Shri Krishan Janmashtami special – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 11 Aug 2020 06:08:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Shri Krishan Janmashtami special – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 धनिये की पंजीरी – Dhaniya ki panjiri prasad recipe Shri Krishan Janmashtami special https://livehealthylife.in/dhaniya-ki-panjiri-prasad-recipe/ https://livehealthylife.in/dhaniya-ki-panjiri-prasad-recipe/#respond Mon, 10 Aug 2020 03:36:21 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1806 धनिये की पंजीरी – Dhaniya ki panjiri prasad recipe

Shri Krishan Janmashtami special

धनियां पंजीरी बनाने की सामग्री :

  • धनियां पाउडर- 100 ग्राम
  • देशी घी – 3  टेबल स्पून
  • मखाने – आधा कप
  • पिसी चीनी या बूरा – आधा कप
  • सूखा नारियल – आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • काजू  -8-10 बारीक कटे
  • बादाम -8-10 बारीक कटे
  • चिरोंजी – एक बड़ा चम्मच

धनियां पंजीरी बनाने की विधि :

  • कढ़ाई में 1 टेबल स्पून घी डालिये और  पिसे धनिये को अच्छी से  भून लिजिये 3  से 4 मिनट तक भुनने पर आपको खुशबू आने लगेगी।
  • अब मखाने को काट कर चार टुकड़े कर लीजिये और थोड़े से घी में तल कर निकाल लीजिये.  भुने मखाने को बेलन  से दरदरा कर लीजिये।
  • काजू और बादाम छोटे छोटे काट लीजिये।
  • भुना हुआ धनियां पाउडर, दरदरे मखाने, कद्दूकस किया नारियल, बूरा ,चिरोंजी काजू और बादाम मिला कर पंजीरी बना लीजिये.
  • धनियां की पंजीरी  तैयार है, इस धनियां की पंजीरी का भोग श्री कृष्णजी को लगाए और आप खाइये।
]]>
https://livehealthylife.in/dhaniya-ki-panjiri-prasad-recipe/feed/ 0
जन्माष्टमी आज मनाएं या कल, कैसे करें फैसला ? https://livehealthylife.in/krishna-janmashtami-puja-vidhi-pooja-time-or-shubh-muhurat-for-lord-krishan-puja/ https://livehealthylife.in/krishna-janmashtami-puja-vidhi-pooja-time-or-shubh-muhurat-for-lord-krishan-puja/#respond Mon, 14 Aug 2017 09:39:15 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3901 कृष्ण जन्माष्टमी के समय और तिथि लेकर लोग ये सोच रहे हैं कि कान्हा का जन्मदिन 14 अगस्त को मनाएं या 15 अगस्त को, असल में जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने का विधान है। इसके अलावा इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा भी की जाती है।

शास्‍त्रों के अनुसार पूजा पाठ में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है , इसलिए श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव भी इसी काल में ही मनाया जाता है।

इस बार अष्टमी 14 अगस्त को सायं 07.45 पर आरम्भ होगी और यह 15 अगस्त को सायं 05.40 पर समाप्त होगी, अष्टमी तिथि दो दिन होने के कारण लोगों के बीच यह प्रश्न है कि जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी 14 या 15 अगस्त को, वैसे 15 अगस्त को शाम 5.41 के बाद नवमी तिथ‌ि लग जाएगी, लेकिन उदया तिथि होने के कारण 15 अगस्त को पूरा दिन अष्टमी का प्रभाव रहेगा।  वृंदावन में 15 अगस्त को ही कान्हा का जन्मदिवस मनाया जाएगा ।

इस बार जन्माष्टमी पर सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है, जो मंगलवार सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर शुरू होने के साथ रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, मंगलवार को सर्वार्थसिद्धि योग होने से इस दिन भूमि, गहने, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी शुभ होगी।

 

]]>
https://livehealthylife.in/krishna-janmashtami-puja-vidhi-pooja-time-or-shubh-muhurat-for-lord-krishan-puja/feed/ 0
जन्माष्टमी के लिए धनिया की बर्फी – Dhania ki Burfi Recipe for Janmashtami https://livehealthylife.in/dhania-ki-burfi-recipe-for-janmashtami/ https://livehealthylife.in/dhania-ki-burfi-recipe-for-janmashtami/#respond Wed, 24 Aug 2016 04:53:59 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1802 जन्माष्टमी के लिए धनिया की बर्फी – Dhania ki Burfi Recipe for Janmashtami 

यह बर्फी या पंजीरी मुख्यतः जन्माष्टमी के अवसर पर बनाई जाती है आप यह व्रत में या प्रशाद के रूप में भी बना सकते है। श्री कृष्णा को प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी को प्रसाद  में दीजिये।

धनिये की बर्फी की सामग्री :

  • धनियां पाउडर – 1 कप
  • नारियल चूरा – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
  • खरबूजे के बीज – 1/4 कप
  • छोटी इलाइची – 1 बड़ा चम्मच
  • देशी घी – 3  टेबल स्पून

धनिये की बर्फी की विधि :

  • पैन में घी डालकर गरम कीजिये, धनियां पाउडर डालिये और मीडियम फ्लेम पर 3-4 मिनिट, खुशबू आने तक भून लीजिये. भुना हुआ धनियां पाउडर प्याली में निकाल कर रख लीजिये.
  • पैन में नारियल चूरा डालकर 1 मिनिट चलाते हुये भून लीजिये , भुना नारियल पाउडर प्याली में निकालिये।
  • अब खरबूजे के बीज पैन में डालिये और लगातार चलाते हुये बीज फूलने तक भून लीजिये ये बहुत जल्दी भून जाते हैं  भुने बीज प्याले में निकाल लीजिये। (खरबूजे के बीज भूनते समय  प्लेट ढककर रखें जिससे बीज उछलकर बाहर न आये )
  • एक पैन में चीनी और आधा कप  पानी डालिये, चीनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनट तक  पका लीजिये।
  • अब चाशनी में भूना  धनियां पाउडर, नारियल चूरा, इलाइची पाउडर और खरबूजे के बीज डालकर मिलाइये और मिलाते हुये तब तक पका लीजिये।  चैक करने के लिये चम्मच से जरा सा मिश्रण प्याली में डालिये ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये, यदि लगे कि वह जम जायेगा तोआपका मिक्सचर तैयार है अन्यथा १ से 2 मिनट तक और पकाये।
  • अब एक किसी प्लेट या ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिये।
  • मिश्रण को प्लेट में एक जैसा फैला दिजिये. बर्फी जमने के बाद बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट कर तैयार कर लीजिये।धनिये की बर्फी तैयार है, श्री कृष्णा को प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी को प्रसाद दीजिये और आप भी खाइये।यह बर्फी या पंजीरी मुख्यतः जन्माष्टमी के अवसर पर बनाई जाती है आप यह व्रत में या प्रशाद के रूप में भी बना सकते है।
]]>
https://livehealthylife.in/dhania-ki-burfi-recipe-for-janmashtami/feed/ 0