kitchen tips – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 13 Dec 2018 04:20:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png kitchen tips – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 कुछ आसान नुस्खे स्वाद निखारे Some easy kitchen-tips https://livehealthylife.in/some-easy-kitchen-tips/ https://livehealthylife.in/some-easy-kitchen-tips/#respond Thu, 13 Dec 2018 04:20:24 +0000 https://livehealthylife.in/?p=4669 कभी कभी खाना बनाते समय कुछ गड़बड़ हो जाती है ,तब खाने के स्वाद खराब हो जाता हैं ऐसे में खाने के स्वाद को सुधारने के आप कुछ उपाय कर सकते है जैसे –

कई बार चावल बनाते समय पानी ज्यादा हो जाने से चावल गीले हो जाते हैं तो अाप ब्रेड के एक दो पीस चावल के ऊपर रख दें थोडी देर में वह पानी सोख लेगा अौर चावल का पानी कम हो जायेगा।

अगर सब्जी व दाल में नमक ज्यादा हो गया तो अाप सब्जी में अालु के टुकडे करके डाल दें या अाटे को गूँथ कर अाटे की गोलियाँ बना कर डाल दें अौर थोडा 4,5 मिनट पका लें। फिर थोडी देर बाद अालु के टुकडों को या अाटे की गोलियों को निकाल लें, स्वाद संतुलित हो जायेगा।

ग़लती से मिर्च ज्यादा होने पर ,यदि अगर सब्जी रसीली है तो उसमे दही,मलाई या फ़्रेश क्रीम,मिला कर तीखापन को कम करें। अौर अगर सूखी सब्जी तीखी हो गई है तो उसमें थोडा सा बेसन भून कर डालें जिससे स्वाद भी बढ़ जायेगा अौर तीखापन भी कम हो जायेगा।

पास्ता या नूडल्स को देर तक उबाल लेने से पास्ता या नूडल्स चिपक जाते हैं। एेसे में इनको इस्तेमाल करने से इनका स्वाद बिगड़ जाता है। इससे बचने के लिये इन्हें नल के बहते पानी में धोयें अौर उन पर तेल डाल कर रखें, एेसा करने से वह खिलेखिले हो जायेंगे।

पराठा बनाते समय यदि भरावन जैसे मूली ,गाजर या अन्य भरावन गीला हो जाता है और पराठें टूटते हैं। इसको ठीक करने के लिये अाप थोड़ा सा सूखा आटा बुरक दे या नमकीन को पीस कर मिला लें, इससे मसाला भी कड़ा हो जायेगा व स्वाद भी बढ़ जायेगा।

कई बार रायता बनाते समय दही खट्टा होने पर अाप उसमें दूध मिला कर खट्टापन कम कर सकते हैं।
कई बार टमाटर की ग्रेवी बनाते हुये उसमें खट्टापन अधिक हो जाता है । इसे अाप एक चम्मच चीनी डाल कर अासानी से कम कर सकते हैं।

कभी कभी खीर या रबड़ी में ज़रूरत से ज्यादा मीठा होना भी स्वाद को बिगाड़ देता है। एेसा होने पर अाप एक कटोरी दूध में एक दो चम्मच कस्टर्ड पावडर या कार्नफ्लोर घोल कर तीन चार मिनट गरम करके मिला दें। खाने की मिठास कम हो जायेगी।

केक बना रहे हैं अौर केक में पानी ज्यादा हो जाये तो अाप ब्रेड का चूरा मिला कर अासानी से ठीक किया जा सकता है अौर केक भी अच्छा फूला बनेगा।

कुकीज़ बनाते समय कई बार घी अधिक हो जाने से अाटा ढीला रह जाता है अौर उन्हें अाकार दे पाना मुश्किल होता है। इन्हें सुधारने के लिये अाप कुकीज़ के अाटे को 10,15 मिनट के लिये फ्रिज में रख दें,फिर बना कर बेक करें। इससे ये अौर भी अधिक कुरकुरी व स्वादिष्ट बनेंगीं।

