Solar Eclipse 2022 – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Wed, 13 Apr 2022 03:34:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Solar Eclipse 2022 – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 सूर्य ग्रहण 2022 Solar Eclipse 2022 https://livehealthylife.in/solar-eclipse-2022/ https://livehealthylife.in/solar-eclipse-2022/#respond Wed, 13 Apr 2022 03:23:35 +0000 https://livehealthylife.in/?p=5492 साल 2022 के ग्रहण का असर जाने किन राशियों पर पड़ेगा असर 

सूर्यग्रहण एक रोचक खगोलीय घटना है ,इस साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, जोकि एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा । यह  मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। साल का पहला ग्रहण  भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, सूर्यग्रहण में ग्रहण शुरु होने से चार प्रहर पूर्व भोजन नहीं करना चाहिये। बूढ़े, बालक और रोगी एक प्रहर पूर्व तक खा सकते हैं।गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है। ग्रहण के दौरान उन्हें बाहर निकलने की मनाही होती है  इस दौरान पूजा घर और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। यह भी माना जाता है कि ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी, फूल आदि नहीं तोड़ना चाहिए। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है ।  लोग ग्रहण सूतक काल से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा करके उनके पट/गेट बंद कर देते हैं।

इस साल सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा ,इस कारण सूतक नहीं माना जायेगा।
जैसा की माना जाता है की सूर्य के पीड़ित होने से शुभ फलों में कमी आती है। साल 2022 के ग्रहण का असर वृषभ, कर्क , तुला और धनु राशि पर पड़ेगा।

वृषभ राशि  व्यापारियों के लिए ये ग्रहण शुभ समाचार लेकर आएगा ,अधूरे काम पूरे होंगे ।वृषभ राशि वालो की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है ,प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है।। इस दौरान की गई यात्रा फलदायी साबित होगी।  ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा।

कर्क राशि  कर्क राशि वालो के  काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, मान-सम्मान बढ़ेगा, आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।  इसके आलावा आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कर्क राशि वालो के लिए भी ग्रहण शुभ साबित होने वाला है।

तुला राशि नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई सुअवसर प्राप्त होंगे। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा कमाने में आप सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके  काम  व मेहनत का उचित परिणाम मिलने की सम्भावना है। तुला राशि पर इस ग्रहण का बहुत अच्छा प्रभाव रहने वाला है।

धनु राशि–नौकरी करने वाले व्यक्तियों  के लिए यह समय शुभ है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का सपना भी पूरा हो सकता  है। इस के साथ ही धन कमाने का भरपूर योग है । व्यवसाय में भी उन्नति होने और विस्तार की संभावना है।

ग्रहण के समय लगातार मंत्रो उच्चारण व जप करे।

]]>
https://livehealthylife.in/solar-eclipse-2022/feed/ 0