paratha – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 21 May 2020 17:22:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png paratha – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 होममेड दाल मखनी रेसिपी – Dal Makhani https://livehealthylife.in/dal-makhani/ https://livehealthylife.in/dal-makhani/#respond Wed, 13 May 2020 05:28:16 +0000 http://livehealthylife.in/?p=810 होममेड दाल मखनी बनाने की सामग्री :

  • साबुत उड़द -1 बड़ी कटोरी
  • राजमा – एक चौथाई कटोरी (रात भर भीगे हुए )
  • लहसुन – 10-11 कलियाँ
  • अदरक -1 बड़ा टुकड़ा
  • प्याज -2 मध्यम आकार के
  • टमाटर -4 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च -1 से 2
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा
  • ताज़ा सफ़ेद मक्खन – आधी कटोरी
  • आयल – 1 बड़ा स्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च -आधा छोटा चम्मच
  • गर्म मसाला -एक चौथाई छोटी चम्मच

दाल मक्खनी बनाने की विधि :

रात भर भीगे राजमा, और धुले हुए उड़द को नमक और हल्दी के साथ लगभग 45 मिनट तक प्रेशर कुक कर ले।
जब दाल की पूरी स्टीम निकल जाये ,तब इसे प्रेशर कुकर खोलें ।
तड़के के लिए :

एक पैन में आयल ले, गर्म होने दें ।
इसमें हींग डालें, अब इसमें लहसुन भूनें ,प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भुने ।
प्याज़ भुनने पर कद्दूकस की हुई अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालें ,भुने जब तक आयल पैन को ना छोड़ दें।
अब तड़के को ठंडा कर मिक्सर में बारीक पेस्ट बना ले ,इस पेस्ट को और ताज़ा सफ़ेद मक्खन को उबली दाल में डालें ।
इस दाल को 10 से 15 कम आँच पर खुली उबाले ,लगातार स्पून से हिलाते रहे । इससे मक्खन दाल में घुल जाएगा ,पक जाएगा । (ध्यान रहे दाल नीचे जले नही ,लगातार चलते रहे। )
ऊपर से गर्म मसाला मिलाये हरा धनिया डाले ।
गर्मागर्म नान या लच्छा परांठा के साथ सर्व करें ।

सेहत के लिए अच्छी है उड़द दाल 

उड़द में आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज,कॉपर और जिंक होता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। उड़द हमारी बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के काम करते हैं।  मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम हमारी बोन्स को मजबूती देने का काम करते हैं। वहीं जिंग हमारी बोन्स का स्ट्रक्चर मेंटेन करने का काम करता है।

उड़द खाने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है। क्योंकि उड़द बीन्स में विटमिन बी-6, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर होते हैं, इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा कई गुना घट जाता है।

उड़द सेलेनियम नाम का मिनरल पाया जाता है जो कैंसर होने की सम्भावना को बहुत ही कम करता है।

अगर आपको उड़द खाने के बाद गैस की समस्या या पेट में भारीपन की समस्या होती है तो बेहतर होगा कि आप इन उड़द को बनाने से पहले कम से कम 8 से 10 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। इससे आपको गैस की समस्या में आराम मिलेगा।

 

 

]]>
https://livehealthylife.in/dal-makhani/feed/ 0
घर पर ही बनाएं एक ऐसी भरवां आलू नान जिसे देख कर रह जाएं सब हैरान – bharwan aloo naan recipe https://livehealthylife.in/how-to-make-bharwan-aloo-naan/ https://livehealthylife.in/how-to-make-bharwan-aloo-naan/#respond Sat, 18 Apr 2020 09:05:46 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1674 घर पर ही बनाएं एक ऐसी भरवां आलू नान जिसे देख कर रह जाएं सब हैरान – Bharwan aloo naan recipe

  • मैदा-3  कप
  • दही-आधा कप
  • बेकिंग पाउडर -1/4 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा-1/4 चम्मच,
  • चीनी-एक छोटा चम्मच,
  • अजवाइन-1/4 चम्मच,
  • उबले आलू -5-6  कुचले हुए
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट-एक छोटा चम्मच,
  • प्याज-२ बारीक कटी
  • हरी मिर्च-२ बारीक कटी
  • हरा धनिया- २ बड़े चम्मच
  • गर्म मसाला-चुटकी भर
  • आमचूर पाउडर-1 छोटा चम्मच,
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च-स्वादानुसार,
  • देसी घी -सेकने के लिए।

विधि :

सबसे पहले नान का आटा लगाने के लिए मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी, दही, आधा छोटा चम्मच नमक व आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंथ लें और इसे दो-ढाई घंटे के लिए ढक कर रखें, जिससे इसमें खमीर आ जाए।

