recipe in hindi – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 05 May 2020 14:28:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png recipe in hindi – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 कुरकुरी मावा जलेबी कैसे बनाएं – How to cook Crispy mawa jalebi https://livehealthylife.in/crispy-mawa-jalebi/ https://livehealthylife.in/crispy-mawa-jalebi/#respond Sat, 04 Apr 2020 08:03:16 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1408 कुरकुरी मावा जलेबी कैसे बनाएं – How to cook Crispy mawa jalebi

मावा जलेबी बनाने की  सामग्री –

  • खोआ / मावा – 1 कप (200 ग्राम)
  • मैदा – 30-50 ग्राम
  • चीनी – 1 1/2 कप (300 ग्राम)
  • केसर – 20-25
  • घी – तलने के लिये

विधि-

  1. सबसे पहले जलेबी बनाने के लिये मैदा तैयार कीजिये। इसके लिये मैदे में थोड़ा पानी डाल कर मसल लीजिये। ध्‍यान रहे कि मैदे में एक भी गुठली ना रहे। इसके बाद मैदे में पानी बढ़ाती जाइये और उसे जलेबी के घोल के लिये तैयार कर लीजिये।
  2. घोल को खूब फेटिये और 1 घंटे के लिये ढ़ककर रख दीजिये।
  3. मावा को घिस लीजिये और उसमें 2-3 चम्‍मच दूध डाल कर मसल कर नरम कर लीजिये और 1 घंटे के‍ लिये ऐसे भी  रख दीजिये।
  4. अब दोनों मैदे तथा मावा  के मिश्रण को एक साथ मिलाइये और एक सार कर लीजिये। जलेबी बनानें के लिये मिश्रण तैयार है।
  5. अब एक कटोरी में केसर को दूध के साथ भिगोइये और जलेबी के घोल में डाल लीजिये।
  6. चीनी की एक तार की चाशनी तैयार कर लीजिये।
  7. अब कढाई में घी गरम कीजिये। जलेबी के मिश्रण को पॉलिथीन के कोन में डालिये और उसे एक कोने से काट लीजिये।
  8. घी गरम हो जाए तब उसमें जलेबी का घोल डालना शुरु कीजिये। जब जलेबी तल उठे तब उसे प्‍लेट में रखिये और बाद में 2 मिनट के लिये तैयार चाशनी में डुबोइये। आपकी खोये की जलेबी तैयार है , ऊपर से मलाई डालकर मज़े से खाये।
]]>
https://livehealthylife.in/crispy-mawa-jalebi/feed/ 0
नारियल चटनी – Coconut chutney https://livehealthylife.in/coconut-chutney/ https://livehealthylife.in/coconut-chutney/#comments Fri, 29 Jul 2016 10:51:53 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1599 नारियल  चटनी  – How to make Coconut Chutney

नारियल  चटनी बनाने की सामग्री :

  • सूखा कसा नारियल – 1 कटोरी
  • सूखी लाल मिर्च – 6-7
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • इमली का गूदा – 1 बड़ा चम्मच (भीगा  हुआ )
  • चना  दाल – 1 चम्मच
  • उड़द  की दाल – 1 चम्मच
  • सरसों – 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 6-7
  • नमक – स्वादानुसार

नारियल  चटनी बनाने की विधि  :

  1. एक  कढ़ाई में सूखा नारियल गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
  2. कढ़ाई में सूखा नारियल गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
  3. भुने हुए नारियल को एक बर्तन में निकाल कर ठंडा कर लें।
  4. एक कढ़ाही में थोड़े तेल के साथ लाल मिर्च, दालें, सरसों और करी पत्ता को डालकर भून लें।
  5. सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर बारीक़ पीस लें और इस पिसी हुई सारी सामग्री को नारियल में मिला दें।
  6. इस चटनी को एक अलग  बाउल में निकाल लें।
]]>
https://livehealthylife.in/coconut-chutney/feed/ 1
चना दाल पराठाँ – chana dal paratha recipe in hindi https://livehealthylife.in/chana-dal-paratha-recipe-in-hindi/ https://livehealthylife.in/chana-dal-paratha-recipe-in-hindi/#respond Fri, 29 Jul 2016 07:01:54 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1619 चना दाल पराठाँ – chana dal paratha recipe in hindi

चना दाल पराठाँ  की सामग्री :

  • 1 कटोरी – चने की दाल
  • पराठे  के लिए लिए – घी
  • दो चुटकी – हींग
  • 1 /4 छोटी चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटी चम्मच- धनिया पाउडर
  • 1 /2 छोटी चम्मच -लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच -गरम मसाला
  • 1-2 -हरी मिर्च(बारीक कटी हुई)
  • छोटा  अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़े चम्मच- हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार – नमक

