mango – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 16 Jun 2016 06:21:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png mango – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 जानिए, कच्चे आम के यह बेहतरीन फायदे – know the benefit of row mango https://livehealthylife.in/know-the-benefit-of-row-mango/ https://livehealthylife.in/know-the-benefit-of-row-mango/#respond Thu, 16 Jun 2016 06:21:00 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1189 जानिए, कच्चे आम के यह बेहतरीन फायदे –  know the benefit of row mango 

● आम का मौसम

गर्मियों का मौसम मतलब ‘आम’ का मौसम, खासतौर से हम भारतीय तो गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह मौसम भले ही हमें तपती धूप से मिलने वाली असहनीय गर्मी देकर जाता है, लेकिन साथ ही इस मौसम में आम का मिलना हमारे सारे दुःख भुला देता है। जो लोग आम खाने के दीवाने हैं, वे आम से जुड़ी इन भावनाओं को जरूर समझ पा रहे होंगे।

● कच्चा आम

गर्मियों में बाज़ार रसीले आमों से भरे रहते हैं, पका हुआ मीठा आम और साथ ही खट्टा-मीठा कच्चा आम… दोनों ही धड़ल्ले से बिकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह दोनों प्रकार के आम कुछ शारीरिक फायदे भी देते हैं। मीठे आम को लोग सीधा खाने के साथ मैंगो शेक में भी इस्तेमाल करते हैं। कच्चा आम भी मसाले के साथ खाने में मज़ेदार लगता है।

● चटनी, अचार, जूस

कच्चे आम के प्रयोग से लोग चटनी बनाते हैं, आम का अचार बनाते हैं और कुछ लोग तो कच्चे आम का रस भी पीते हैं जो माना जाता है कि सेहत के लिए अच्छा होता है।

● कच्चे आम के गुण

कच्चा आम, जिसे आम बोलचाल की भाषा में कैरी भी कहा जाता है, यह फल ढेर सारे गुणों से भरपूर है। चाहे आप इसे सीधा खाएं या फिर जूस बनाकर पीएं या फिर कच्चे आम का पना बनाकर इसका सेवन करें, इसमें मौजूद औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए लाभकारी हैं।

● रक्त को साफ करे

कच्चे आम का पहला गुण जानने के बाद ही, इन गर्मियों में आप इसे भारी मात्रा में इस्तेमाल करने वाले हैं। दरअसल कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो हमारे रक्त को साफ करते हैं। रक्त से संबंधी कैसा भी विकार हो, कच्चे आम के सेवन से दूर हो जाता है।

● मुंहासे कम करे

यदि किसी का रक्त गंदा हो, जिससे मुंहासे आ जाते हों और त्वचा भी बेजान-सी नज़र आती हो, तो उसे कच्चे आम का जूस पीना चाहिए। यह जूस रंग भी साफ करता है और चेहरे पर निखार लाता है।

● गैस की समस्या से राहत

जिन्हें निरंतर गैस की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा आम रामबाण इलाज है। यह कच्चे आम का दूसरा असरदार गुण है, जिसके कारण व्यक्ति की गैस और अपच जैसी समस्या दूर हो जाती है। गैस, अपच, कब्ज या पेट संबंधी कोई भी विकार सताए, तो कच्चे आम का सेवन करने से आराम मिलता है।

● कच्चे आम का पना

कच्चे आम का पना सन स्ट्रोक और लू के असर को खत्म करने की सबसे अधिक प्रभावकारी दवा है। आप दिन में कई बार पना पीएं तो एक ही दिन में सन स्ट्रोक छूमंतर हो जाएगा।

● शुगर का इलाज

जिन्हें डायबिटीज यानि कि शुगर की बीमारी है, उन्हें भी कच्चा आम खाना चाहिए। आप इसे कैसे खाएं, इसके लिए आप डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में शुगर लेवल कम हो जाता है। साथ ही यह शरीर में आयरन की पूर्ति भी करता है।