  • अब भरावन बनाने के लिए पैन में दो छोटे चम्मच तेल डालें।
  • अब इसमें कटा प्याज डालकर पकाएं।
  • हल्का गुलाबी होने पर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, मैश किये आलू , हरी मिर्च, नमक,  लाल मिर्च,  गरम मसाला, अजवाइन , आमचूर , हरा धनिया मिलाएं और धीमी आंच पर दो-चार मिनट पका लें।
  • अब  मैदे की थोड़ी बड़ी लोई लें और इसमें तैयार भरावन भर कर बेलें।
  • गर्म तवे पर इसे उलट-पलट करते हुए दोनों तरफ से सेक लें।
  • तैयार नान को घी लगाकर दही के साथ परोसें।
  • (आप नान को इलेक्ट्रिक तंदूर में भी बना सकते है। )
]]>
https://livehealthylife.in/how-to-make-bharwan-aloo-naan/feed/ 0
बाजरे का चीला Bajra Pancake https://livehealthylife.in/bajra-pancake/ https://livehealthylife.in/bajra-pancake/#respond Mon, 13 Feb 2017 02:32:30 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2482 बाजरे का चीला – Bajra Pancake

बाजरे का चीला बनाने की सामग्री :

  • बाजरे का आटा :एक बड़ी कटोरी
  • कद्दुकस की गाजर :२ बड़े चम्मच
  • बारीक़ कटा हरा प्याज़:एक कटोरी
  • लम्बाई में कटे मशरूम :आधी कटोरी
  • बारीक़ कटी शिमला मिर्च :२ बड़े चम्मच
  • नमक:स्वादानुसार
  • काली मिर्च :आधी छोटी चम्मच
  • बारीक़ कटी हरी मिर्च:२ से ३
  • बारीक़ कटा हरा धनिया:१ बडा चम्मच
  • अजवाइन :आधी छोटी चम्मच
  • तेल :२ बड़े चम्मच

विधि :

बाजरे के आटे में पानी मिलकर पतला घोल बना ले।
अब इसमें कद्दुकस की गाजर, हरा प्याज़, शिमला मिर्च, कटे मशरूम, हरा धनिया, अजवाइन, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्चडालकर मिला ले।
अब तव गर्म करके अच्छे से चिकना कर ले।
गर्म होने पर ये घोल डालकर फैलाये।
तेल लगाकर दुसरी ओर से भी सेंक ले। माध्यम आँच पर दोनों ओर से सिकं जाने पर उतार  ले।
धनिये-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करे।
(बाजरे में मौजूद  कैल्शियम, हड्डियों के लिए रामबाण औषधि है जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता हैं।गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में  कई गुना शक्ति होती है।लीवर की सुरक्षा, माइग्रेन, उच्च रक्तचाप, हृदय की कमजोरी, अस्थमा से ग्रस्त लोगों तथा दूध पिलाने वाली माताओं में दूध की कमी के लिये यह टॉनिक का कार्य करता है।)

]]>
https://livehealthylife.in/bajra-pancake/feed/ 0
हरे लहसुन के पराठें – Garlic Paratha https://livehealthylife.in/garlic-paratha/ https://livehealthylife.in/garlic-paratha/#comments Sat, 28 Jan 2017 18:58:08 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2406 हरे लहसुन के पराठें – Garlic Paratha

सबसे पहले हरे लहसुन प्याज़ और हरी मिर्च  को बारीक बारीक काट ले अब इसमें स्वादानुसार नमक , अजवाइन थोड़ी सी लाल मिर्च  और साबुत धनिया  मिलाये।

अब आटे की लोई बनाकर इसमें 2 बड़े चम्मच स्टफ्फिंग इस प्रकार  भरे  ,की बाहर न निकले। अब इसे सावधानी से बेले और सेक ले ,दुसरी  साइड पर हल्का सा घी लगाकर सेंके। चाय की चुस्कियों के साथ गर्मागर्म हरे लहसुन के पराठें  का आनंद उठाये।

]]>
https://livehealthylife.in/garlic-paratha/feed/ 1
चावल का पराठा और राजमा – Rice Parathas recipe with Rajma https://livehealthylife.in/rice-parathas-recipe-rajma/ https://livehealthylife.in/rice-parathas-recipe-rajma/#respond Mon, 30 May 2016 13:43:46 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1076 चावल का पराठा और राजमा – Rice Parathas recipe with Rajma 

अक्सर चावल बच जाने पर दुबारा खाने का मन नहीं करता साथ ही बच्चों को रोज़ कुछ नया चाहिए,
क्रिस्पी चावल का पराठा बना कर बच्चों को खुश कीजिये।

बचे उबले चावल में बारीक प्याज़ हरा धनिया की पत्तियां काटे, इसमें नमक, अजवाइन लाल या काली मिर्च डालें (चाहे तो हरी मिर्च डालें।)

अब आप इसका पराठा बना कर राजमा के साथ आनंद उठा सकते है।

]]>
https://livehealthylife.in/rice-parathas-recipe-rajma/feed/ 0