17:03:55 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2299 मशरूम सूप  Cream Mushroom Soup

सामग्री:

  • मशरूम – 200 ग्राम
  • मक्खन – 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां- 1 – 2 टेबल स्पून
  • क्रीम – 2 टेबल स्पून
  • नीबू – 1
  • कार्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
  • नमक – 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • कालीमिर्च ताजा कुटी -1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक पेस्ट – 1/2 छोटी चम्मच

 

मशरूम को धो कर कपड़े से पोंछ लीजिये और डंठल को  हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये।
एक पैन में 2 टेबल स्पून मक्खन डालकर मेल्ट होने तक गरम कर लीजिये।
अब मक्खन में अदरक डालिये और हल्का सा भून लीजिये, कटे हुये मशरूम, नमक, काली मिर्च डाल कर, सारी चीजों के मिलने तक मिला दीजिये।
और इसे  ढककर कम आँच पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये।
कुछ समय बाद  चैक कीजिये, मशरूम के अन्दर से काफी जूस निकल आने के बाद  2 मिनिट खुले ही पका लीजिये, जिससे  मशरूम नर्म हो जायं।
मशरूम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये और हल्के दरदरे पीस लीजिये. पिसे मशरूम उसी कढ़ाई में डाल दीजिये।
इसमे 2 कप पानी डाल दीजिये, उबाल आने पर  कार्न फ्लोर को 2-3 टेबल स्पून पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलकर  सूप में मिला दीजिये।
सूप को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये और 1 टेबल स्पून क्रीम डाल दीजिये।
गैस बन्द कर दीजिये और 2 छोटे चम्मच नीबू का रस डालकर मिला दीजिये।
मशरूम सूप बनकर तैयार है, सूप को प्याले में डालिये, क्रीम और हरे धनिये से गार्निश  कीजिये, गरमा गरम सूप का आनंद उठाये।

]]>
https://livehealthylife.in/cream-mushroom-soup/feed/ 0