indian sweets – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 27 Oct 2016 04:57:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png indian sweets – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/ https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/#respond Thu, 27 Oct 2016 04:56:56 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2130 मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets

दिवाली के त्यौहार पर सब एक दूसरे को मिठाईया देते है। इस अवसर पर घर में अनेक पकवान और मिठाइयाँ  बनते है

यदि आपको घर पर मिठाई बनानी हो उस समय कुछ उपयोगी टिप्स अपनाएँ जिससे आपकी मिठाई अच्छी बनेंगी।

  • बर्फी जमाने के लिए थाली में घी की जगह तेल लगाने से बर्फी जल्दी निकलेगी।
  • नारियल की बर्फी बनाते समय  नारियल और दूध को मिक्सर में से निकालकर फिर बर्फी बनाएँ, अच्छी बनेगी।
  • बर्फी बनाना हो तो गैस पर से उतारने के बाद थोड़ी देर तक कड़ाही में अच्छी तरह चलाएँ, इससे बर्फी अच्छी बनती है।
  • दानेदार एवं खस्ता बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी-सी भुनी हुई सूजी मिला दें। इससे बर्फी खस्ता होकर उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
  • चावल या घीया की खीर बनाते समय शक्कर अंत में डालें वर्ना चावल या गाजर कच्चे रह जाएँगे, शक्कर डालने के बाद दूध को थोड़ी देर और उबालें।
  • किसी भी बर्फी पर, खासकर सफेद रंग की बर्फी पर, किसी नए टूथब्रश पर कोई भी खाने वाला हल्का रंग लगाकर ब्रश को हल्के हाथ से दबाएँ जिससे रंग बर्फी पर छिड़काव की तरह फैल जाएगा और बर्फी सुंदर दिखाई देगी।
  • मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल को भूनने पर वह कड़ाही में चिपकता है। इसीलिए भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।
  • कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद एवं सुगंध बढ़ाने के लिए कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी आवश्यकता के अनुसार कुछ कम मात्रा में डालें और ठंडा होने पर शहद मिलाएं।
]]>
https://livehealthylife.in/kitchen-tips-and-tricks-making-sweets/feed/ 0
स्वादिष्ट रसगुल्ले Rasgulle indian sweets recipe https://livehealthylife.in/rasgulle-indian-sweets-recipe/ https://livehealthylife.in/rasgulle-indian-sweets-recipe/#respond Tue, 06 Sep 2016 05:46:54 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1831 स्वादिष्ट रसगुल्ले Rasgulle indian sweets

स्वादिष्ट रसगुल्ले सामग्री :-

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 300 ग्राम
  • नींबू – 2 (रस निकालकर )

स्वादिष्ट रसगुल्ले विधि: –

एक बर्तन में दूध गरम करने के लिये रखिये।
दूध में उबाल आने पर दूध को आँच से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये।(छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें)
नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.

दूध में थोड़ा -थोड़ा करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये।
दूध के अच्छी तरह फटने तक नींबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये।

जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये।
फटे हुये दूध को किसी मलमल के  कपड़े में छान लीजिये।

कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये।

फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा.

छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, जिससे छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी नही रहेगा।

कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है। (छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.)

इस तैयार छैना को किसी प्लेट में निकालिये और उंगलियों से छैना को दबाते हुये 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये।

नरम किये हुये छैना को 10 से   12, भागों में बांट लीजिये।

ध्यान से एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये।

अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये।

ऐसी तरह सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये।

अब बारी है इन्हे  पकाने की , कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं। क्योंकि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है।

कर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये।

उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये।

(छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो वे टूट कर बिखर जाते हैं)

कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मध्यम  कर दे।

रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दे और आँच बन्द कर दीजिये।

किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये

जिससे वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय।

ढक्कन सावधानी से खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ एक बाउल  में निकालिये।

5-6 घंटे रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये।

ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले सर्व कीजिये।

 

 

]]>
https://livehealthylife.in/rasgulle-indian-sweets-recipe/feed/ 0