]]>
https://livehealthylife.in/some-easy-kitchen-tips/feed/ 0
शानदार कुकिंग टिप्स – Cooking tips make easy and tasty https://livehealthylife.in/cooking-tips-make-useful-easy-tasty/ https://livehealthylife.in/cooking-tips-make-useful-easy-tasty/#respond Sat, 27 May 2017 03:18:18 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3255 शानदार टिप्स
  • फ्रिज में 4  छोटे टुकड़े कोयले के रखे। यह फ्रिज से निकलने वाली  हानिकारक गैस  कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित कर लेगा।
  • अगर नारियल को रात भर पानी में भिगो कर रखे ,तो नारियल फोड़ते ही गिरी आसानी से निकल आएगी।
  • अगर नारियल को फोड़ने से पहले 2 मिनट गर्म कर लिया जाये तो गिरी आसानी से निकल आएगी।
  • आम की चटनी बनाते समय यदि आम न मिले तो आम का अचार प्रयोग कर सकते है।
  • पकौड़े बनाते समय यदि थोड़ा सा नीबूं का रस मिला दे तो पकौड़े तेल अब्सॉर्ब नहीं करेगें।
  • बेसन के गट्टे बनाते समय मोटा बेसन प्रयोग करे ,गट्टे सॉफ्ट बनेगें।
  • धनिया पुदीने की पत्तियां यदि मुरझा जाये ,थोड़ी देर गुनगुने पानी में डाल दे ,फिर से हरी हो जायगी।
  • लहसुन छीलने में यदि मुश्किल हो रही है तो 10 सेकंड माइक्रोवेव करे आसानी होगी। नीबूं यदि बहुत दिनों का हो या सुख गया हो ,तो २० मिनट पानी में डालकर रखे ,रस आसानी से निकल आएगा।
  • आलू पराठाँ बनाते समय यदि थोडासा भुना हुआ बेसन मिला दिया जय तो पराठें फटेंगे नहीं और स्वाद भी बढ़ जायेगा।
  • यदि नए बर्तन से स्टिकर न उत्तर रहा हो तो बबरतन को थोड़ा गर्म कर ले ,अब यह चाकू कीसहायता से आसानी से उतर  जायगा।
]]>
https://livehealthylife.in/cooking-tips-make-useful-easy-tasty/feed/ 0
खिले-खिले चावल बनाने के कुछ टिप्स – Tips for perfect rice cooking https://livehealthylife.in/tips-for-perfect-rice-cooking/ https://livehealthylife.in/tips-for-perfect-rice-cooking/#respond Fri, 21 Apr 2017 03:01:41 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2940 खिले-खिले चावल बनाने के कुछ टिप्स – Tips for perfect rice cooking
  • चावल पकाते समय पानी के साथ कुछ बूँदे नींबू का रस मिलाने से चावल अधिक खिले , सफ़ेद व स्वादिष्ट बनेंगे।
  • अगर समय हो तो कुकर की बजाय खुले बर्तन या कड़ाही में चावल पकाएं. इससे दाने खिले हुए होंगे।
  • चावल बनाने से पहले 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें ।
  • यदि चावल भिगो कर बनाना चाहें तो जिस पानी में भिगोये है उसी में पकाएँ। ताकि पौष्टिक तत्व बेकार नहीं जाएँ।यदि प्रेशर कुकर में चावल पका रहे हों तो एक सीटी बजते ही तुरंत गैस बंद कर दें। दस मिनट बाद ढ़क्कन खोलें।
  • चावल पक जाने के दस मिनट बाद तक उसका ढक्कन नहीं खोलें चावल आकार में बड़े बनेंगे।
  • कुछ लोग पानी अधिक लेकर चावल उबालते है। फिर एक्स्ट्रा पानी छानकर निकाल देते है जो मांड कहलाता है। लेकिन इस तरीके में पौष्टिक तत्व मांड के साथ निकल जाते है।चावल का मांड फेंके नहीं। ये पौष्टिक होता है। इसे आटा गूंथने में काम में लें। या दाल में डाल दें।
  • चावल पकाने के लिए पहले धोते है। इन्हे दो बार से ज्यादा नहीं धोना चाहिए अन्यथा चावल की ऊपरी परत के बहुत पौषक तत्व पानी के साथ निकल जाते है।
  • ब्राउन राइस को फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिये। क्योंकि ये जल्दी ख़राब हो जाते है।
  • चावल जितना अधिक पुराना होता है उतना ही अच्छा होता है।
  • पुराने चावल की अपेक्षा में नए चावल जल्दी गल जाते है इसलिए ध्यान से पकाएँ।

(यदि चावल अधिक समय तक स्टोर करके रखने हो तो चावल में कैस्टर ऑइल मिला कर रखें। कीड़े नहीं पड़ेंगे।)

]]>
https://livehealthylife.in/tips-for-perfect-rice-cooking/feed/ 0
कुछ टिप्स अपनाये खाना टेस्टी बनाये Cooking Tips https://livehealthylife.in/cooking-tips/ https://livehealthylife.in/cooking-tips/#respond Tue, 31 Jan 2017 06:15:26 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2411 कुछ टिप्स अपनाये खाना टेस्टी बनाये Cooking-Tips

