recipe – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 21 May 2020 17:22:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png recipe – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 होममेड दाल मखनी रेसिपी – Dal Makhani https://livehealthylife.in/dal-makhani/ https://livehealthylife.in/dal-makhani/#respond Wed, 13 May 2020 05:28:16 +0000 http://livehealthylife.in/?p=810 होममेड दाल मखनी बनाने की सामग्री :

  • साबुत उड़द -1 बड़ी कटोरी
  • राजमा – एक चौथाई कटोरी (रात भर भीगे हुए )
  • लहसुन – 10-11 कलियाँ
  • अदरक -1 बड़ा टुकड़ा
  • प्याज -2 मध्यम आकार के
  • टमाटर -4 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च -1 से 2
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा
  • ताज़ा सफ़ेद मक्खन – आधी कटोरी
  • आयल – 1 बड़ा स्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च -आधा छोटा चम्मच
  • गर्म मसाला -एक चौथाई छोटी चम्मच

दाल मक्खनी बनाने की विधि :

रात भर भीगे राजमा, और धुले हुए उड़द को नमक और हल्दी के साथ लगभग 45 मिनट तक प्रेशर कुक कर ले।
जब दाल की पूरी स्टीम निकल जाये ,तब इसे प्रेशर कुकर खोलें ।
तड़के के लिए :

एक पैन में आयल ले, गर्म होने दें ।
इसमें हींग डालें, अब इसमें लहसुन भूनें ,प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भुने ।
प्याज़ भुनने पर कद्दूकस की हुई अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालें ,भुने जब तक आयल पैन को ना छोड़ दें।
अब तड़के को ठंडा कर मिक्सर में बारीक पेस्ट बना ले ,इस पेस्ट को और ताज़ा सफ़ेद मक्खन को उबली दाल में डालें ।
इस दाल को 10 से 15 कम आँच पर खुली उबाले ,लगातार स्पून से हिलाते रहे । इससे मक्खन दाल में घुल जाएगा ,पक जाएगा । (ध्यान रहे दाल नीचे जले नही ,लगातार चलते रहे। )
ऊपर से गर्म मसाला मिलाये हरा धनिया डाले ।
गर्मागर्म नान या लच्छा परांठा के साथ सर्व करें ।

सेहत के लिए अच्छी है उड़द दाल 

उड़द में आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज,कॉपर और जिंक होता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। उड़द हमारी बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के काम करते हैं।  मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम हमारी बोन्स को मजबूती देने का काम करते हैं। वहीं जिंग हमारी बोन्स का स्ट्रक्चर मेंटेन करने का काम करता है।

उड़द खाने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है। क्योंकि उड़द बीन्स में विटमिन बी-6, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर होते हैं, इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा कई गुना घट जाता है।

उड़द सेलेनियम नाम का मिनरल पाया जाता है जो कैंसर होने की सम्भावना को बहुत ही कम करता है।

अगर आपको उड़द खाने के बाद गैस की समस्या या पेट में भारीपन की समस्या होती है तो बेहतर होगा कि आप इन उड़द को बनाने से पहले कम से कम 8 से 10 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। इससे आपको गैस की समस्या में आराम मिलेगा।

 

 

]]>
https://livehealthylife.in/dal-makhani/feed/ 0
मैंगो रबड़ी – Mango Rabdi Recipe https://livehealthylife.in/mango-rabdi-recipe/ https://livehealthylife.in/mango-rabdi-recipe/#respond Tue, 18 Apr 2017 07:32:38 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2912 मैंगो रबड़ी – Mango Rabdi Recipe

सामग्री :

  • 1 लीटर – फुल क्रीम दूध
  • 100 ग्राम – चीनी (स्वादानुसार)
  • 9-10 पत्तियाँ- केसर
  • 1 छोटा चम्मच- इलायची पाउडर
  • 2 आम- छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 50 ग्राम-पिस्ता
  • 50 ग्राम-बादाम

विधि :

