Instant recipe – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 01 Jun 2017 02:19:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.14 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Instant recipe – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 झटपट ओरिओ केक – Instant Oreo Cake https://livehealthylife.in/instant-oreo-cake/ https://livehealthylife.in/instant-oreo-cake/#respond Thu, 01 Jun 2017 02:19:33 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3394 झटपट ओरिओ केक  – Instant Oreo Cake

ओरिओ बिस्कुट से बनने वाला झटपट केक आपको और आपके बच्चों को जरूर पसंद आयगा।

सामग्री :

  • ओरिओ बिस्कुट -3 छोटे पैक
  • टाइगर बिस्कुट -1 छोटे पैक
  • दूध -1 कप (गुनगुना)
  • पीसी चीनी- 4 चम्मच
  • ईनो -आधी छोटी चम्मच
  • आयल -ग्रीसिंग के लिए

विधि :

सबसे पहले 3  छोटे पैक ओरिओ बिस्कुट और 1 छोटे पैक टाइगर बिस्कुट (या पार्ले जी )को तोड़कर मिक्सर में ग्राइंड कर ले।
ये बिस्कुट आपको पावडर के रूप में मिल जायगे।
इस बिस्कुट के मिक्सचर में आप 1 कप गुनगुना दूध डालकर अच्छे से मिला ले।
याद रहे इसमें बिलकुल  भी लम्पस न आने पाए।
अब इसमें पीसी चीनी डाल कर स्मूथ मिक्सचर बना ले।
(एक बाउल में आयल डालकर अच्छे से ग्रीज़ कर ले और इस पर हाथ से मैदा या आटा स्प्रिंकल कर दे। )
अब इसमें ईनो डालकर पहले से तैयार बाउल में सारा मिश्रण डाल दे,और प्रीहीट कुकर में रख दे।
आप कुकर की सिटी पहले से ही निकल दे।
इसे आप 3 से 4 मिनट हाई स्टीम पर और 15 मिनट लो स्टीम पर  रखे।
अब कुकर खोल कर चाकू की सहायता से चेक करे यदि चाकू साफ निकल आता है तो समझे आपका केक तैयार है,यदि चाकू साफ न निकले तो इसे  कुछ और देर गैस पर कम आंच पर रखे।
बाहर निकाल कर ठंडा करे और सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/instant-oreo-cake/feed/ 0
बेसन का ढोकला – Instant Besan Dhokla in cooker recipe https://livehealthylife.in/instant-besan-dhokla-cooker-recipe/ https://livehealthylife.in/instant-besan-dhokla-cooker-recipe/#respond Mon, 11 Jul 2016 04:21:05 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1456 बेसन का ढोकला – Instant Besan Dhokla in cooker recipe

ढोकला का घोल बनाने के लिए:

  • बेसन – एक कप
  • सूजी – एक कप
  • पानी – आधा कप
  • दही – 200 ग्राम
  • हल्दी – चुटकी भर
  • नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • इनो  पाउडर – 1 सेशे

ढोकला को तड़का लगाने के लिए:

  • तेल – 1  टेबल स्पून
  • राई – 1  छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च – 3-4 कटी हुई
  • चीनी – 1 छोटी चम्मच
  • नमक – 1/4  छोटी चम्मच
  • हरा धनिया  – सजाने के लिए

विधि :-

एक बर्तन में बेसन और सूजी डाल लें।  इसमें  दही, हल्दी और पानी डाल कर सारी चीज़ों को अच्छे से मिला लें।
अब नमक डाल कर घोल को अच्छे से मिलाएं,इसमें गुठलियां ना हो।
अब एक कूकर में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम होने के लिए रख दें,और कोई स्टैंड भी रखें ,जिसमे से स्टीम निकल सके।

अब एक बाउल ले जिसमे  ढोकला बनाना हो ,उसे ब्रश से ग्रीस करें और तैयार मिश्रण में ईनो फ़्रूट साल्ट डाल कर मिला लें। जैसे ही मिश्रण फूलने लगे चम्मच चलाना बंद कर दें और इसे चिकने किए बर्तन में डाल लें।

अब इस बर्तन को कूकर में रखे स्टैंड पर रख लें. बिना सीटी लगाए कूकर का ढक्कन बंद कर दें।

20 मिनट के लिए ढोकला को स्टीम में  पकने दें। कुछ  समय के बाद ढक्कन खोल कर ढोकला में चाकू डाल कर चैक करें।

अगर मिश्रण चाकू पर नहीं चिपकता , तो ढोकला  तैयार है।

कूकर से ढोकला  निकाल कर  ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से इस बर्तन से ढोकला को प्लेट में निकालें और अपनी पसंद के टुकडों में काट लें।

ढोकला के लिए तड़का बनाने के लिये :

एक छोटी कढाई में तेल डालकर गरम करें और उसमें राई डालकर तड़काये , इसके बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का भूनें और फिर 1 छोटी कटोरी पानी डाल लें , चीनी और नमक डाल कर मिलाएं।  जब इस घोल में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें। एक नींबू का रस निकाल कर तैयार घोल में मिला लें और  सारे ढोकले पर डाल लें।

स्वादिष्ट ढोकला तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ परोसे।

]]>
https://livehealthylife.in/instant-besan-dhokla-cooker-recipe/feed/ 0