panjabee food – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 30 Aug 2016 05:19:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png panjabee food – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 मक्की की रोटी – सरसों के साग Makkee Ki Roti Sarson Ka Saag https://livehealthylife.in/makkee-ki-roti-sarson-ka-saag/ https://livehealthylife.in/makkee-ki-roti-sarson-ka-saag/#respond Tue, 30 Aug 2016 05:19:46 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1860 मक्की की रोटी – सरसों के साग  Makkee Ki Roti Sarson Ka Saag

सामग्री :

3 कटोरी- मक्‍के का आटा
एक कटोरी- गेहूं का आटा
स्वादानुसार- नमक
हरी मिर्च -२ बारीक कटी
मूली -२ कद्दूकस की हुई
एक छोटा चम्मच अजवायन
गुथने के लिए – पानी
3 बड़ा चम्मच- देसी घी
घी – 3 चम्मच

 

मक्के की रोटी बनाने की विधि :
मक्‍के और गेहूं के आटे को छानकर इसमें नमक,अजवाइन, कद्दूकस की मूली ,हरी मिर्च,हर धनिया  मिला लें।
अब अच्छी तरह मिलाकर पानी से नरम गूंद लें।
इसके बाद 15 मिनट तक गीले कपड़े से ढक कर रखें।
गूंथे आटे की बराबर आकार की लोइयां बनाएं।

एक लोई को चकले-बेलन या हाथ से रोटी बनाएं तवे पर घी लगाकर डाले,सके जाने पर घी लगाकर दुसरी साइड से भी सेंके। ऐसी तरह सभी रोटियाँ बना ले।
(मक्‍के की रोटी सिर्फ मक्‍के के आटे से बनाई जाती है, लेकिन यह जल्दी टूट जाती है। गेहूं का आटा मिलाने से रोटी आसानी से बन सकेगी।)

सरसों के साग बनाने के लिए:

250 ग्राम – बथुआ साग
750 किलो- सरसों
1/2 किलो – पालक
10-15 हरी मिर्च
एक कटोरी- सफेद मक्खन
5 साबुत- लाल मिर्च
आधा चम्मच- साबुत धनिया
12 -13 कलियाँ- लहसुन
4 बड़े-टमाटर प्यूरी किये
1 बड़ा टुकड़ा -अदरक
2 बड़ा- प्याज(बारीक कटा हुआ)
नमक-स्वादानुसार
2 से 3 बड़े चम्मच – मक्‍के का आटा
रिफाइंड आयल -2 से 3 बड़े चम्मच

सरसों के साग :

सरसों के साग , बथुआ और पालक की पत्तियां तोड़ लें। हरी मिर्च की भी डंडी निकाल लें, खुले पानी में 2-3  बार धोकर उबालना  रख दे।
ठंडा होने पर ब्लेंडर में पीस लें।
एक कड़ाही में रिफाइंड गर्म करें, इसमें लाल साबुत मिर्च  भूनें।
इसके बाद कटा हुआ लहसुन ,प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें, अब इसमे कद्दूकस की अदरक और टमाटर का पेस्ट डालकर भुने।
अब मक्‍के का आटा और नमक डालकर और पकाएं, इस तरह मक्‍के के आटे भुन जाएगा।
पिसा हुआ साग डालें और लगभग २० मिनट पकने दे ,जब तक साग तेल न छोड़ दे. पकाते समय इसे बराबर चलाते  रहें।
सफेद मक्खन साग के ऊपर रखे और सर्व करें।
यह साग गर्मागर्म मक्‍के की रोटी के साथ खाया जाता है।
यह भोजन  सर्दियों में खाया  जाता है ,मक्की की रोटी खुश्क होती है इसलिए इसे अधिक घी या माखन के साथ खाया जाता है।

]]>
https://livehealthylife.in/makkee-ki-roti-sarson-ka-saag/feed/ 0