kadhi khichdi – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 27 Apr 2017 17:24:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png kadhi khichdi – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 प्याज़ पकोड़ा कढ़ी – Onion Pakoda Kadhi Recipe In Hindi https://livehealthylife.in/onion-pakoda-kadhi-recipe-hindi/ https://livehealthylife.in/onion-pakoda-kadhi-recipe-hindi/#respond Thu, 27 Apr 2017 17:24:42 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2958 प्याज़ पकोड़ा  कढ़ी – Onion Pakoda Kadhi Recipe In Hindi

कढ़ी बनाने की सामग्री :-

  • साबुत लाल मिर्च -2
  • खट्टा दही –300 ग्राम
  • प्याज़ – 1 लम्बा कटा
  • लहसुन -4 कलियाँ
  • हींग-चुटकी भर
  • बेसन – 2से 3 चम्मच
  • जीरा – 1छोटी चम्मच
  • मेथी दाना -1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाऊडर – 1/2 चम्मच
  • हल्दी -1/2 चम्मच
  • तेल-2 चम्मच
  • गर्म मसाला – 1/2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया-सजाने के लिए

पकोड़े के लिए :

  • बेसन -3 बड़े चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार
  • प्याज – 2 (कटा हुआ)
  • लाल मिर्च -1/4 चम्मच
  • साबुत धनिया -1/२ चम्मच
  • अजवाइन -२ चुटकने के लिए

विधि :

  • बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर के उसमे सारी सामग्री मिला कर घोल बना ले।
  • एक कड़ाही में अच्छा सा तेल गर्म करे ,अब इसमें प्याज़ की पकोड़ी तल कर टिशू पर निकल ले।

कढ़ी बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले एक बर्तन में दही, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, अब इसे गैस पर पकने के लिए रख दें।
  • इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते रहें जिससे कढ़ी गाढ़ी न हो।
  • अब एक पैन में अलग से तेल गरम करें,उसमें हींग,जीरा,साबुत लाल मिर्च ,लहसुन,मेथी दाना,प्याज़ डालकर अच्छे से भूनकर तडका तैयार कर लें।
  • इस तड़के को कढ़ी में मिक्स करें।
  • जब कढ़ी में उबाल आने लगे तो इसे कम आंच पर अच्छे से पकने दें।
  • बीच बीच में चलाये जिससे कढ़ी नीचे न लगे।
  • 15-20 पकाये ,पंजाबी कढ़ी बनकर तैयार है।
  • अब इसमें प्याज़ की पकौड़ी और गर्म मसाला डाले और एक उबाल दिला दे , अब इसे कुछ देर ढक दे।
  • प्याज़ पकोड़ा कढ़ी बनकर तैयार है, हरा धनिया डालकर सजाये।

 

]]>
https://livehealthylife.in/onion-pakoda-kadhi-recipe-hindi/feed/ 0
कड़ी खिचड़ी – Kadhi Khichdi recipe https://livehealthylife.in/kadhi-khichdi-recipe/ https://livehealthylife.in/kadhi-khichdi-recipe/#respond Fri, 16 Sep 2016 03:34:27 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1853 कड़ी खिचड़ी – Kadhi Khichdi recipe

कड़ी खिचड़ी की सामग्री :

  • खट्टा दही-500 ग्राम
  • बेसन -3 बड़े चम्मच
  • चावल -3/4 कटोरी(1/2 घंटे भीगे हुए)
  • पानी -२ से ढाई  गिलास
  • नमक-स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च-1 छोटा चम्मच
  • हल्दी-1  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च -1
  • कड़ी पत्ता-8-10
  • मेथी दाना -1  छोटा चम्मच
  • जीरा -1  छोटा चम्मच
  • हींग -1/4 चम्मच
  • आयल -1 कड़छी

सर्विंग के लिए:

  • आम के अचार का मसाला -2 चम्मच(बिना तेल का)
  • बारीक कटे प्याज़ -2
  • हरी मिर्च -1 बारीक कटी (चाहे तो )

कड़ी खिचड़ी की विधि :

सबसे पहले खट्टा दही को बीटऔर इसमें बेसन मिला ले।
(ध्यान रहे बेसन में गांठे न पड़े । )
एक प्रेशर कुकर में आयल डालकर गर्म कर ले।
अब इसमें हींग जीरा मेथी दाना डालकर तड़क ले।
अब कड़ी पत्ता,हरी मिर्च,खट्टा  बेसन मिला दही मिलाये हल्दी ,लाल मिर्च और नमक डाले।
एक उबाल आने पर इसमें 1/2 घंटे भीगे हुए चावल डाले और प्रेशर कुकर बंद कर दे।
एक सीटी आने पर आँच कम कर दे 5 से 6  मिनट तक पकने दे।
पूरी तरह से स्टीम निकलने पर कुकर खोले।
अब एक बाउल में बारीक कटे प्याज़ ,हरी मिर्च और आम के अचार का मसाला मिलाकर रख ले।
सर्विंग करते समय मिला कर सर्व करे।
आपको ये रेसिपी जरूर पसंद आयगी।

]]>
https://livehealthylife.in/kadhi-khichdi-recipe/feed/ 0