Idli Dosa – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Sat, 10 Jun 2017 02:49:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.14 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Idli Dosa – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 राइस इडली – rice idli recipe https://livehealthylife.in/rice-idli-recipe/ https://livehealthylife.in/rice-idli-recipe/#respond Sat, 10 Jun 2017 02:48:20 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3442 राइस इडली – rice idli recipe

सामग्री :

  • 3 कप – चावल
  • 1 कप – उड़द दाल
  • 1 चम्मच – मेथी दाना
  • आवश्यकतानुसार – तेल
  • स्वादानुसार – नमक
  • आवश्यकतानुसार – पानी

विधि :
सबसे पहले चावल, उड़द की दाल और मेथी दाने को अच्छी तरह से धो कर, अलग अलग बर्तनों में 6  से 8  घंटे के लिए पर्याप्त पानी में भिगो दें।
अब सारा पानी निकाल दें।इसमें थोड़ा पानी डालकर मिक्सर ग्राइंडर में थोड़ा दानेदार घोल तैयार कर लें।
एक बड़े बर्तन में उपरोक्त घोल को निकाल कर सभी को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे 7 से 8 घंटे के लिए धूप में या गर्म स्थान पर फरमैंट होने के लिए रखें। ध्यान रहें कि घोल इतना गाढ़ा हो कि चम्मच से गिराने पर उसे एक धार के रूप में नहीं गिरना चाहिये। फरमैंट किया हुआ घोल पहले की बजाय  फूलकर दोगुना हो जाता हैं।
हमारा घोल इडली बनाने के लिए तैयार है।

इडली बनाने की विधि :

ऊपर तैयार किए गए घोल में स्वादानुसार नमक डालें।
एक इडली कुकर में पानी डालकर गरम करें।
इडली के साँचे पर थोड़ा तेल लगाएँ।
इन साँचे को कुकर में रखें और तेज आँच पर 3  मिनट के लिए पकाएँ और फिर धीमी आंच पर 5 से 6  मिनट के लिए पकाएँ।
इडली पकी है  जाँचने के लिए, एक चाकू इडली में डालकर जाँचे, अगर चाकू साफ़ आ जाता है इसका मतलब इडली बन गई हैं।

यदि इडली कच्ची लगे तो पुनः पकने के लिए काम आंच पर रख दे।
गैस बंद करें और इडली को ठंडा होने दें।
एक बाउल में इडली को निकाल लें।
आपकी  इडली बनकर तैयार हैं। इसे गरमा गरम सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें।

(अगर आप इडली का घोल 4 से 5 दिनो तक उपयोग करना चाहते है, तो इसे एयर टाइट बर्तन में फ्रिज में रखें और नमक, इडली बनाते समय डाले।)

]]>
https://livehealthylife.in/rice-idli-recipe/feed/ 0
नारियल चटनी – Coconut chutney https://livehealthylife.in/coconut-chutney/ https://livehealthylife.in/coconut-chutney/#comments Fri, 29 Jul 2016 10:51:53 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1599 नारियल  चटनी  – How to make Coconut Chutney

नारियल  चटनी बनाने की सामग्री :

  • सूखा कसा नारियल – 1 कटोरी
  • सूखी लाल मिर्च – 6-7
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • इमली का गूदा – 1 बड़ा चम्मच (भीगा  हुआ )
  • चना  दाल – 1 चम्मच
  • उड़द  की दाल – 1 चम्मच
  • सरसों – 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 6-7
  • नमक – स्वादानुसार

नारियल  चटनी बनाने की विधि  :

  1. एक  कढ़ाई में सूखा नारियल गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
  2. कढ़ाई में सूखा नारियल गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
  3. भुने हुए नारियल को एक बर्तन में निकाल कर ठंडा कर लें।
  4. एक कढ़ाही में थोड़े तेल के साथ लाल मिर्च, दालें, सरसों और करी पत्ता को डालकर भून लें।
  5. सारी सामग्री को मिक्सी में डालकर बारीक़ पीस लें और इस पिसी हुई सारी सामग्री को नारियल में मिला दें।
  6. इस चटनी को एक अलग  बाउल में निकाल लें।
]]>
https://livehealthylife.in/coconut-chutney/feed/ 1