Pindi Chana – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Mon, 26 Jun 2017 03:47:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Pindi Chana – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 पिंडी चने Pindi Chana recipe https://livehealthylife.in/pindi-chana-recipe/ https://livehealthylife.in/pindi-chana-recipe/#respond Mon, 26 Jun 2017 03:47:25 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3493 पिंडी चने Pindi Chana

आवश्यक सामग्री :-

  • काबुली चने- 1 कप
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच (लंबे पतले स्लाइस में कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (लंबाई में कटी हुई)
  • तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
  • साबुत गरम मसाला- 1 तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी टुकड़ा, 2 बड़ी इलाइची, 4 लौंग, 6 से 7 काली मिर्च
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • साबुत धनिया- 2 छोटी चम्मच
  • अनारदाना- 1.5 छोटी चम्मच
  • जीरा- 1.5 छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काला नमक- ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • सूखे आंवले  -1 चम्मच

विधि :-

  • काबुली चनों को 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए और बाद में इनमें से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए.
  • कुकर में भीगे हुए चने और साथ में 1 कप पानी, तेजपत्ता और सूखे आंवले भी डाल दीजिए. फिर, इसमें नमक और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. कुकर को बंद करके चनों को उबलने रख दीजिए. 1 सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर दीजिए और चनों को पकने तक उबलने दीजिए.
  • कुकर का प्रैशर समाप्त होने तक चनों को कुकर में ही रहने दीजिए.
  • मसाले तैयार करने के लिए  कड़ाही में साबुत धनिया, दालचीनी टुकड़ा, बड़ी इलाइची,जीरा ,लौंग ,काली मिर्चडालकर 2 से 3 मिनिट लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर भून लीजिए.
  • फिर, इसमें अनारदाना भी डाल दीजिए और इसे भी लगातार चलाते हुए 1 मिनिट भून लीजिए. भुने मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए और थोड़ी देर ठंडा होने दीजिए.
  • इन्हें मिक्सी में डालकर पीसकर पाउडर बना लीजिए.
  • कुकर का प्रैशर खत्म हो जाए, वैसे ही, कुकर का ढक्कन खोलकर  साबुत गरम मसाले निकालकर हटा दीजिए तथा चनों को अलग निकाल लीजिए.
  • चनों के बचे हुए पानी को रख लीजिए. इसे बाद में इस्तेमाल किया जाएगा. चनों को कड़छी  से दबाकर चैक कर लीजिए, ये दबने चाहिए लेकिन मैश नही होने चाहिए.
  • कड़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. गरम तेल में हींग व अदरक का पेस्ट, कटा हुआ अदरक  व हरी मिर्च डालकर धीमी आग पर भून लीजिए.
  • इसमें पिसा मसाला भी डालकर भून लीजिए. इसके बाद, मसाले में चनों का बचा हुआ पानी, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और बचा हुआ नमक भी डाल दीजिए.
  • सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 2 मिनिट तक भून लीजिए.
  • 2 मिनिट बाद, मसाले में चने और हरा धनिया डाल दीजिए.
  • चनों से पानी सूख जाने तक इन्हें मिक्स करते हुए पकाइए. पिंडी चना बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए
  • चनों को बाउल में निकाल लीजिए.लम्बे अदरक के लच्छे और नींबू के स्लाइस से सजाये , इन्हे भटूरे ,नान या चावल के साथ सर्व  करे।
]]>
https://livehealthylife.in/pindi-chana-recipe/feed/ 0