Indian foods – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Wed, 22 Jun 2016 02:45:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.13 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Indian foods – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 किचन टिप्स बारिश के दिनों के लिए – Kitchen tips for rainy days https://livehealthylife.in/kitchen-tips-for-rainy-days/ https://livehealthylife.in/kitchen-tips-for-rainy-days/#respond Wed, 22 Jun 2016 02:45:25 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1223 किचन टिप्स बारिश के दिनों के लिए  –  Kitchen tips for rainy days

  • बारिश में नमक को नमी से बचने के लिए इसमें थोड़े से पुराने चावल डालने से नमक नहीं सिलेगा।
  • गेंहूँ ,दालों को कीड़ों से बचने के लिए सुखी नई की पत्तियाँ डाल कर रखें।
  • चीनी को चीटियों से बचने के लिए 2-3 लौंग डाले , चीटियाँ नहीं आएगी।
  • चावल को अरण्डी का तेल लगाकर रखें ,कीड़ा नहीं लगेगा और चावल लम्बे समय तक टिकेंगे।
  • दलिया ,सूजी जवे, तिल आदि भून कर रखे ,बरसातों में कीड़ा नहीे लगेगा।
  • पिसी लाल मिर्च को नमी से बचाने के लिए इसमें साबुत सेंथा नमक नमक डालकर रखे।
]]>
https://livehealthylife.in/kitchen-tips-for-rainy-days/feed/ 0
बेसन गट्टा मसाला – Besan Gatte Masala https://livehealthylife.in/besan-gatte-masala/ https://livehealthylife.in/besan-gatte-masala/#respond Wed, 22 Jun 2016 02:05:43 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1178 बेसन गट्टा मसाला – Besan Gatte Masala

गट्टा बनने के लिए सामग्री :

  • बेसन -1 कटोरी
  • आयल -1 tbs
  • नमक -1 चम्मच
  • लाल मिर्च-1/4 चम्मच
  • साबुत धनिया – 1 चम्मच
  • अजवाइन -1/4 चम्मच
  • काली मिर्च -2 चुटकी (कुटी हुई)

ग्रेवी के लिए

  • प्याज़- 1 बड़ा
  • टमाटर -2से 3
  • अदरक -एक टुकड़ा
  • लहसुन -5-6 कलियाँ
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -1/4 चम्मच
  • हल्दी -1/4 चम्मच
  • गर्म मसाला -चुटकीभर
  • आयल -1 बड़ा चम्मच

गट्टा बनाने की विधि:

बेसन को एक प्लेट में बेसन डाले ,अब इसमें नमक लाल मिर्च ,कुटी काली मिर्च , साबुत धनिया ,अजवाइन
और एक छोटी चम्मच आयल मिलाकर टाइट गूँथ ले ,थोड़ा सा आयल हाथ में लगाकर इसके रोल बना ले।
(रोल न अधिक मोठे हो ना अधिक पतले )
अब इन रोल को उबलते पानी में डाल दे,इस पानी में आधी चम्मच आयल ओर डाले।
इसे प्रेशर कुकर में २ सीटी दिलवा दे। (चेक करे की गट्टे कच्चे न हो )
ठंडा होने पर इसे गोल टुकड़ों में काट ले।

ग्रेवी के लिए :
प्रेशर कुकर में आयल गर्म करे ,इसमें लहसुन भूने बारीक कटे प्याज़ भूने।
अब इसमें ग्रेटेड अदरक और कटे टमाटर भुने ,जब तक आयल अलग न हो जाये।
अब इस मसाले को ठंडा कर के मिक्सर में पीस ले।
इस मसाले को दुबारा कुकर में डाले और साथ में कटे गट्टे के टुकड़े भी डाले 1 मिनट तक भुने।
जब गट्टे भुन जाये ,तब इसमें डेढ़ कटोरी पानी डाले और 2 सीटी दिलवाए।
गर्म मसाला डाले और हरे धनिये से सजाए।

–

]]>
https://livehealthylife.in/besan-gatte-masala/feed/ 0
फ्राइड रवा इडली – Fried Rava idli recipe in hindi https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/ https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/#respond Sat, 28 May 2016 10:09:08 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1040 फ्राइड रवा इडली – Fried Rava idli recipe in hindi

रवा इडली बनाने की सामग्री :

  • सूजी – 1 कटोरी
  • दही – 1 कटोरी
  • पानी – 1 कटोरी
  • नमक -1/4 चम्मच
  • इनो – 1 सेशे

तड़के के लिए :

  • राइ -1चम्मच
  • करी पत्ते -8-10
  • आयल -1 चम्मच
  • शिमला मिर्च -आधी कटोरी बारीक कटी
  • गाजर -2 बारीक कटी
  • प्याज़ -2 बारीक कटी
  • बीन्स -आधी कटोरी बारीक कटी
  • हरी मिर्च-1 बारीक कटी(चाहे तो )
  • काली मिर्च -1/4 चम्मच
  • नमक -1/4 चम्मच मसाले के लिए
  • हरा धनिया -सजाने के लिए

रवा इडली बनाने की विधि :

एक बड़े बाउल में सूजी,दही पानी और नमक डालकर आधा घंटा रखें।
अब इडली के साँचे को ग्रीस करे।
सूजी के बैटर में इनो डालकर चम्मच से मिलाये और तुरंत चम्मच से साँचे में डाल दें।
अब प्री हीट माइक्रोवेव में 3 से 4 मिनट तक या कुकर में गर्म पानी में स्टैंड रखकर स्टीम में 15 से 20 कम आंच में पकाये ।
बाहर निकल कर चेक करें यदि टूथपिक या चाकू साफ़ निकल आय तो, समझे रवा इडली
तैयार है।
ऐसी प्रकार सारी रवा इडली बना ले।
एक अलग पैन में आयल ले गर्म होने पर इस में राइ तड़के करी पत्ता डाले।
अब पैन में हरी मिर्च, प्याज़, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च डाले और 2 मिनट तक भूनें ।
इस मसाले में नमक ,काली मिर्च डालकर मिलाये।
अब 1 मिनट के लिए ऐसे ढक दें , अब इस मसाले में एक इडली के 4 भाग कर के डालें।
हलके हलके स्पून से हिलाये, हरे धनिये से सजाए ।
नारियल की चटनी के साथ रवा इडली सर्व करें।

(सब्जियाँ बारीक काटे अन्यथा पकने में समय लगेगा या कच्ची रह जाएगी )

]]>
https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/feed/ 0