  1. आम की रबड़ी बनाने के लिए एक खुले बर्तन में दूध गर्म होने रखिए।
  2. जब दूध में उबाल आए तो उसमें केसर मिला दें।
  3. दूध को अब कम आंच पर उबालते रहे।
  4. तब तक उबालें जब तक ये एक तिहाई न हो जाए।
  5. इस दौरान इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध कड़ाही में लगे नहीं।
  6. आम को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए।
  7. जब दूध जब एक तिहाई रह जाए, दूध के गाड़ा हो जाने पर इसमें इलायची पाउडर चीनी और कतरे हुये काजू-बादाम-पिस्ते डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बन्द कर दीजिये।
  8. अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
  9. आम की स्वादिष्ट रबडी़ बनकर तैयार है. इसे बाउल में निकाल लीजिए और ऊपर से आम के टुकड़े और बादाम-पिस्ते डालकर गार्निश कीजिए।

 

 

]]>
https://livehealthylife.in/mango-rabdi-recipe/feed/ 0
आलू ब्रेड बोंडा – Bread Aloo Bonda Recipe https://livehealthylife.in/bread-aloo-bonda-recipe/ https://livehealthylife.in/bread-aloo-bonda-recipe/#respond Fri, 21 Oct 2016 04:57:58 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2082 आलू ब्रेड बोंडा – Bread Aloo Bonda Recipe

  • आलू -1 किलो ( उबले हुए)
  • हरा  धनिया -2  बड़ा चम्मच
  • लहसुन -4 कलियाँ
  • अदरक -1 बड़ा टुकड़ा
  • हरी मिर्च -6-7 बारीक कटी
  • नमक -स्वादानुसार
  • गर्म मसाला -१/2 चम्मच
  • बेसन -डेढ़  कटोरी
  • ऑयल -तलने के लिए

विधि :

आलूओं को छीलकर मेष कर ले।
इसमें कद्दुकस की हुई अदरक ,लहसुन ,बारीक कटी हरी मिर्च मिलाये।
अब इसमें नमक,हरा  धनिया  मिलाये और इनकी बड़ी बोलस बनाकर रख ले।
अब एक बाउल में बेसन,पानी और नमक का गाड़ा घोल बना ले।
आलू की बोलस को बेसन में डिप करके तल ले।
लाल होने पर खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/bread-aloo-bonda-recipe/feed/ 0
करेले का अचार – Karela ka Achar Recipe https://livehealthylife.in/karela-ka-achar-recipe/ https://livehealthylife.in/karela-ka-achar-recipe/#respond Mon, 05 Sep 2016 02:43:45 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1891 करेले का अचार – Karela ka Achar Recipe

  • करेले – 500 ग्राम ( 7-8 मीडियम आकार के)
  • हींग पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • मेथी दाना  – 2 छोटी चम्मच
  • अजवायन – 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ – 2 छोटी चम्मच
  • पिसी राई या पीली सरसों – 4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक – 1 छोटी चम्मच
  • सादा नमक – 3 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल -100 ग्राम (1/2 कप)
  • सिरका – 1/4 कप

विधि :

सबसे पहले करेले अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
फिर करेले का थोड़ा-थोड़ा छिलका उतारकर इन्हें काट लें.
अब करेले के टुकड़ों पर नमक छिड़कर मिलाएं. फिर इसे आधे घंटे के लिए रखा छोड़ दें.
आधे घंटे बाद नमक मिले करेले के टुकड़ों को निचोड़कर इनका रस निकाल लें.
करेले के टुकड़े एक बार फिर पानी से धोकर अलग रख दें.

गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल से धुआं उठने लगे तो आंच को मध्यम करके इसमें राई और हींग डालकर तड़के।

मैथीदाने, अजवायन,लाल मिर्च ,काला नमक , नमक  और सोंफ डालकर मिलाये और गैस बंद कर दे ।

अब इन मसालों में करेले डालकर मिलाये, ऊपर से सिरका डालकर हिलाय।  इस कन्टेनर को धूप में भी रख सकते हैं, चार दिन  सूखे चम्मच से चला कर ऊपर नीचे कीजिये।

करेले के अचार को अपने लन्च या डिनर के साथ या नाश्ते में गरमा गरम परांठे के साथ खाइये और परोसिये

