rice – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Sat, 13 May 2017 02:31:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png rice – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 प्लास्टिक चावल से कैंसर का खतरा – ऐसे पहचाने प्लास्टिक चावल https://livehealthylife.in/plastic-rice-natural-rice-mix-tip/ https://livehealthylife.in/plastic-rice-natural-rice-mix-tip/#respond Fri, 12 May 2017 15:58:32 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3198 नैचुरल चावल के साथ मिलकर बेचा जा रहा है मार्केट में।

प्लास्टिक चावल पर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। चूँकि चावल फ़ूड प्रोडक्ट है और पूरे देश में इसका यूज़ होता है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि चीन से आ रहा यह प्लास्टिक का चावल नैचरल चावल से बिलकुल अलग होता है। डॉक्टरों का कहना है कि एक दो बार खाने में जहां इससे डरिया , वोमिटिंग, पेट दर्द हो सकता है , वहीँ लंबे समय तक यूज़ करने से लीवर का कैंसर तक हो सकता है।
जानकारों का कहना है कि प्लास्टिक चावल को नैचरल चावल में मिक्स करके बेचा जा रहा है, यह एक प्रकार की मिलावट है, क्योकि प्लास्टिक चावल का साइज और कलर बिलकुल एक ही तरह होता है। इसलिए इनकी पहचान करना आसान नहीं है।  सूत्रों का कहना है कि अगर प्लास्टिक के चावल मिक्स करने की बजाये अलग से बेचा जायेगा तो उसकी पहचान संभव है। सूत्रों का कहना है कि आलू, शलगम और प्लास्टिक को मिला कर इस तरह का चावल बनाया जाता है। फिर इसमें रेजिन मिलाई जाती है।  रजिन पेड से निकलने वाला एक तरह का हयड्रोकार्बन द्रव्य है, जिसका इस्तमाल आमतौर पर गुब्बरा और प्लास्टिक की दूसरी चीज़े बनाने में किया जाता है। इन  चीजों को मिला कर चावल का आकार दिया जाता है।
गंगाराम हॉस्पिटल के गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट के एच ओ डी डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने कहा कि जब बॉडी के अंदर कोई फ़ॉरेन प्रोडक्ट जाता है तो बॉडी उसके साथ रिएक्ट करती है। प्लास्टिक के बने सामान में कलरिंग और कोटिंग एजेंट होता है , इसमें कई  तरह के केमिकल्स होते है। प्लास्टिक के जरिए जब केमिकल बॉडी मैं पहुंचते है तो रिएक्शन होता है, इसकी वजह से इंटेस्टियन ट्रैक डैमेज हो सकता है, अल्सर हो सकता है, इसके आलावा इन केमिकल्स को लीवर अब्जॉर्ब कर लेता है , इससे लीवर डैमेज हो जाता है और लीवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस बारे में बीएलके सुपर स्पेसिलिटी की डायटीशियन सुनीता रॉय चौधरी कहती है कि प्लास्टिक ऐसा प्रोडक्ट है जो न तो गलता है और न ही सड़ता है।  आमतौर पर जब बॉडी के अंदर खाने का कुछ सामान जाता है तो बॉडी उसे पचाने के लिए के लिए एग्ज़ीमा छोड़ती है , लकिन उन एग्ज़ीमा का प्लास्टिक पर कोई असर नहीं होता है , जब कोई रेगुलर ऐसे प्लास्टिक चावल खायेगा तो वह बॉडी में जमा होता रहेगा और उससे इंटस्टाइन ब्लॉक हो सकता है।

कैसे पहचाने प्लास्टिक चावल 

  • प्लास्टिक चावल साइज और कलर बिलकुल एक ही तरह होता है।
  • आलू , शलगम और प्लास्टिक को मिलाकर नकली चावल बनाये जाते है।
  • प्लास्टिक ऐसा प्रोडक्ट है जो न तो गलता है और न ही सड़ता है।
  • चावल की खुशबु से असली और नकली में पहचान की जा सकती है।
  • प्लास्टिक चावल में कोई खुशबु नहीं होती है, मिलावट ज्यादा होगी तो पकने प्लास्टिक जैसी गंध आएगी।
  • पकते समय सूंघ कर इसे पहचाना जा सकता है।
  • चावल को थोड़ा उबालने बाद फैला कर रखने चल सकता है।
  • पका हुआ चावल दबाने  असली चावल दब जाएगा , जबकि नकली नहीं दबेगा।
  • प्लास्टिक राइस पकने के बाद कठोर ही रहता है।
  • यह चावल पेट में जा कर ना तो पचता है और न ही सड़ता है।
  • असली चावल जल्दी टूट जाता है , लेकिन प्लास्टिक वाला नहीं टूटता है।

source – Delhi NBT

]]>
https://livehealthylife.in/plastic-rice-natural-rice-mix-tip/feed/ 0
चाईनीज फ्राइड राइस Fried Rice recipe https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/ https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/#respond Sat, 08 Apr 2017 06:19:20 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2843  