सूप बनाते समय ताजे हर्ब्स, ताजा पेप्पर,  चीज इस्तेमाल करने से फ्लेवर अच्छा आता है।

परांठा की स्टाफिंग में मसाले तुरंत बनाते हुए ही मिलाये ,जिससे की स्टाफिंग पानी न छोड़ जाये।

सर्दियों में मेथी -बथुआ का आधिक इस्तेमाल करे, ये आपके डाइजेशन को बढ़ाता है।

मेथी की कड़वाहट हटाने के लिए थोड़ा सा नमक डालकर इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।

भरवां परांठा को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें अनारदाना पावडर और साबुत धनिया मसल कर डाले।

सूप बनाते समय टमाटर तब एड करें जब सभी सब्जियां लगभग पक चुकी हों।

लहसुन को हल्का सा गरम करने से उनका छिलका आसानी से उतर जाता है।

इडली बैटर  को भिगोने से पहले चावलो को ज़रा सा भून लें इससे इडली स्पंजी और डोसा करारा बनेगा|

सर्दियों में इडली-डोसा के मिस्रण को रात में वोल्टेज स्टॅबलाइजर के उपर रख दें, इससे खमीर अच्छा उठेगा|

सर्दियों में दही जमाना हो तो दूध सामान्य से अधिक गर्म का कैसरोल से दूध जमाये ,दही चक्केदार जमेगी।

इडली व डोसा बनाने के लिए दाल-चावल भिगोते समय एक चम्मच मेथी दाना भी डाल दें इससे इडली डोसा अधिक मुलायम बनेगी तथा खाने से गैस भी  नहीं बनेगी|

]]>
https://livehealthylife.in/cooking-tips/feed/ 0
मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स -2 – Kitchen tips and tricks making sweets -2 https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets-2/ Thu, 01 Dec 2016 16:33:45 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2029 मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets
  • मिठाई बनाते समय इलायची, जायफल जो भी खुशबू डालना है, वह ठंडा होने पर डालें।
  • सेवईयां को गाढ़ी व स्वादिष्ट बनाने के लिए बनाते समय उसमें जरा-सा कस्टर्ड पावडर मिला दें। सेवईयों का स्वाद बढ़ जाएगा।
  • गुलाब जामुन की रंगत बढ़ाने के लिए मावे में जरा-सा पनीर मिला दें और फिर गुलाब जामुन बनाएं तो इससे उनका स्वाद बढ़ जाएगा और देखने में भी आकर्षक दिखेंगे।
  • घर पर गुलाब जामुन बनाते एवं तलते समय घी में 2 चम्मच मीठा तेल मिला दें। इससे घी की परत गुलाब जामुन पर नहीं जमेगी।खोए के गुलाब जामुन बनाते समय उसमें थोड़ी सी पिसी चीनी मिला दीजिए, नर्म गुलाब जामुन बनेंगे।
  • बेसन के लड्डू बनाना हो तो बेसन रवेदार होना चाहिए।रवे के लड्डू बनाते समय चाशनी पानी के बजाए दूध में बनाएँ। फर्क आप खुद देखेंगी।
  • लड्डू में घी डालना हो तो घी को सिर्फ पिघलाए, गरम न करें।
    तिल कतली, काजू कतली आदि को पॉलीथिन के अंदर रखकर बेल दें, फिर काटें। शेप खराब नहीं होगा।
  • मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल में भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।
  • जलेबी की चाशनी में थोड़ा- सा साइट्रिक एसिड डाल देने पर चाशनी में क्रिस्टल नहीं जमते हैं।

 

]]>
शानदार कुकिंग टिप्स – Cooking tips and Tricks https://livehealthylife.in/cooking-tips-tricks/ https://livehealthylife.in/cooking-tips-tricks/#respond Fri, 04 Nov 2016 02:40:21 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2165 शानदार कुकिंग टिप्स – Cooking tips and Tricks