]]>
https://livehealthylife.in/karela-ka-achar-recipe/feed/ 0
जन्माष्टमी के लिए धनिया की बर्फी – Dhania ki Burfi Recipe for Janmashtami https://livehealthylife.in/dhania-ki-burfi-recipe-for-janmashtami/ https://livehealthylife.in/dhania-ki-burfi-recipe-for-janmashtami/#respond Wed, 24 Aug 2016 04:53:59 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1802 जन्माष्टमी के लिए धनिया की बर्फी – Dhania ki Burfi Recipe for Janmashtami 

यह बर्फी या पंजीरी मुख्यतः जन्माष्टमी के अवसर पर बनाई जाती है आप यह व्रत में या प्रशाद के रूप में भी बना सकते है। श्री कृष्णा को प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी को प्रसाद  में दीजिये।

धनिये की बर्फी की सामग्री :

  • धनियां पाउडर – 1 कप
  • नारियल चूरा – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
  • खरबूजे के बीज – 1/4 कप
  • छोटी इलाइची – 1 बड़ा चम्मच
  • देशी घी – 3  टेबल स्पून

धनिये की बर्फी की विधि :

  • पैन में घी डालकर गरम कीजिये, धनियां पाउडर डालिये और मीडियम फ्लेम पर 3-4 मिनिट, खुशबू आने तक भून लीजिये. भुना हुआ धनियां पाउडर प्याली में निकाल कर रख लीजिये.
  • पैन में नारियल चूरा डालकर 1 मिनिट चलाते हुये भून लीजिये , भुना नारियल पाउडर प्याली में निकालिये।
  • अब खरबूजे के बीज पैन में डालिये और लगातार चलाते हुये बीज फूलने तक भून लीजिये ये बहुत जल्दी भून जाते हैं  भुने बीज प्याले में निकाल लीजिये। (खरबूजे के बीज भूनते समय  प्लेट ढककर रखें जिससे बीज उछलकर बाहर न आये )
  • एक पैन में चीनी और आधा कप  पानी डालिये, चीनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनट तक  पका लीजिये।
  • अब चाशनी में भूना  धनियां पाउडर, नारियल चूरा, इलाइची पाउडर और खरबूजे के बीज डालकर मिलाइये और मिलाते हुये तब तक पका लीजिये।  चैक करने के लिये चम्मच से जरा सा मिश्रण प्याली में डालिये ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये, यदि लगे कि वह जम जायेगा तोआपका मिक्सचर तैयार है अन्यथा १ से 2 मिनट तक और पकाये।
  • अब एक किसी प्लेट या ट्रे में घी लगाकर चिकना कीजिये।
  • मिश्रण को प्लेट में एक जैसा फैला दिजिये. बर्फी जमने के बाद बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट कर तैयार कर लीजिये।धनिये की बर्फी तैयार है, श्री कृष्णा को प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी को प्रसाद दीजिये और आप भी खाइये।यह बर्फी या पंजीरी मुख्यतः जन्माष्टमी के अवसर पर बनाई जाती है आप यह व्रत में या प्रशाद के रूप में भी बना सकते है।
]]>
https://livehealthylife.in/dhania-ki-burfi-recipe-for-janmashtami/feed/ 0
कढाई पनीर – Kadai paneer recipe https://livehealthylife.in/kadai-paneer-recipe/ https://livehealthylife.in/kadai-paneer-recipe/#respond Wed, 10 Aug 2016 04:01:42 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1731 कढाई पनीर – Kadai paneer recipe

सामग्री:

  • 300 ग्राम- पनीर
  • 2 चम्मच धनिया
  • 3 -सुखी लाल मिर्च
  • आधा चम्मच- कसूरी मेथी
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 -हरी मिर्च
  • 1 -प्याज़ का पेस्ट
  • डेढ़ कप -टमाटर का पेस्ट
  • 100 ग्राम -शिमला मिर्च ( लम्बे टुकडो में कटे हुए)
  • 1 चम्मच  -लहसुन का पेस्ट
  • 2 चम्मच -अदरक  का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच -धनिया कटा हुआ
  • 2 चम्मच -घी या तेल
  • 1 चम्मच -मलाई