चाईनीज फ्राइड राइस Fried Rice recipe

चाईनीज फ्राइड राइस बच्चों को बहुत पसन्द आते है ,आइये आज बनाते है चाईनीज फ्राइड राइस

आवश्यक सामग्री :
1 कप बासमती चावल(उबले हुए)
प्याज -1 बारीक कटा
बंद गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
गाजर – ½ कप (बारीक कटी हुई)
फ्रेच बिन्स – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
पनीर – ½ कप (टुकड़ों में कटा हुआ)
शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल – 2से 4 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
अजीनोमोटो- ¼ छोटी चम्मच
ग्रीन चिल्ली सॉस- 1 छोटी चम्मच
सोया सॉस – 2 छोटी चम्मच
सिरका – 2 छोटी चम्मच

विधि :

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में डालकर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर ले।

अब तेल में प्याज,गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालकर 2 -3 मिनिट तेज आंच पर फ्राई कर ले।
इसमें हरी मिर्च, अदरक, ग्रीन चिल्ली सॉस, अजीनो मोटो, सोया सॉस, सिरका डालकर अच्छी तरह मिला ले।
अब नमक और चावल डालकर सभी सामग्री को 2 मिनिट लगातार चलाते हुए अच्छे से मिलाते हुए पका ले।
अब इसमें हरा धनिया डालकर मिला ले ,चाईनीज फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं।
हरे धनिये और तले पनीर के टुकड़े से गार्निश करे।

]]>
https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/feed/ 0
कश्मीरी पुलाव – kashmiri pulao https://livehealthylife.in/kashmiri-pulao/ https://livehealthylife.in/kashmiri-pulao/#respond Mon, 22 Aug 2016 03:22:08 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1794 कश्मीरी पुलाव –  kashmiri pulao

  • 2 कप -बासमती चावल (1घंटे भीगे हुई )
  • 1 टुकड़ा – दालचीनी
  • 1 चम्मच-जीरा
  • 1 -तेज़ पत्ता
  • 2 -लौंग
  • 2  से 3 -छोटी इलायची
  • 4-6 – काली मिर्च
  • 2-बड़ी इलायची
  • आधा चम्मच -सौंठ पाउडर
  • 1  चम्मच- सौंफ पाउडर
  • 12-15 पत्ती- केसर
  • 2 बड़े चम्मच- तेल
  • स्वादनुसार-  नमक
  • 1 चम्मच -हर धनिया

गार्निश के लिए :

  • 1 बड़ा प्याज़, लंबाई में कटा
  • 12   काजू बीच से कटे
  • 12  बादाम बीच से कटे
  • 12 अखरोट
  •  2 बड़े चम्मच तेल

एक नॉन स्टिकी पैन में तेल गर्म करें। मध्यम आंच पर पैन में दालचीनी, तेज़ पत्ता जीरा,लौंग  हरी इलायची     डालें,

और तब तक भूनें जब तक खुशब आने लगे ,

अब इसमे सौंठ और सौंफ पाउडर मिला कर चलाएँ इसमे भिगोया हुआ बासमती चावल डालें और चलाएँ ,

ज़ाफ़रान/केसर डालें और एक मिनट तक भूने ।

चावलों में पानी और नमक डाल के मिलाये  और पैन को ढक देंl जब तक चावल पक न जाये।

सजाने के लिए :
एक नॉन स्टिकी फ्राइंग पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें और कटे हुए प्याज़ और थोड़ा नमक डालें। प्याज़ को तब तक भूनें जब तक वह रंग में सुनहरे   न हो जाए।
इन  प्याज़ को पेपर पर निकाल  लें।

उसी तेल में बादाम को हल्का सुनहरा  होने तक भूनें। ऐसी तरह  काजू  को भी तब तक भूनें जब तक वे हल्के सुनहरा ना हो जाएँ।
अब तक आपके पुलाव भी पक गए होंगे इन्हें  तले हुए प्याज़ , सूखे मेवे और हरे धनिये से सजाये।

गर्म-गर्म कश्मीरी पुलाव परोसें।

]]>
https://livehealthylife.in/kashmiri-pulao/feed/ 0
प्लास्टिक के चावल पहचाने – Difference between plastic rice and normal rice https://livehealthylife.in/difference-between-plastic-rice-and-normal-rice/ https://livehealthylife.in/difference-between-plastic-rice-and-normal-rice/#respond Mon, 22 Aug 2016 02:53:46 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1791 प्लास्टिक के चावल पहचाने – Difference between plastic rice and normal rice

प्लास्टिक के चावल की पहचान :

प्लास्टिक के चावल देखने में चमकदार होते है और आकर में सुन्दर होते है ।

वज़न में अन्य चावल से हलके होते है।

प्लास्टिक के चावल भिगोने पर तैरता नहीं ,जबकि असली चावल की कुछ दाने तैर कर  सतह पर आ जाते है।

प्लास्टिक के चावल पकने में समय लेते है।

]]>
https://livehealthylife.in/difference-between-plastic-rice-and-normal-rice/feed/ 0