solar eclipse – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Mon, 09 Oct 2023 05:56:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.14 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png solar eclipse – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32  अक्टूबर में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है, जानें सही तारीख https://livehealthylife.in/surya-grahan-in-october-2023-solar-and-lunar-eclipse/ https://livehealthylife.in/surya-grahan-in-october-2023-solar-and-lunar-eclipse/#respond Fri, 06 Oct 2023 09:23:49 +0000 https://livehealthylife.in/?p=74308  14  अक्टूबर शनिवार 2023 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तो पृथ्वी से सूर्य का प्रकाश वाला भाग दिखाई नहीं देता और उस समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश न पड़कर चंद्रमा की परछाई नजर आने लगती है. इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

शास्त्र में ग्रहण के समय पूजा- पाठ  या कोई भी धार्मिक और शुभ काम करने की मनाही होती है।इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते है।  सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए । ग्रहण के बाद स्नान करने की सलाह दी जाती है ,क्योंकि स्नान से ग्रहण के विषाक्त पदार्थ दूर करने में सहायता मिलती है।

14  अक्टूबर 2023  को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह  ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि के दिन लगने वाला है।  यह ग्रहण का समय रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

14  अक्टूबर 2023 शनिवार को  दिखने वाले इस सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकेगा।  यह ग्रहण मुख्य रूप से नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका , अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक से देखा जा सकता है।

सूर्यग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है लेकिन क्योंकि भारत में  ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा इसलिए  भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

]]>
https://livehealthylife.in/surya-grahan-in-october-2023-solar-and-lunar-eclipse/feed/ 0
सूर्य ग्रहण 2022 Solar Eclipse 2022 https://livehealthylife.in/solar-eclipse-2022/ https://livehealthylife.in/solar-eclipse-2022/#respond Wed, 13 Apr 2022 03:23:35 +0000 https://livehealthylife.in/?p=5492 साल 2022 के ग्रहण का असर जाने किन राशियों पर पड़ेगा असर 

सूर्यग्रहण एक रोचक खगोलीय घटना है ,इस साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, जोकि एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा । यह  मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। साल का पहला ग्रहण  भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, सूर्यग्रहण में ग्रहण शुरु होने से चार प्रहर पूर्व भोजन नहीं करना चाहिये। बूढ़े, बालक और रोगी एक प्रहर पूर्व तक खा सकते हैं।गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है। ग्रहण के दौरान उन्हें बाहर निकलने की मनाही होती है  इस दौरान पूजा घर और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। यह भी माना जाता है कि ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी, फूल आदि नहीं तोड़ना चाहिए। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है ।  लोग ग्रहण सूतक काल से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा करके उनके पट/गेट बंद कर देते हैं।

इस साल सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा ,इस कारण सूतक नहीं माना जायेगा।
जैसा की माना जाता है की सूर्य के पीड़ित होने से शुभ फलों में कमी आती है। साल 2022 के ग्रहण का असर वृषभ, कर्क , तुला और धनु राशि पर पड़ेगा।

वृषभ राशि  व्यापारियों के लिए ये ग्रहण शुभ समाचार लेकर आएगा ,अधूरे काम पूरे होंगे ।वृषभ राशि वालो की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है ,प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है।। इस दौरान की गई यात्रा फलदायी साबित होगी।  ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा।

कर्क राशि  कर्क राशि वालो के  काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, मान-सम्मान बढ़ेगा, आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।  इसके आलावा आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कर्क राशि वालो के लिए भी ग्रहण शुभ साबित होने वाला है।

तुला राशि नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई सुअवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा कमाने में आप सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके  काम  व मेहनत का उचित परिणाम मिलने की सम्भावना है। तुला राशि पर इस ग्रहण का बहुत अच्छा प्रभाव रहने वाला है।

धनु राशि–नौकरी करने वाले व्यक्तियों  के लिए यह समय शुभ है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का सपना भी पूरा हो सकता  है। इस के साथ ही धन कमाने का भरपूर योग है । व्यवसाय में भी उन्नति होने और विस्तार की संभावना है।

ग्रहण के समय लगातार मंत्रो उच्चारण व जप करे।

]]>
https://livehealthylife.in/solar-eclipse-2022/feed/ 0
साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 10:19AM से https://livehealthylife.in/surya-grahan-2020-dates-and-time-in-india-know-solar-eclipse-of-21-june/ https://livehealthylife.in/surya-grahan-2020-dates-and-time-in-india-know-solar-eclipse-of-21-june/#respond Fri, 19 Jun 2020 10:05:01 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3923 सूर्यग्रहण एक रोचक खगोलीय घटना है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को सुबह 10:19 AM से शुरू होकर दोपहर बाद 01.36 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है इसलिए मिथुन वालों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, सूर्यग्रहण के बारे में हिन्दू मायथोलॉजी क्या कहती है?

हिन्दू मान्यता के अनुसार, सूर्यग्रहण में ग्रहण शुरु होने से चार प्रहर पूर्व भोजन नहीं करना चाहिये। बूढ़े, बालक और रोगी एक प्रहर पूर्व तक खा सकते हैं। यह भी माना जाता है कि ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी, फूल आदि नहीं तोड़ना चाहिए। इस दौरान पूजा घर और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। लोग ग्रहण सूतककाल से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा करके उनके पट/गेट बंद कर देते हैं।
इस सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। सूतक काल 20 जून की रात 10.19 बजे से आरंभ हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव एवं उपाय

मेष राशि – मेष राशिवाले जातकों के लिए पराक्रम भाव में वाला ये सूर्य ग्रहण आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य करे उन्नति होगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशिवाले जातकों के लिए धनभाव में पड़ने वाला ये सूर्य ग्रहण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। कर्ज या लेन-देन के विवादों से दूर रहें।

मिथुन राशि – ग्रहण सर्वाधिक कष्ट कारक सिद्ध हो सकता है| किसी भी तरह के व्यवसाय या आर्थिक गतिविधियो में काफी सोच समझकर कर निर्णय ले।

कर्क राशि- कर्क राशिवालों के लिए यह ग्रहण व्यय भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। नकारात्मकता से बचे |

सिंह राशि – सिंह राशिवालों के लिए यह ग्रहण लाभ भाव में पड़ने वाला ग्रहण भाग्योदय से नए अवसर प्राप्त होंगे l

कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण दशम भाव में पड़ने वाला ग्रहण वाणी ,व्यहवार द्वारा रिश्तों में कड़वाहट आने से बचे । नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की संभावना है।

तुला राशि – यह सूर्य ग्रहण तुला राशिवालों के भाग्य भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न करा सकता है। पिता का दीपक, घी, इत्र का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के अष्टम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा l

धनु राशि – इस ग्रहण के प्रभाव सप्तम भाव में पड़ने के कारण दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है l

मकर राशि – इस ग्रहण के प्रभाव छठे भाव में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मिलाजुला फल देगा। ऋण, रोग और शत्रु आपको तंग कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखे |

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातको के लिए पंचम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है।

मीन राशि – इस राशि से चतुर्थभाव में पड़ने वाला यह ग्रहण आपको पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देगा

]]>
https://livehealthylife.in/surya-grahan-2020-dates-and-time-in-india-know-solar-eclipse-of-21-june/feed/ 0