mango jam – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 27 Apr 2017 16:59:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.14 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png mango jam – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 आम्बी की खट्टी मीठी चटनी – Mango Chutney Recipe https://livehealthylife.in/mango-chutney-recipe/ https://livehealthylife.in/mango-chutney-recipe/#respond Thu, 27 Apr 2017 16:59:33 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2937 आम्बी की खट्टी मीठी चटनी  – Mango chutney recipe

how to make mango chutney

सामग्री :

  • 2 कच्चे आम्बी मध्यम अाकार के
  • 1 कप ग्राम गुड या शक्कर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 खड़ी लाल मिर्च या 1/2 चम्मच पिसी लाल मिर्च
  • धनिया पावडर 1/4 चम्मच
  • 1, 1/2 कप हरा धनिया
  • 15-20 पत्तिया पुदीना
  • 4 कली लहसुन
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच सौफ

विधी :

कच्चे आम्बी को धोकर छिलका निकाल कर गूदा निकाल कर रख लें ।
अब अाम के गूदा को मिक्सर जार में डाल कर उसमें जीरा, मिर्च, धनिया पावडर , नमक, लहसुन, सौफ, हरा धनिया, पुदीना की
पत्ती व गुड डाल कर मिक्सर में दरदरा पीस लें।
गुड की मात्रा मात्रा अपने स्वादानुसार बढ़ा सकते है । बिना गुड के भी खट्टी चटनी बनाई जाती हैं।
अब आम की खट्टी मीठी चटनी बन कर तैयार है। चटनी को दाल, चावल, पूडी या पराठाँ के साथ सर्व करे।
यह चटनी फ्रिज में लगभग 3 -4 दिन तक रख कर उपयोग कर सकते है।

]]>
https://livehealthylife.in/mango-chutney-recipe/feed/ 0
जानिए, कच्चे आम के यह बेहतरीन फायदे – know the benefit of row mango https://livehealthylife.in/know-the-benefit-of-row-mango/ https://livehealthylife.in/know-the-benefit-of-row-mango/#respond Thu, 16 Jun 2016 06:21:00 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1189 जानिए, कच्चे आम के यह बेहतरीन फायदे –  know the benefit of row mango 

● आम का मौसम

गर्मियों का मौसम मतलब ‘आम’ का मौसम, खासतौर से हम भारतीय तो गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह मौसम भले ही हमें तपती धूप से मिलने वाली असहनीय गर्मी देकर जाता है, लेकिन साथ ही इस मौसम में आम का मिलना हमारे सारे दुःख भुला देता है। जो लोग आम खाने के दीवाने हैं, वे आम से जुड़ी इन भावनाओं को जरूर समझ पा रहे होंगे।

● कच्चा आम

गर्मियों में बाज़ार रसीले आमों से भरे रहते हैं, पका हुआ मीठा आम और साथ ही खट्टा-मीठा कच्चा आम… दोनों ही धड़ल्ले से बिकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह दोनों प्रकार के आम कुछ शारीरिक फायदे भी देते हैं। मीठे आम को लोग सीधा खाने के साथ मैंगो शेक में भी इस्तेमाल करते हैं। कच्चा आम भी मसाले के साथ खाने में मज़ेदार लगता है।

● चटनी, अचार, जूस

कच्चे आम के प्रयोग से लोग चटनी बनाते हैं, आम का अचार बनाते हैं और कुछ लोग तो कच्चे आम का रस भी पीते हैं जो माना जाता है कि सेहत के लिए अच्छा होता है।

● कच्चे आम के गुण

कच्चा आम, जिसे आम बोलचाल की भाषा में कैरी भी कहा जाता है, यह फल ढेर सारे गुणों से भरपूर है। चाहे आप इसे सीधा खाएं या फिर जूस बनाकर पीएं या फिर कच्चे आम का पना बनाकर इसका सेवन करें, इसमें मौजूद औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए लाभकारी हैं।

● रक्त को साफ करे

कच्चे आम का पहला गुण जानने के बाद ही, इन गर्मियों में आप इसे भारी मात्रा में इस्तेमाल करने वाले हैं। दरअसल कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो हमारे रक्त को साफ करते हैं। रक्त से संबंधी कैसा भी विकार हो, कच्चे आम के सेवन से दूर हो जाता है।

● मुंहासे कम करे

यदि किसी का रक्त गंदा हो, जिससे मुंहासे आ जाते हों और त्वचा भी बेजान-सी नज़र आती हो, तो उसे कच्चे आम का जूस पीना चाहिए। यह जूस रंग भी साफ करता है और चेहरे पर निखार लाता है।

● गैस की समस्या से राहत

जिन्हें निरंतर गैस की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा आम रामबाण इलाज है। यह कच्चे आम का दूसरा असरदार गुण है, जिसके कारण व्यक्ति की गैस और अपच जैसी समस्या दूर हो जाती है। गैस, अपच, कब्ज या पेट संबंधी कोई भी विकार सताए, तो कच्चे आम का सेवन करने से आराम मिलता है।

