skin care – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Mon, 21 Mar 2022 07:56:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png skin care – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 गर्म पानी पीने के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान https://livehealthylife.in/health-benefits-of-hot-water/ https://livehealthylife.in/health-benefits-of-hot-water/#respond Fri, 20 Mar 2020 10:04:33 +0000 https://livehealthylife.in/?p=4803  

वजन कम करे
वेट घटाने में भी गर्म पानी बहुत ही सहायक सिद्ध होता है।  खाने के एक घंटे के बाद गर्म पानी पीने से मैटाबॉलिज्म बढ़ता है।  इस में अगर नींबू व् कुछ बूंदे शहद की मिलाकर लगातार तीन महीने ते पिएं। आपको फर्क जरूर महसूस होगा।

पाचन क्रिया अच्छी
गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है, यदि शरीर के किसी हिस्से में गैस के कारण दर्द हो रहे हो तो एक गिलास गर्म पानी पीने से गैस बाहर हो जाती है। खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीने का आदत जरूर डालें। खाना भी जल्‍दी पचेगा और पेट हल्‍का रहेगा।

भूख भी बढ़ जाती
एक गिलास गर्म पानी एक नीबू का रस, थोड़ा सा काली मिर्च व् नमक डालकर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है और भूख भी बढ़ जाती है।

सारे जहरीले तत्व बाहर
गर्म पानी नियमित पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी तेज हो जाता है, गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लग जाता है और पसीने के माध्यम से शरीर के सारे जहरीले तत्व बाहर हो जाते है

स्किन प्रॉब्लम को ख़त्म कर देगा
रोजाना एक गिलास गर्म पानी आपकी स्किन प्रॉब्लम को ख़त्म कर देगा अगर चेहरे पर पड़ती झुर्रियां आपको परेशान करने लगी है तो रोजाना एक गिलास गर्म पानी पीने आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी  और त्‍वचा में कसाव आने लगेगा।

मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता
सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी उसमे एक नीबू का रस मिला कर पीने से विटामिन सी बहुत अच्छी मात्रा में मिलता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

बालों के लिए है फायदेमंद
इसके अलावा गर्म पानी का सेवन बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे बाल चमकदार बनते हैं और यह इनकी ग्रोथ के लिए के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

]]>
https://livehealthylife.in/health-benefits-of-hot-water/feed/ 0
ऐसे करे ऑयली स्किन की देखभाल – Home Remedies for Oily Skin in Hindi https://livehealthylife.in/home-remedies-for-oily-skin/ https://livehealthylife.in/home-remedies-for-oily-skin/#respond Sun, 03 Jul 2016 09:31:26 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1339 ऐसे करे ऑयली स्किन की देखभाल – Home Remedies for Oily Skin
  • एक चम्मच शहद में आधा चम्मच नीबू का रस मिलकर चेहरे पर लगाए 15 से 20 मिनट बाद धो ले , इससे अतिरिक्त तेल आपके स्किन से बाहर निकल आता है।
  • मसूर की दाल को पानी में भिगोए ,फिर उसे पीसकर दूध में मिला कर  सुबह शाम चेहरे पर लगाए ,इससे भी चेहरे पर निखार आता है
  • ऑयली स्किन में ज़्यादा कील मुहांसे होते है इसके लिए नींबू के रस में 4 गुना ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से कील मुहांसे दूर होगे , और चेहरा सुन्दर दिखने लगेगा ।

ऑयली स्किन वाले इन बातों का रखें धयान  

  • अधिक मसालों और तले भोजन से बचे।
  • पानी अधिक पिये यह आपकी त्वचा को निखरता है।
  • दिन में 3- 4 बार चेहरा ताज़े पानी से धोए।
  • मेक अप उतर कर सोय जिससे आपकी त्वचा को ऑक्सीजन मिल पाए।
  • हल्का मेक अप करे।

 

]]>
https://livehealthylife.in/home-remedies-for-oily-skin/feed/ 0
फोड़े – फुन्सियाँ घरेलू उपचार – Home Remedies for Boils – foda funsi https://livehealthylife.in/home-remedies-for-boils-foda-funsi/ https://livehealthylife.in/home-remedies-for-boils-foda-funsi/#respond Sun, 03 Jul 2016 08:33:15 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1360 फोड़े – फुन्सियाँ घरेलू उपचार – Home Remedies for Boils – foda funsi

गर्मी और बरसात के मौसम में फोड़े-फुन्सियाँ निकलना एक आम समस्या है। शरीर के रोम कूपों में ‘एसको’ नामक जीवाणु इकठ्ठे हो जाते हैं जो संक्रमण पैदा कर देते हैं जिसके कारण शरीर में जगह-जगह फोड़े-फुन्सियां निकल आती हैं। इसके अलावा खून में खराबी पैदा होने की वजह से, आम के अधिक सेवन से, मच्छरों के काटने से या कीटाणुओं के फैलने के कारण भी फुन्सियां निकल आती हैं। भोजन में गर्म पदार्थों के अधिक सेवन से भी फोड़े-फुन्सियाँ निकल आते हैं।

