Home remedies – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Wed, 18 Dec 2024 14:55:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Home remedies – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 चुकंदर – Beetroot home remedies https://livehealthylife.in/beetroot-home-remedies/ https://livehealthylife.in/beetroot-home-remedies/#respond Tue, 10 Dec 2024 06:51:29 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1293 चुकंदर – Beetroot home remedies

  • चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन विटामिन बी विटामिन  सी व डी होता है।
  • जिन लोगों के भददे वे पीले नाखून होते है नियमित चुकंदर आहार में शामिल करने से नाखून सुंदर हो जाती है।
  • चुकंदर खून की कमी को दूर करता है।
  • सर्दी में जिन स्त्रियों का मासिक धर्म रुकने से सम्बन्धित समस्या हो वे 50 मिलीलीटर चुकंदर का रस नमक मिलाकर दिन में 2 बार पिए ,ये रोग समाप्त होगा।
  • चुकंदर का रस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।
  • चुकंदर में गुर्दे और पित्ताशय को साफ करने के प्राकृतिक गुण हैं।
  • चुकंदर उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर की समस्या को दूर करने में मदद करता हैं।
  • चुकंदर का जूस पीना सभी प्रकार की त्वचा पर अद्भुत काम कर सकता है और मुंहासों और पिंपल्स से लड़ने में मदद करता है।
  • चुकंदर को गाजर के साथ मिलाने से एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट औषधि के रूप में काम करता है जिससे त्वचा साफ और दाग-धब्बों से मुक्त हो जाती है।
]]>
https://livehealthylife.in/beetroot-home-remedies/feed/ 0
अलसी के फायदे Benefits Of Flax seeds in Hindi https://livehealthylife.in/benefits-of-flax-seeds-in-hindi/ https://livehealthylife.in/benefits-of-flax-seeds-in-hindi/#respond Sat, 26 Feb 2022 09:21:01 +0000 https://livehealthylife.in/?p=5266 अलसी के बीज खाने के फायदेbenefits of flax seeds in Hindi

अलसी या तीसी एक रेशेदार फसल का पौधा है। इसके बीज का तेल  निकाला जाता है। अलसी  कम  गंधयुक्त,पौष्टिक, मधुर, बलकारी , किंचित कफवात-कारक, पित्तनाशक, पचने में भारी, गरम,  कामोद्दीपक, पीठ के दर्द ,सूजन कुष्ट रोग और साँस, गला की समस्या  को मिटानेवाली कहा गया है।

जोड़ो के रोग और गठियारोग

अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा 3 और  फाइबर जोड़ो के रोग और  गठियारोग को कम करने सहायक  है।

अनिंद्रा

नींद न आने के समस्या में भी अलसी का प्रयोग लाभकारी है।

वजन कम

अलसी के सेवन से आपका वजन भी कम होता है। इसके बीज में म्यूसिलेज नाम का फाइबर होता है, जिसका सेवन करने से भूख में कमी आती है।

झुर्रियों की समस्या

अलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र में चेहरे की त्वचा को जवां बनाए रखते हैं, जिससे झुर्रियों की समस्या नहीं होतीं और हमारी त्वचा चमकदार बनी रहती है।

 बैड -कोलेस्ट्रॉल को कम

यह आपके बैड -कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं, अलसी के बीज खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल 6 से 11 प्रतिशत तक कम हो सकता है। ओमेगा 3 से भरपूर अलसी के बीज रक्त प्रवाह को नियंत्रित कर  हार्ट के खतरे को कम करता है।

कब्ज़

अलसी के बीज में मौजूद फाइबर पाचन शक्ति बढ़ाता है और कब्ज़ की समस्या को दूर करता है।

पेचिस  और मूत्र संबंधी रोगों

गरम पानी  में अलसी डालकर केवल बीजों का या इसके साथ एक तिहाई भाग मुलठी  का चूर्ण मिलाकर काढ़ा बनाया जाता है, जो पेचिस  और मूत्र संबंधी रोगों में उपयोगी होता  है।

खांसी, और दमा

अलसी के बीजों को भूनकर शहद के साथ  सुबह और शाम खाने से खांसी, और दमा में लाभ होता है।

हाथ पैरों का सुन्न पड़ना 

अलसी के नियमित सेवन से कमर-दर्द,हाथ पैरों का सुन्न पड़  जाना आदि परेशनी दूर होती है।

पीरियड में होने वाली गड़बड़ी

अलसी लेडीज की पीरियड में होने वाली गड़बड़ी,हार्मोनल इम्बैलेंस को नियंत्रित करती है।