विधि :
एक नॉनस्टिक पैन में घी गरम करे, प्याज़ और लहसुन का पेस्ट डालकर  भूने।
कटी  शिमला मिर्च, धनिया, लाल मिर्च डालकर आधा मिनट तक और भूने।
अब अदरक और हरी मिर्च डाल कर और भूने।
इसमें टमाटर का पेस्ट मिलाये और तब तक भूने, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
कसूरी मेथी और नमक मिला के कुछ सेकंड के लिए और भूने।
अब पनीर मिलाये और दो मिनट तक पकाए।
हरे धनियेऔर एक चम्मच मलाई  से सजाये और पराठें के साथ सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/kadai-paneer-recipe/feed/ 0
भरवां करेले – Bharwa karela recipe https://livehealthylife.in/bharwa-karela-recipes/ https://livehealthylife.in/bharwa-karela-recipes/#respond Fri, 20 May 2016 09:13:50 +0000 http://livehealthylife.in/?p=871 भरवां  करेले – Bharwa karela recipe

भरवां करेले बनाने के लिए सामग्री :

  • करेले-500 ग्राम
  • प्याज़ -4 बड़े आकार के
  • नमक -1 चम्मच स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -1 चम्मच
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • आमचूर – 1 बड़ा चम्मच
  • सूखा धनिया -1 बड़ा चम्मच
  • सौंफ दरदरा -1 चम्मच
  • सरसों का तेल -तलने के लिए

भरवा करेले बनाने की विधि :

करेलों को छील कर बीच से चीर कर नमक लगाकर 2 घंटे के लिए छोड दे।
अब इन्हें २ बार पानी से नितार ले, इनमें कड़वाहट नहीं रहेगी ।
एक बाउल में सभी सूखे मसाले मिला ले ।
अब इन करेलों को बीच से खोल कर तैयार मसाला भर दे और सफ़ेद धागे से बाँध लें।
अब इन्हे डीप ड्राई कर ले और एक टिशू पेपर पर निकल ले।
करेले के छिलकों को भी ब्राउन होने तक थोड़े से तेल में तले। (अतिरिक्त तेल कड़ाही से निकाल ले ।)
अब इन छिलकों को अलग निकल ले, और प्याज़ को भी भूनें ।
जब प्याज़ भून जाय तब तला छिल्का और बचा हुआ सूखा मसाला भी भून ले।
अब कड़ाही में करेले डाल छिलके के साथ में मिला दे।
भरवा करेले तैयार है।

]]>
https://livehealthylife.in/bharwa-karela-recipes/feed/ 0
बेल का शरबत – Bael Fruit Juice recipe – Wood Apple Juice https://livehealthylife.in/bael-fruit-juice-recipe-wood-apple-juice/ https://livehealthylife.in/bael-fruit-juice-recipe-wood-apple-juice/#respond Sat, 14 May 2016 09:41:46 +0000 http://livehealthylife.in/?p=846 बेल का शरबत – Bael Fruit Juice recipe – Wood Apple Juice

बेल का शरबत बनाने की सामग्री :

  • बेल – 2
  • चीनी – 10-12 चम्मच (आप बिना चीनी के भी बना सकते है ।)
  • पानी -4-5 गिलास
  • बर्फ़ -10-12क्यूब्स
  • भुना जीरा -आधी छोटी चम्मच

बेल का शरबत बनाने की विधि :

बेल के फल को फोड़ कर गूदा निकाल लें ।
इस गूदे को 2 से 3 घंटे भिगोकर रखे ।
अब इसे अच्छे से मेश कर ले व इसमें पानी मिला दें ।
इसमें आइस क्यूब्स मिलाये ठंडा करे,
भुना जीरा डालकर सर्व करें ।
यह शरबत गर्मी दूर कर आप को शीतलता प्रदान करता है ।
लू लगने पर राम बाण का काम करता है ।

]]>
https://livehealthylife.in/bael-fruit-juice-recipe-wood-apple-juice/feed/ 0
रशियन सलाद – Russian salad recipe https://livehealthylife.in/russian-salad-recipe/ https://livehealthylife.in/russian-salad-recipe/#respond Sat, 14 May 2016 09:15:11 +0000 http://livehealthylife.in/?p=826 रशियन सलाद – Russian salad recipe

मैकरोनी सलाद / रशियन सलाद बनाने की सामग्री :

