jaljeera – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Fri, 22 Apr 2016 11:49:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png jaljeera – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 ताजा जल जीरा – Jal Jeera https://livehealthylife.in/jal-jeera/ https://livehealthylife.in/jal-jeera/#respond Fri, 22 Apr 2016 11:49:56 +0000 http://livehealthylife.in/?p=471 ताजा जल जीरा

जल जीरा बनाने की सामग्री :

  • पुदीना पत्ती 50 ग्राम टूटी हुई
  • धनिया पत्ती 50 ग्राम
  • हरी मिर्च 2
  • आमचूर 1 छोटी चम्मच
  • पिसा जीरा 1/2 छोटी चम्मच
  • भुना जीरा 1/2 छोटी चम्मच
  • काला नमक 1 छोटी चम्मच
  • सफ़ेद नमक 1/2 छोटी चम्मच
  • सौंठ पाउडर 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग 2 चुटकी पीस कर
  • नींबू का रस 2 बड़े चम्मच
  • पानी 2 बड़े गिलास
  • बर्फ 7-8 क्यूब्स

जल जीरा बनाने की विधि :
एक मिक्सर में धनिया पत्ती , पुदीना पत्ती, हरी मिर्च के साथ थोडा पानी डाल कर बारीक पेस्ट बना ले ।
अब इसे एक बड़े बाउल में निकाल ले, इस में हींग, नमक ,काल़ा नमक, आमचूर, पिसा जीरा व सौंठ पाउडर मिला कर चम्मच से मिलाये और इसमें पानी, नींबू का रस और भुना जीरा मिलाये ।
अब इसे छान ले और बर्फ मिला कर ठंडा सर्वे करे ।
ऊपर से नींबू के स्लाइस गिलास पर लगाये और पुदीने की पत्ती से सजाये।

]]>
https://livehealthylife.in/jal-jeera/feed/ 0