फोड़े-फुन्सियाँ होने पर भोजन में अधिक गर्म पदार्थ, मिर्च-मसाले, तेल, खट्टी चीज़ें और अधिक मीठी वस्तुएं नहीं खानी चाहियें। फोड़े-फ़ुन्सियों को ढककर या पट्टी बांधकर ही रखना चाहिए।

फोड़े-फुन्सियों का विभिन्न औषधियों से उपचार –

१-नीम की ५-८ पकी निम्बौलियों को २ से ३ बार पानी के साथ सेवन करने से फुन्सियाँ शीघ्र ही समाप्त हो जाती हैं।

२- नीम की पत्तियों को पीसकर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से लाभ होता है।

३- दूब को पीसकर लेप बना लें। पके फोड़े पर यह लेप लगाने से फोड़ा जल्दी फूट जाता है।

४- खून के विकार से उत्पन्न फोड़े-फुन्सियों पर बेल की लकड़ी को पानी में पीसकर लगाने से लाभ मिलता है।

५- तुलसी और पीपल के नए कोमल पत्तों को बराबर मात्रा में पीस लें। इस लेप को दिन में तीन बार फोड़ों पर लगाने से फोड़े जल्दी ही नष्ट हो जाते हैं।

६- फोड़े में सूजन,दर्द और जलन आदि हो तो उस पर पानी निकाले हुए दही को लगाकर ऊपर से पट्टी बांधनी चाहिए। यह पट्टी दिन में तीन बार बदलनी चाहिए, लाभ होता है।

]]>
https://livehealthylife.in/home-remedies-for-boils-foda-funsi/feed/ 0
दाद और खुजली (एक्जीमा) का घरेलु उपचार – Ring worm and eczema home remedy https://livehealthylife.in/ring-worm-and-eczema-home-remedy/ https://livehealthylife.in/ring-worm-and-eczema-home-remedy/#respond Sun, 03 Jul 2016 07:23:46 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1187 दाद और खुजली (एक्जीमा) का घरेलु उपचार  – Ring worm and eczema home remedy

स्कीन से जुड़ी बीमारियां भी कई बार गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसी ही एक समस्या है एक्जीमा या दाद पर होने वाली खुजली और जलन दाद से पीडि़त व्यक्ति का जीना मुश्किल कर देती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है

  • दाद पर अनार के पत्तों को पीसकर लगाने से लाभ होता है।
  • दाद को खुजला कर दिन में चार बार नींबू का रस लगाने से दाद ठीक हो जाते हैं।
  • केले के गुदे में नींबू का रस लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
  • चर्म रोग में रोज बथुआ उबालकर निचोड़कर इसका रस पीएं और सब्जी खाएं।
  • गाजर के बारीक टुकड़े कर लें। इसमें सेंधा नमक डालकर सेंके और फिर गर्म-गर्म दाद पर डाल दें।
  • कच्चे आलू का रस पीएं इससे दाद ठीक हो जाते हैं।
  • नींबू के रस में सूखे सिंघाड़े को घिस कर लगाएं। पहले तो कुछ जलन होगी फिर ठंडक मिल जाएगी, कुछ दिन बाद इसे लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
  • हल्दी तीन बार दिन में एक बार रात को सोते समय हल्दी का लेप करते रहने से दाद ठीक हो जाता है।
  • दाद होने पर गर्म पानी में अजवाइन पीसकर लेप करें। एक सप्ताह में ठीक हो जाएगा।
  • अजवाइन को पानी में मिलाकर दाद धोएं।
  • दाद में नीम के पत्तों का १२ ग्राम रोज पीना चाहिए।
  • दाद होने पर गुलकंद और दूध पीने से फायदा होगा।
  • नीम के पत्ती को दही के साथ पीसकर लगाने से दाद जड़ से साफ हो जाते ।
]]>
https://livehealthylife.in/ring-worm-and-eczema-home-remedy/feed/ 0
जले के निशान – Get rid of burn scars and marks https://livehealthylife.in/how-to-get-rid-of-burn-scars-and-marks/ https://livehealthylife.in/how-to-get-rid-of-burn-scars-and-marks/#respond Tue, 19 Apr 2016 10:42:20 +0000 http://livehealthylife.in/?p=499 How to get rid of burn scars and marks using Home Remedies

यदि त्वच जल जाए, और गहरे जले के निशान हो जाएँ,

नारियल के तेल में रतनजोथ डाल कर कई दिन तक लगाने से ये दाग खत्म हो जाते है ।

]]>
https://livehealthylife.in/how-to-get-rid-of-burn-scars-and-marks/feed/ 0