remove blackheads – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Fri, 08 Apr 2022 06:22:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png remove blackheads – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 चेहरे पर काले दाग धब्बे | चेहरे पर मुंहासे दूर करने के उपाय – Acne remedies in Hindi https://livehealthylife.in/acne-remedies-in-hindi/ https://livehealthylife.in/acne-remedies-in-hindi/#respond Fri, 08 Apr 2022 06:22:02 +0000 https://livehealthylife.in/?p=5115 चेहरे पर मुहाँसे निकलना एक आम बात है जोकि सामान्यतः12 से 13 साल की उम्र के हार्मोनल असंतुलन  की वजह से होते है इस समय पर यह समस्या होना घबराने की  बात नहीं है।यह समस्या सभी को  होती है पर जिनकी ऑयली स्किन होती है उन्हें यह समस्या ज़्यादा रहती है। इसके आलावा तनाव ,पेट ख़राब रहना ,कब्ज़ ,ज्यादा सोचना ,नींद कम लेना ,पानी कम पीना ,अधिक तेल व् मसालो का इस्तेमाल या कभी कभी किसी दवाई के सेवन से भी  हो जाते  है। इसकी शुरुआत छोटे –छोटे दानों से होती है। पर इनको हाथ से बार बार छूने से यह फ़ैल जाते है, इसलिए इन्हे छेड़ना नहीं चाहिए। इन को दूर करने के लिए करते है कुछ उपाय

चेहरे पर काले दाग धब्बे | चेहरे पर मुंहासे दूर करने के उपाय

Acne remedies in hindi

  • जायफल को दूध में घिस कर लेप  लगाए,कुछ देर के बाद चेहरा धो ले। चेहरे दमकने लगेगा।
  •  चेहरे पर तुलसी के पत्तों और नींबू का रस समान मात्रा में मिलकर लगाये। 10 से 12  मिनट  बाद चेहरा धो ले। छाइयाँ काले धब्बे और मुहासे दूर होंगे,चेहरा सुंदर दिखेगा।
  • नीबूं के रस को चार गुना ग्लिसरीन में मिला कर लगाने से चेहरा चमक कर सुंदर निकल आता है।
  • जीरे को उबालकर उसके पानी से मुँह धोने से चेहरे पर निखार आ जाता है।
  • सन्तरे के छिलके को सुखाकर पाउडर बनाकर गुलाबजल के साथ मिला कर लगाने से दाग धब्बे /मुहांसे दूर होते है।
  • मुल्तानी मिटटी ,गुलाब जल और नीबूं की कुछ बूंदे डाल कर लगाये। 10 से 12  मिनट  बाद चेहरा धो ले।
  • मसूर की दाल का पाउडर बनाकर उसे दूध मे मिलकर सुबह शाम लगाने से चेहर के दाग धब्बे /मुहांसे दूर होते है। चेहरे के चमक दुगनी हो जाती है।
  • रोज़ रात को सोने से पहले चेहरा गुलाबजल से साफ करे।
  • ऐलोवेरा जेल चेहरे पर लगाए 10 मिनट बाद धो ले ,ये प्रयोग हफ्ते में 2-3 बार करे।

इसके आलावा चेहरे पर मुंहासे दूर करने के लिए अपने भोजन पर ध्यान दे जैसे –

  • सलाद अधिक मात्रा में खाये।
  • मौसम में आने वाले फल अवश्य खाये।
  • दही का सेवन करे।
  • पानी पीने की मात्रा बढ़ा  दे।
  • चेहरे को बार बार ना छुए ,साथ ही चेहरा बार बार धोये।
  • अधिक फ्राइड चीज़े और मीठा  न खाये ,जंक फ़ूड कम से कम खाये।
  • नमक अधिक न खाये जैसे सलाद,दही आदि  में नमक का प्रयोग न करे।

 

]]>
https://livehealthylife.in/acne-remedies-in-hindi/feed/ 0