paneer – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Wed, 12 Apr 2017 13:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png paneer – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 छोलिया पनीर की सब्जी – Chholiya Paneer Recipe https://livehealthylife.in/choliya-paneer-recipe/ https://livehealthylife.in/choliya-paneer-recipe/#respond Wed, 12 Apr 2017 07:32:20 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2841 छोलिया पनीर  की सब्जी – Chholiya Paneer Recipe

आवश्यक सामग्री :

  • पनीर – 250 ग्राम
  • छोलिया – 200 ग्राम
  • टमाटर – 3
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – ½ इंच टुकडा़
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • काजू – 2 से 3 टेबल स्पून
  • ऑयल  – 2 से 3 टेबल स्पून
  • जीरा – ½ छोटी चम्मच
  • हींग – 1 पिंच
  • गरम मसाला – ¼ छोटी चम्मच से थोडा़ कम
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

विधि :

छोलिया पनीर  की सब्जी की ग्रेवी के लिए पेस्ट तैयार करने से  लिए, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सर जार में डाल लीजिए और पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिए।
कुकर  में तेल डाल कर गरम कीजिए, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालिए।
अब इसमें हींग, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए।
मसाला भूनने के बाद इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मसाले में डाल दीजिए।
साथ ही, लाल मिर्च पाउडर और मसाले को धीमी और मध्यम आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे।
मसाले के भुन जाने के बाद, इसमें छोलिया और नमक डाल दीजिए. सभी सामग्रीयों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
फिर सब्जी में छोलिया को हल्का नरम होने तक ढककर पकने दीजिए. सब्जी़ को बीच-बीच में चलाते रहिए।
फिर २ कटोरी पानी डालकर सब्जी़ को कुकर  में विस्सल दिला कर अच्छे से गला ले।
इसी दौरान, पनीर  को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
सब्जी खोल कर इसमें कटे पनीर के टुकड़े दाल दे ,ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सजाइए।
लज़ीज़ छोलिया पनीर  की सब्जी़ बनकर तैयार है. इसे आप चपाती, परांठे या नान किसी के भी साथ सर्व करे।

सुझाव

ग्रेवी बनाने के लिए आप काजू के बदले, तिल, खसखस, खरबूजे के बीज, मूंगफली के दाने जो चाहें वह ले सकते हैं.
आप प्याज़-लहसुन खाना पसंद करते हैं तो बारीक कटा हुआ प्याज और 3 से 4 बारीक कटी लहसुन की कलियां इसमें डाल कर प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए और उसके बाद पेस्ट डालकर बाकी की उपरोक्त विधि से सब्जी़ बनाकर तैयार कर लीजिए।

]]>
https://livehealthylife.in/choliya-paneer-recipe/feed/ 0
घर पर बनाये पनीर – Home Made Paneer https://livehealthylife.in/home-made-paneer/ https://livehealthylife.in/home-made-paneer/#respond Mon, 24 Oct 2016 02:20:03 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2074 घर पर बनाये पनीर – Home Made Paneer (cottage cheese  Recipe)

सामग्री :

  • दूध -1 लीटर
  • नींबू -1

 

  • पनीर बनाने की विधि :
  • एक बर्तन में दूध उबलने रखें।
  • उबाल आने पर 1 टीस्पून  नींबू डालें और चम्मच से हिलाते रहें।
  • ऐसी प्रकार 1 टीस्पून  नींबू  1 मिनट बाद डालें और हिलाये ।
  • दूध जब अलग होने लगे तब गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें।
  • हल्का ठंडा होने पर पानी को छान लें।
  • छाने हुए पनीर को ठंडे पानी में डालें।
  • फिर एक मलमल के कपड़े में दो घंटे  अच्छे से दबाकर रख दें।
  • घर पर बना कच्चा पनीर तैयार है ( ज़रूरत अनुसार इस्तेमाल करें)।
]]>
https://livehealthylife.in/home-made-paneer/feed/ 0