  • चावल पकाते समय पानी के साथ नींबू का रस मिलाने से चावल अधिक खिले , सफ़ेद व स्वादिष्ट बनेंगे।
  • भिंडी की सब्जी बनाते वक्त अगर इसमें एक चम्मच दही मिला देंगे तो यह कड़ाही या बर्तन की तली से चिपकेगी नहीं
  • मेथी की कड़वाहट हटाने के लिए थोड़ा सा नमक डालकर इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
  • किसी भी चटनी में अदरक या सोंठ और कलौंजी डालने से उसका स्वाद काफी बढ़ जाता है।
  • धनिये और पुदीने की चटनी को पीसने के बाद उसमें 2-3 चम्मच दही मिलाकर रखेंगे तो वह अधिक स्वादिष्ट लगेगी।
  •  French फ्राइज के लिए ऐसे आलू चुने , जिनका छिलका पतला  हो।
  • पुराने चावल की अपेक्षा में नए चावल जल्दी गल जाते है इसलिए ध्यान से पकाएँ।
  • इडली व डोसा बनाने के लिए दाल-चावल भिगोते समय एक चम्मच मेथी दाना भी डाल दें तथा उसे भी साथ ही पीस लें| इससे इडली डोसा अधिक मुलायम बनेगी।
  • सर्दियों में इडली-डोसा के मिस्रण को रात में वोल्टेज स्टॅबलाइजर के उपर रख दें, इससे खमीर अच्छा उठेगा|
  •  चावल उबालते समय  एक्स्ट्रा पानी छानकर निकाल दिया जाता है जो मांड कहलाता है। लेकिन इस से  पौष्टिक तत्व मांड के साथ निकल जाते है।
  • ब्राउन राइस को फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिये। क्योंकि ये जल्दी ख़राब हो जाते है।
]]>
https://livehealthylife.in/cooking-tips-tricks/feed/ 0
मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/ https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/#respond Thu, 27 Oct 2016 04:56:56 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2130 मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets

दिवाली के त्यौहार पर सब एक दूसरे को मिठाईया देते है। इस अवसर पर घर में अनेक पकवान और मिठाइयाँ  बनते है

यदि आपको घर पर मिठाई बनानी हो उस समय कुछ उपयोगी टिप्स अपनाएँ जिससे आपकी मिठाई अच्छी बनेंगी।

  • बर्फी जमाने के लिए थाली में घी की जगह तेल लगाने से बर्फी जल्दी निकलेगी।
  • नारियल की बर्फी बनाते समय  नारियल और दूध को मिक्सर में से निकालकर फिर बर्फी बनाएँ, अच्छी बनेगी।
  • बर्फी बनाना हो तो गैस पर से उतारने के बाद थोड़ी देर तक कड़ाही में अच्छी तरह चलाएँ, इससे बर्फी अच्छी बनती है।
  • दानेदार एवं खस्ता बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी-सी भुनी हुई सूजी मिला दें। इससे बर्फी खस्ता होकर उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
  • चावल या घीया की खीर बनाते समय शक्कर अंत में डालें वर्ना चावल या गाजर कच्चे रह जाएँगे, शक्कर डालने के बाद दूध को थोड़ी देर और उबालें।
  • किसी भी बर्फी पर, खासकर सफेद रंग की बर्फी पर, किसी नए टूथब्रश पर कोई भी खाने वाला हल्का रंग लगाकर ब्रश को हल्के हाथ से दबाएँ जिससे रंग बर्फी पर छिड़काव की तरह फैल जाएगा और बर्फी सुंदर दिखाई देगी।
  • मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल को भूनने पर वह कड़ाही में चिपकता है। इसीलिए भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।
  • कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद एवं सुगंध बढ़ाने के लिए कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी आवश्यकता के अनुसार कुछ कम मात्रा में डालें और ठंडा होने पर शहद मिलाएं।
]]>
https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/feed/ 0
किचन टिप्स – Kitchen Tips https://livehealthylife.in/kitchen-tips/ https://livehealthylife.in/kitchen-tips/#respond Mon, 29 Aug 2016 04:18:14 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1845 किचन टिप्स kitchen  tips

  • एक चम्मच चीनी को भूरा होने तक गरम कीजिए और फिर इसे केक के मिश्रण में गर्म किए हुए चीनी को मिला दीजिए. इससे केक का रंग अच्छा हो जायेगा।
  • अगर चावल पकाते समय हल्का जल जाए, तो उन्हें फेंकें नहीं। बस चावलों को आंच से उतारकर उसके ऊपर ब्रेड दस मिनट के लिए रख दें। यह चावलों से जली हुई महक खत्म कर देगी और चावल फिर से खाने लायक हो जाएंगे।
  • सेब को काला होने से बचने के लिए कुछ बूंदे नींबू का रस दाल दे।
  • छोले की ग्रेवी को गाढ़ा और जल्दी पकने वाली बनाने के लिए आप इसमें कटे हुए प्याज की जगह प्याज का पेस्ट डाल सकते हैं।
  • फूलगोभी की सब्जी में फूलगोभी का रंग न जाए, इसके लिए आप फूलगोभी की सब्जी बनाते वक्त उसमें 1 चम्मच दूध डाल सकती हैं।
  • लहसुन को हल्का-सा गर्म कर देने के बाद लहसुन को छिलने में बहुत सुविधा होती है।
  • छोले को गहरा रंग देने और स्वाद बढ़ाने के लिए एक चम्मच चायपत्ती की पोटली बनाकर/टी-बैग छोले के साथ उबाल लें।
  • अगर रसोई में कहीं कोई चिपचिपी चीज गिर जाए, तो उसके ऊपर ब्‍लीच डाल दीजिए और फिर उसे ब्रश से साफ कर लीजिए।
  • गर्मियों में बर्फ जल्दी जमानी हो, तो आप गर्म पानी को ही फ्रिज में जमने के लिए रखें।
  • आप अगर चींटियों से परेशान है तो एक काम कर सकती है ट्यूबलाइट के पास प्याज की एक दो गांठे लटका दें इस से चींटिया दूर ही रहती है।
]]>
https://livehealthylife.in/kitchen-tips/feed/ 0
10 उपयोगी कुकिंग टिप्स -10 Useful Cooking tips https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/ https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/#respond Wed, 27 Jul 2016 07:45:19 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1485 10 उपयोगी  कुकिंग टिप्स  -10  Useful Cooking tips

