naan – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 21 Apr 2020 10:14:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png naan – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 घर पर ही बनाएं एक ऐसी भरवां आलू नान जिसे देख कर रह जाएं सब हैरान – bharwan aloo naan recipe https://livehealthylife.in/how-to-make-bharwan-aloo-naan/ https://livehealthylife.in/how-to-make-bharwan-aloo-naan/#respond Sat, 18 Apr 2020 09:05:46 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1674 घर पर ही बनाएं एक ऐसी भरवां आलू नान जिसे देख कर रह जाएं सब हैरान – Bharwan aloo naan recipe

  • मैदा-3  कप
  • दही-आधा कप
  • बेकिंग पाउडर -1/4 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा-1/4 चम्मच,
  • चीनी-एक छोटा चम्मच,
  • अजवाइन-1/4 चम्मच,
  • उबले आलू -5-6  कुचले हुए
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट-एक छोटा चम्मच,
  • प्याज-२ बारीक कटी
  • हरी मिर्च-२ बारीक कटी
  • हरा धनिया- २ बड़े चम्मच
  • गर्म मसाला-चुटकी भर
  • आमचूर पाउडर-1 छोटा चम्मच,
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च-स्वादानुसार,
  • देसी घी -सेकने के लिए।

विधि :

सबसे पहले नान का आटा लगाने के लिए मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी, दही, आधा छोटा चम्मच नमक व आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंथ लें और इसे दो-ढाई घंटे के लिए ढक कर रखें, जिससे इसमें खमीर आ जाए।

  • अब भरावन बनाने के लिए पैन में दो छोटे चम्मच तेल डालें।
  • अब इसमें कटा प्याज डालकर पकाएं।
  • हल्का गुलाबी होने पर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, मैश किये आलू , हरी मिर्च, नमक,  लाल मिर्च,  गरम मसाला, अजवाइन , आमचूर , हरा धनिया मिलाएं और धीमी आंच पर दो-चार मिनट पका लें।
  • अब  मैदे की थोड़ी बड़ी लोई लें और इसमें तैयार भरावन भर कर बेलें।
  • गर्म तवे पर इसे उलट-पलट करते हुए दोनों तरफ से सेक लें।
  • तैयार नान को घी लगाकर दही के साथ परोसें।
  • (आप नान को इलेक्ट्रिक तंदूर में भी बना सकते है। )
]]>
https://livehealthylife.in/how-to-make-bharwan-aloo-naan/feed/ 0