चना दाल पराठाँ  की  विधि :

चने की दाल को धोकर  रात भर या 5- 6 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

कूकर में दाल और 2  कटोरी पानी और नमक  डालकर उबलने के लिए मध्यम आंच में रख दें।
जब इसमें 1 सीटी आ जाए तो गैस धीमी कर दें और दाल को 4-5 मिनट तक उबलने दें, अब गैस बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दें।
इसके बाद दाल को कूकर से निकाल कर बिना पानी डाले मिक्सी में दरदरा पीस लें ।
आप चाहें तो इसे सिलबट्टे में पीस सकते हैं. अगर दाल में पानी है तो इसे छान लें ।
अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म करें और इसमें हींग व जीरा भून लें, फिर अब इसमें पिसी हुई दाल, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च डाल कर हल्का सा भून लें.
गैस बंद कर दाल में हरा धनिया मिला दें।
– पराठो में भरावन के लिए दाल की पीठी या मिश्रण तैयार है।
– आटे की लोइयां बना लें, एक लोई की छोटी पूरी बेलें।
– अब पूरी के बीच में भरावन रखें और पूरी को चारों तरफ से पलटकर इसे बंद कर पराठा बेल लें।
– गैस पर तवा गर्म करें, तेल डालकर चिकना करें और इस पर पराठा डालकर कम  आंच पर लाल होने तक सेकें।
– दूसरी साइड भी तेल लगाएं और पराठे को सेक ले।
– इसी तरह सारे पराठे सेक लें।
– चने दाल के पराठे तैयार हैं।
– इन्हें गरमागरम आलू की सब्जी, दही के साथ सर्व करें।

(चने की दाल के उबले पानी में काली मिर्च डालकर सूप की तरह इस्तेमाल कर सकते है।  )

 

]]>
https://livehealthylife.in/chana-dal-paratha-recipe-in-hindi/feed/ 0
फ्राइड रवा इडली – Fried Rava idli recipe in hindi https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/ https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/#respond Sat, 28 May 2016 10:09:08 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1040 फ्राइड रवा इडली – Fried Rava idli recipe in hindi

रवा इडली बनाने की सामग्री :

  • सूजी – 1 कटोरी
  • दही – 1 कटोरी
  • पानी – 1 कटोरी
  • नमक -1/4 चम्मच
  • इनो – 1 सेशे

तड़के के लिए :

  • राइ -1चम्मच
  • करी पत्ते -8-10
  • आयल -1 चम्मच
  • शिमला मिर्च -आधी कटोरी बारीक कटी
  • गाजर -2 बारीक कटी
  • प्याज़ -2 बारीक कटी
  • बीन्स -आधी कटोरी बारीक कटी
  • हरी मिर्च-1 बारीक कटी(चाहे तो )
  • काली मिर्च -1/4 चम्मच
  • नमक -1/4 चम्मच मसाले के लिए
  • हरा धनिया -सजाने के लिए

रवा इडली बनाने की विधि :

एक बड़े बाउल में सूजी,दही पानी और नमक डालकर आधा घंटा रखें।
अब इडली के साँचे को ग्रीस करे।
सूजी के बैटर में इनो डालकर चम्मच से मिलाये और तुरंत चम्मच से साँचे में डाल दें।
अब प्री हीट माइक्रोवेव में 3 से 4 मिनट तक या कुकर में गर्म पानी में स्टैंड रखकर स्टीम में 15 से 20 कम आंच में पकाये ।
बाहर निकल कर चेक करें यदि टूथपिक या चाकू साफ़ निकल आय तो, समझे रवा इडली
तैयार है।
ऐसी प्रकार सारी रवा इडली बना ले।
एक अलग पैन में आयल ले गर्म होने पर इस में राइ तड़के करी पत्ता डाले।
अब पैन में हरी मिर्च, प्याज़, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च डाले और 2 मिनट तक भूनें ।
इस मसाले में नमक ,काली मिर्च डालकर मिलाये।
अब 1 मिनट के लिए ऐसे ढक दें , अब इस मसाले में एक इडली के 4 भाग कर के डालें।
हलके हलके स्पून से हिलाये, हरे धनिये से सजाए ।
नारियल की चटनी के साथ रवा इडली सर्व करें।

(सब्जियाँ बारीक काटे अन्यथा पकने में समय लगेगा या कच्ची रह जाएगी )

]]>
https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/feed/ 0