  • घी में तलते समय कोई चीज बिखर रही है, तो उसमें एक या दो डबलरोटी को पीसकर मिला दें
  • यदि पुदीना धूप न मिलने की वजह से ना सुख रहा हो, तो 30 सेकेंड्स मइक्रोवेव में घुमाए,अब कांच के डब्बे में भर ले।
  • कोई भी भरवाँ सब्जी बनाते समय मसाले में थोड़ा-सा भुना मूँगफली का चूर्ण डाल देने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।
  • आलू उबालते समय पानी में एक चुटकी नमक डालने से  छिलके उतारने में आसानी होगी।
  • देसी घी को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए उसमें एक टुकड़ा गुड़ और एक टुकड़ा सेंधा नमक डाल दे।
  • दही से बनी सभी सब्जियों में नमक तभी डालें जब तक सब्जियों में उबाल न आ जाए। पहले से नमक डालने पर दही से बनी सब्जियां फट जाती हैं।
  • पनीर को नर्म रखने के लिए उसे तलने के बाद गरम पानी में डालें। इसके बाद ही उसे सब्जी में मिलाएँ और हल्का पकाएँ।
  • अनाज अंकुरित करने के लिए महीन कपड़े में बांध  फ्रिज में रखने से  उसमें पानी में पड़े रहने जैसी स्मेल नहीं आएगी।
  • रायता में नमक सर्व करते समय डालें, इससे रायता खट्टा नहीं लगेगा।
  • आटा गूंथते समय पानी की बजाय दूध का उपयोग करें , पूरियां नरम बनेगी।
]]>
https://livehealthylife.in/10-useful-cooking-tips-2/feed/ 0
कुछ आसान टिप्स अपनाए , खाना टेस्टी बनाए – Easy kitchen tips to make food tasty https://livehealthylife.in/easy-kitchen-tips-to-make-food-tasty/ https://livehealthylife.in/easy-kitchen-tips-to-make-food-tasty/#respond Tue, 12 Jul 2016 12:02:26 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1427 कुछ आसान टिप्स अपनाए , खाना टेस्टी बनाए – Easy kitchen tips to make food tasty

  • दही लगभग जमने वाली हो पर पूरी तरह से ना जमी हो, तो 1 मिनट या 30 सेकेंड गर्म करके कुछ देर छोड़ दे। दही जम जाएगी, अब इसे फ्रीज़ में रख दे।
  • सूखी सब्ज़ी में पानी सुखना हो, तो धनिया पाउडर डालकर तेज़ आंच पर  सुखाय, पानी जल्दी सूखेगा और स्वाद बढ़ेगा।
  • चीज की ग्रेटिंग से पहले ग्रेटर पर थोड़ा ऑयल लगा लें। इससे चीज ग्रेटर पर चिपकेगा नहीं।
  • आलू की कचौड़ी बनाते समय मसाले में थोड़ा बेसन भूनकर डाल दें। इससे कचौड़ी को बेलना आसान होता है और स्वाद भी बढ़ता है।
  • चीज केक की स्लाइस काटने से पहले नाइफ को हल्का-सा गर्म करने से स्लाइस एक ही साइज की और बेहतर होंगी।
  • ज्यादा पके केलों को फ्रिज में रखिए, फ्रिज में रखने से छिलके काले हो जाते हैं, मगर अंदर केला सुरक्षित रहता है।
]]>
https://livehealthylife.in/easy-kitchen-tips-to-make-food-tasty/feed/ 0