  • मैकरोनी- एक से डेढ़ कटोरी (उबली)
  • खीरा- आधी कटोरी बारीक कटा
  • टिन अनानास- 2 स्लाइस (बारीक कटा)
  • कॉर्न -आधी कटोरी (उबला)
  • शिमला मिर्च -1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी)
  • पीली शिमला मिर्च -1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी)
  • मटर- आधी कटोरी (उबली)
  • टमाटर -1 बारीक कटा (बिना बीज का)
  • एगलेस मियोनीज या हंगकर्ड – 1 बड़ा चम्मच
  • क्रीम -1 बड़ा चम्मच
  • नमक -1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च- 1 से 1/2 छोटी चम्मच या (स्वादानुसार)
  • टिन अनानास का शीरा -2 बड़ा चम्मच

मैकरोनी सलाद / रशियन सलाद बनाने की विधि :

मैकरोनी को उबालने के लिए पानी में नमक और डेढ़ चम्मच आयल डालकर उबाले और ठन्डे पानी के निकल लें।
इससे मैकरोनी आपस में नहीं चिपकेगी ।
एक बड़े बाउल में मैकरोनी डालें ,कटा खीरा ,उबले मटर ,कॉर्न,पीली शिमला मिर्च, शिमला मिर्च डालें बिना बीज की बारीक कटे टमाटर और टिन अनानास डाले ।
हंगकर्ड या एगलेस मियोनीज मिलाये काली मिर्च और थोड़ा सा टिन अनानास का शीरा डालें क्रीम डालें । सब सामग्री को हलके हलके स्पून से मिलाए ।
जब सर्व करे तभी नमक मिलाये ।
अनानास के स्लाइस से सजाए ।

]]>
https://livehealthylife.in/russian-salad-recipe/feed/ 0
बिना घी की वेजिटेबल कढी – vegetable kadhi without oil https://livehealthylife.in/vegetable-kadhi-without-oil/ https://livehealthylife.in/vegetable-kadhi-without-oil/#respond Wed, 27 Apr 2016 09:07:31 +0000 http://livehealthylife.in/?p=588 बिना घी की  वेजिटेबल कढी – Vegetable Kadhi without oil

कढी बनाने की सामग्री :

  • बेसन – 4-5 बड़े चम्मच
  • खट्टा दही- 1 लीटर
  • नमक- डेढ़ चम्मच (स्वादानुसार )
  • लाल मिर्ची – 1 चम्मच
  • लाल मिर्ची- 2 सूखी
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • कड़ी पत्ता – 7-8
  • मेथी दाना – 1 चम्मच
  • हींग – एक चौथाई चम्मच
  • गर्म मसाला – एक चौथाई चम्मच
  • प्याज़ – 2 मध्यम आकर के स्लाइस में कटे
  • बीन्स – आधी कटोरी
  • गाजर – आधी कटोरी
  • पालक-1 कटोरी
  • आलू -1 मध्यम आकर के स्लाइस में कटे
  • हरी मिर्च -1 लंबाई में कटी
  • कटा हरा धनिया और हरी मिर्च -(सजावट के लिए)

कढी बनाने की विधि :

खट्टा दही में बेसन डालें और हैंडी से मिक्स कर साए लम्स हटा ले ।
एक बड़े पैन में दही और बेसन का मिक्सचर डाले ।
इस में लाल मिर्ची ,हल्दी ,सूखी लाल मिर्ची ,कड़ी पत्ता ,मेथी दाना, हींग डाले।
एक बायल आने दे ,अब इसमें नमक और सारी कटी सब्जियाँ डाले और खुले में पकाये ।
बीच-बीच में चलते रहे जिससे कड़ी नीचे न लगे ।
धीरे धीरे सब्जियाँ और कढी पकने लगेगी ।
लगभग आधा घंटा मध्यम आंच पर पकायें ।
अब इसमें गर्म मसाला डालें और आंच से उतारें ।
कटे हरे धनिये और हरी मिर्च से सजाये।
आपकी कढी तैयार है गर्मागर्म चावल के साथ परोसें ।

]]>
https://livehealthylife.in/vegetable-kadhi-without-oil/feed/ 0