● कच्चे आम का पना

कच्चे आम का पना सन स्ट्रोक और लू के असर को खत्म करने की सबसे अधिक प्रभावकारी दवा है। आप दिन में कई बार पना पीएं तो एक ही दिन में सन स्ट्रोक छूमंतर हो जाएगा।

● शुगर का इलाज

जिन्हें डायबिटीज यानि कि शुगर की बीमारी है, उन्हें भी कच्चा आम खाना चाहिए। आप इसे कैसे खाएं, इसके लिए आप डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में शुगर लेवल कम हो जाता है। साथ ही यह शरीर में आयरन की पूर्ति भी करता है।

● विटामिन-सी से भरपूर

आयरन के अलावा कच्चे आम में विटामिन-सी की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है। यह आम जितना ज्यादा कच्चा और खट्टा होगा, उतनी ही अधिक इसमें विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण इसे नियमित खाने वाले को कभी आंखों की कमजोरी नहीं होती। साथ ही विभिन्न बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी देता है कच्चे आम का सेवन।

● उल्टी आने पर करें इस्तेमाल

यदि किसी को बार-बार उल्टी आ रही हो या फिर जी-मचलाने की समस्या हो, तो ऐसे में कच्चे आम का काले नमक के साथ सेवन करना चाहिए। इससे जी-मिचलाने जैसी समस्या दूर होती है और साथ ही निरंतर उल्टी आना भी बंद हो जाती है। कुछ ही देर में रोगी सामान्य महसूस करने लगता है।

● बालों को बनाए सुंदर

शायद आपको जानकर यकीन ना हो, लेकिन कच्चे आम का सेवन करने से बाल भी सुंदर होते हैं। जी हां…. घने एवं चमकदार बाल पाने में भी कच्चा आम लाभदायक है। कच्चे आम का नियमित सेवन कर न केवल आप अपने बालों को काला बनाए रख सकते हैं, बल्कि बेदाग और दमकती हुई त्वचा आसानी से पा सकते हैं। इससे त्वचा में कसाव भी बना रहता है।

● अब आप जरूर खाएंगे इसे

कच्चे आम का आखिरी एवं गर्मियों के मौसम के लिहाज से मिलने वाला फायदा तो आपको जरूर जानना चाहिए। इसे जानने के बाद यदि आपको कच्चा आम नहीं भी पसंद, तब भी आप दवा के रूप में इसे जरूर लेंगे।

● पसीना नही आएगा

दरअसल कच्चे आम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने जैसी परेशानी को कम करता है। यदि आपको गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण आप हर समय परेशान रहते हैं तो कच्चे आम का सेवन आरंभ कर दें।

● कुछ दिन में देखें परिणाम

कच्चे आम का पना या फिर किसी भी रूप में इसका प्रयोग आपकी इस समस्या को आसानी से दूर करने में कारगर साबित होगा। लेकिन यह फर्क एक-दो दिन में नहीं दिखेगा, आपको कुछ दिनों तक कच्चा आम खाते रहना होगा तभी कोई परिणाम हासिल होगा।

 

]]>
https://livehealthylife.in/know-the-benefit-of-row-mango/feed/ 0
अम्बी की खट्टी मीठी चटनी – Sweet and Sour mango chutney recipe https://livehealthylife.in/sweet-sour-mango-chutney-recipe/ https://livehealthylife.in/sweet-sour-mango-chutney-recipe/#respond Mon, 06 Jun 2016 10:35:42 +0000 http://livehealthylife.in/?p=834 अम्बी की खट्टी मीठी चटनी – Sweet and Sour mango chutney recipe (Ambi ki chatni in Hindi )

अम्बी की चटनी की सामग्री :

  • कच्ची अम्बी- 500 ग्राम
  • नमक- स्वादानुसार
  • काला नमक- 1/2 छोटा चम्म्च
  • काली मिर्च कुटी-एक चौथाई चम्म्च
  • लाल मिर्च-एक चौथाई चम्म्च
  • लौंग -1 से 2 पिसा हुआ
  • बड़ी इलायची -आधी पिसी हुई
  • चीनी -500 ग्राम

आम्बी की चटनी की विधि :
अम्बी को धो कर छील ले और कद्दूकस कर लें । इन अम्बियों को आधे कप पानी साथ प्रेशर कुक कर लें । ठंडा होने पर इसे एक कड़ाही में पकने के लिए आंच पर चढ़ा दें ,चीनी मिलाय और माध्यम आंच पर पकने दें ।
पकते रहने दे जब तक अम्बियाँ कड़ाही ना छोड़ दें । अब इसमें नमक ,काला नमक ,काली मिर्च,लाल मिर्च, लौंग और बड़ी इलायची पाउडर डालकर मिलाए । ठंडा होने पर कांच के जार में भर ले । इसे चपाती पर लगाए रोल करें ,ब्रेड पर लगाकर बच्चों को दें । बच्चों के टिफिन के लिए अच्छी रेसिपी है । चीनी पर्याप्त मात्रा में होने से यह चटनी बहुत दिनों तक चलती हैं ।

]]>
https://livehealthylife.in/sweet-sour-mango-chutney-recipe/feed/ 0