● विटामिन-सी से भरपूर

आयरन के अलावा कच्चे आम में विटामिन-सी की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है। यह आम जितना ज्यादा कच्चा और खट्टा होगा, उतनी ही अधिक इसमें विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण इसे नियमित खाने वाले को कभी आंखों की कमजोरी नहीं होती। साथ ही विभिन्न बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी देता है कच्चे आम का सेवन।

● उल्टी आने पर करें इस्तेमाल

यदि किसी को बार-बार उल्टी आ रही हो या फिर जी-मचलाने की समस्या हो, तो ऐसे में कच्चे आम का काले नमक के साथ सेवन करना चाहिए। इससे जी-मिचलाने जैसी समस्या दूर होती है और साथ ही निरंतर उल्टी आना भी बंद हो जाती है। कुछ ही देर में रोगी सामान्य महसूस करने लगता है।

● बालों को बनाए सुंदर

शायद आपको जानकर यकीन ना हो, लेकिन कच्चे आम का सेवन करने से बाल भी सुंदर होते हैं। जी हां…. घने एवं चमकदार बाल पाने में भी कच्चा आम लाभदायक है। कच्चे आम का नियमित सेवन कर न केवल आप अपने बालों को काला बनाए रख सकते हैं, बल्कि बेदाग और दमकती हुई त्वचा आसानी से पा सकते हैं। इससे त्वचा में कसाव भी बना रहता है।

● अब आप जरूर खाएंगे इसे

कच्चे आम का आखिरी एवं गर्मियों के मौसम के लिहाज से मिलने वाला फायदा तो आपको जरूर जानना चाहिए। इसे जानने के बाद यदि आपको कच्चा आम नहीं भी पसंद, तब भी आप दवा के रूप में इसे जरूर लेंगे।

● पसीना नही आएगा

दरअसल कच्चे आम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने जैसी परेशानी को कम करता है। यदि आपको गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण आप हर समय परेशान रहते हैं तो कच्चे आम का सेवन आरंभ कर दें।

● कुछ दिन में देखें परिणाम

कच्चे आम का पना या फिर किसी भी रूप में इसका प्रयोग आपकी इस समस्या को आसानी से दूर करने में कारगर साबित होगा। लेकिन यह फर्क एक-दो दिन में नहीं दिखेगा, आपको कुछ दिनों तक कच्चा आम खाते रहना होगा तभी कोई परिणाम हासिल होगा।

 

]]>
https://livehealthylife.in/know-the-benefit-of-row-mango/feed/ 0
फ्रेश फ्रूट क्रीम – Fresh fruit cream https://livehealthylife.in/fresh-fruit-cream/ https://livehealthylife.in/fresh-fruit-cream/#respond Tue, 03 May 2016 05:29:28 +0000 http://livehealthylife.in/?p=710 फ्रेश फ्रूट क्रीम – Fresh fruit cream

फ्रेश फ्रूट क्रीम बनने की सामग्री :

  • फ्रेश क्रीम – 250 ग्राम
  • चीनी – 150 ग्राम
  • आम – 1 (कटोरी छोटे स्लाइसेस में कटा)
  • सेब – 1 (छोटे स्लाइसेस में कटा )
  • पपीता आधी कटोरी (कटा)
  • अंगूर – आधी (कटोरी बीच से कटे )
  • केला – 2 ( कटा )
  • ड्राई फ्रूट सजाने हेतु
  • स्ट्रॉबेरीज – 4-5 सजाने के लिए (बीच से कटी )

फ्रेश फ्रूट क्रीम बनाने की विधि :
फ्रेश क्रीम को एक बड़े बाउल में निकाले इस में चीनी मिला ले ।
चीनी बिलकुल मिल जाने पर इस में कटा आम, कटा सेब, कटे अंगूर, कटा पपीता और अंत में केला कट कर डालें ।
सब सामग्री को स्पून से हलके से मिला लें ।
ऊपर से ड्राई फ्रूट, स्ट्रॉबेरीज से सजाए
अब ऊपर फॉयल पेपर या लीड से ढक का फ्रीज़र में फ्रीज़ करे ।
चिल्ड सर्व करे और गर्मियों में फ्रेश फ्रूट क्रीम का आनंद उठाये ।

]]>
https://livehealthylife.in/fresh-fruit-cream/feed/ 0