pulav – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Sat, 08 Apr 2017 06:19:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png pulav – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 चाईनीज फ्राइड राइस Fried Rice recipe https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/ https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/#respond Sat, 08 Apr 2017 06:19:20 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2843  

चाईनीज फ्राइड राइस Fried Rice recipe

चाईनीज फ्राइड राइस बच्चों को बहुत पसन्द आते है ,आइये आज बनाते है चाईनीज फ्राइड राइस

आवश्यक सामग्री :
1 कप बासमती चावल(उबले हुए)
प्याज -1 बारीक कटा
बंद गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
गाजर – ½ कप (बारीक कटी हुई)
फ्रेच बिन्स – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
पनीर – ½ कप (टुकड़ों में कटा हुआ)
शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल – 2से 4 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
अजीनोमोटो- ¼ छोटी चम्मच
ग्रीन चिल्ली सॉस- 1 छोटी चम्मच
सोया सॉस – 2 छोटी चम्मच
सिरका – 2 छोटी चम्मच

विधि :

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में डालकर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर ले।

अब तेल में प्याज,गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालकर 2 -3 मिनिट तेज आंच पर फ्राई कर ले।
इसमें हरी मिर्च, अदरक, ग्रीन चिल्ली सॉस, अजीनो मोटो, सोया सॉस, सिरका डालकर अच्छी तरह मिला ले।
अब नमक और चावल डालकर सभी सामग्री को 2 मिनिट लगातार चलाते हुए अच्छे से मिलाते हुए पका ले।
अब इसमें हरा धनिया डालकर मिला ले ,चाईनीज फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं।
हरे धनिये और तले पनीर के टुकड़े से गार्निश करे।

]]>
https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/feed/ 0
हरे मटर का पुलाव Green Peas Pulav https://livehealthylife.in/green-peas-pulav/ https://livehealthylife.in/green-peas-pulav/#respond Sat, 25 Mar 2017 01:39:31 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2775 हरे मटर का पुलाव Green Peas Pulav

सामग्री :

  • 1 कप -बासमती चावल
  • ताजे मटर -१/२ कप
  • गाजर – १/२ कप
  • लौग -3-4
  • दालचीनी -1 इंच का टुकड़ा
  • हरी इलाइची -2
  • तेज पत्ता -2
  • प्याज़ -1 बड़ा (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च -2लम्बाई में कटी हुई
  • लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • पानी -2 कप
  • नमक -स्वादानुसार

विधि :

  • चावल को साफ करके धोकर एक घंटे के लिए भीगा दे।
  • अब एक कुकर में तेल डालकर गरम करे लौंग, इलाइची, तेजपत्ता, दालचीनी, डाले और पकने दे. अब कटा हुआ प्याज़ डाले और सुनहरा होने तक भूने।
  • प्याज़ भूनने के बाद लहसुन का पेस्ट मिला दे और 2 मिनट तक भूने।
  • हरे मटर, हरी मिर्च और गाजर  मिला कर दो मिनट तक और भूने।
  • भीगे हुए चावल मिला कर 2-3 मिनट और भूने।
  • अब दो कप पानी और स्वादानुसार नमक मिला के उबलने दे, एक उबाल आने के बाद कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने तक पकाए।
  • कुकर ठंडा होने पर गरमागरम मटर पुलाव अपनी मनपसंद करी या फिर रायता के साथ परोसे और खाए।
]]>
https://livehealthylife.in/green-peas-pulav/feed/ 0