oil free – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Sun, 05 Jun 2016 19:22:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png oil free – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 बिना घी के चने – Zero oil chana https://livehealthylife.in/zero-oil-chana-recipe-in-hindi/ https://livehealthylife.in/zero-oil-chana-recipe-in-hindi/#respond Sun, 05 Jun 2016 19:22:32 +0000 http://livehealthylife.in/?p=841 बिना घी के चने – Zero oil chana 

बिना घी के चने बनाने की सामग्री : (without oil chana )

  • चना – 1 बड़ी कटोरी
  • तेज़ पत्ता – 2
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1छोटी चम्मच
  • सूखे आंवले -5-6 दाने
  • अदरक -1 बड़ा टुकड़ा
  • हरी मिर्च -1 बारीक कटी
  • हींग -2 चुटकी
  • लहसुन -इच्छानुसार

चने का मसाला बनाने के लिए :

  • साबुत काली मिर्च -10-12
  • बड़ी इलायची – 1/2
  • जीरा -1 चम्मच
  • साबुत धनिया -1 चम्मच
  • इन सब मसालों को तवे पर भून कर ठंडा कर बरीक पीस लें ।

चना बनाने की विधि :
रात भर भीगे चने को नमक ,तेज़ पत्ते, हींग और सूखे आंवले के साथ उबाल ले।
चने उबल जाय और पूरी स्टीम निकलने दे ।
लहसुन (चाहे तो), अदरक ,हरी मिर्च टमाटर को बारीक पीस कर चनों में मिलाए अब ऊपर से चने का बनाया मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाले और पकने दे। इन चनों को खुले 10-15 तक माध्यम आंच पर उबाले।

चने तैयार है, उबले चावल के साथ परोसे।

]]>
https://livehealthylife.in/zero-oil-chana-recipe-in-hindi/feed/ 0
बिना घी की वेजिटेबल कढी – vegetable kadhi without oil https://livehealthylife.in/vegetable-kadhi-without-oil/ https://livehealthylife.in/vegetable-kadhi-without-oil/#respond Wed, 27 Apr 2016 09:07:31 +0000 http://livehealthylife.in/?p=588 बिना घी की  वेजिटेबल कढी – Vegetable Kadhi without oil

कढी बनाने की सामग्री :

  • बेसन – 4-5 बड़े चम्मच
  • खट्टा दही- 1 लीटर
  • नमक- डेढ़ चम्मच (स्वादानुसार )
  • लाल मिर्ची – 1 चम्मच
  • लाल मिर्ची- 2 सूखी
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • कड़ी पत्ता – 7-8
  • मेथी दाना – 1 चम्मच
  • हींग – एक चौथाई चम्मच
  • गर्म मसाला – एक चौथाई चम्मच
  • प्याज़ – 2 मध्यम आकर के स्लाइस में कटे
  • बीन्स – आधी कटोरी
  • गाजर – आधी कटोरी
  • पालक-1 कटोरी
  • आलू -1 मध्यम आकर के स्लाइस में कटे
  • हरी मिर्च -1 लंबाई में कटी
  • कटा हरा धनिया और हरी मिर्च -(सजावट के लिए)

कढी बनाने की विधि :

खट्टा दही में बेसन डालें और हैंडी से मिक्स कर साए लम्स हटा ले ।
एक बड़े पैन में दही और बेसन का मिक्सचर डाले ।
इस में लाल मिर्ची ,हल्दी ,सूखी लाल मिर्ची ,कड़ी पत्ता ,मेथी दाना, हींग डाले।
एक बायल आने दे ,अब इसमें नमक और सारी कटी सब्जियाँ डाले और खुले में पकाये ।
बीच-बीच में चलते रहे जिससे कड़ी नीचे न लगे ।
धीरे धीरे सब्जियाँ और कढी पकने लगेगी ।
लगभग आधा घंटा मध्यम आंच पर पकायें ।
अब इसमें गर्म मसाला डालें और आंच से उतारें ।
कटे हरे धनिये और हरी मिर्च से सजाये।
आपकी कढी तैयार है गर्मागर्म चावल के साथ परोसें ।

]]>
https://livehealthylife.in/vegetable-kadhi-without-oil/feed/ 0