शुगर लेवल नियंत्रित

अलसी के बीज के नियमित सेवन से रक्त में शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

थायरॉइड में,पेशाब सम्बन्धी रोगो

थायरॉइड में,पेशाब सम्बन्धी रोगो (पेशाब में जलन ,पेशाब में खून या मवाद आना ,पेशाब करने  में परेशानी होना) में भी अलसी उपयोगी है।

 

]]>
https://livehealthylife.in/benefits-of-flax-seeds-in-hindi/feed/ 0
घुटने के दर्द का घरेलू उपाय – Home Remedies for knee pain https://livehealthylife.in/knee-pain-home-remedy-in-hindi/ https://livehealthylife.in/knee-pain-home-remedy-in-hindi/#respond Sat, 18 Mar 2017 07:03:18 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2721 घुटने के दर्द का घरेलू उपाय  –  Home Remedies for knee pain

कुछ दिन तक लगातार सुबह खाली पेट चार पांच अखरोट की गिरी निकाल कर खाने से, घुटने के दर्द मे आराम मिलता है

]]>
https://livehealthylife.in/knee-pain-home-remedy-in-hindi/feed/ 0
सहजन के लाभ – Health benefits of Drumstick https://livehealthylife.in/benefits-of-drumstick-health-sahjan/ https://livehealthylife.in/benefits-of-drumstick-health-sahjan/#respond Fri, 02 Dec 2016 12:39:56 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2272 सहजन के लाभ – Health benefits of Drumstick, Home remedies 

सहजन के फूल की सब्जी

सहजन में विटामिन ए होता है जो कि पुराने समय से ही सौंदर्य के लिये प्रयोग किया आता जा रहा है। इस हरी सब्जी को अक्सर खाने से बुढापा दूर रहता है। इससे आंखों की रौशनी भी अच्छी होती है।

  • सहजन के छाल में शहद मिलाकर पीने से वात, व कफ रोग शांत हो जाते है|
  • इसकी पत्ती का काढ़ा बनाकर पीने से गठिया,शियाटिका ,पक्षाघात,वायु विकार में शीघ्र लाभ पहुंचता है|
  • शियाटिका के तीव्र वेग में इसकी जड़ का काढ़ा तीव्र गति से चमत्कारी प्रभाव दिखता है।
  • मोच इत्यादि आने पर सहजन की पत्ती की लुगदी बनाकर सरसों तेल डालकर आंच पर पकाएं तथा मोच के स्थान पर लगाने से शीघ्र ही लाभ मिलने लगता है |
  • इसकी सब्जी खाने से पुराने गठिया , जोड़ों के दर्द, वायु संचय , वात रोगों में लाभ होता है।
  • सहजन के ताज़े पत्तों का रस कान में डालने से दर्द ठीक हो जाता है।
  • सहजन की सब्जी खाने से गुर्दे और मूत्राशय की पथरी कटकर निकल जाती है।
  • इसकी जड़ की छाल का काढा सेंधा नमक और हिंग डालकर पिने से पित्ताशय की पथरी में लाभ होता है।
  • इसके पत्तों का रस बच्चों के पेट के किडें निकालता है और उलटी दस्त भी रोकता है।
  • इसका रस सुबह शाम पीने से उच्च रक्तचाप में लाभ होता है।
  • इसकी पत्तियों के रस के सेवन से मोटापा धीरे धीरे कम होने लगता है।
  • इसकी छाल के काढ़े से कुल्ला करने पर दांतों के कीड़ें नष्ट होते है और दर्द में आराम मिलता है।
  • इसके कोमल पत्तों का साग खाने से कब्ज दूर होती है।
  • इसकी जड़ का काढे को सेंधा नमक और हिंग के साथ पिने से मिर्गी के दौरों में लाभ होता है।
  • इसकी पत्तियों को पीसकर लगाने से घाव और सुजन ठीक होते है।
  • सर दर्द में इसके पत्तों को पीसकर गर्म कर सिर में लेप लगाए या इसके बीज घीसकर सूंघे।
  • कैन्सर व पेट आदि शरीर के आभ्यान्तर में उत्पन्न गांठ, फोड़ा आदि में सहजन की जड़ का अजवाइन, हींग और सौंठ के साथ काढ़ा बनाकर पीने का प्रचलन है। इसका  काढ़ा साइटिका (पैरों में दर्द), जोड़ो में दर्द, लकवा, दमा, सूजन, पथरी आदि में लाभकारी है।
  • सहजन में हाई मात्रा में ओलिक एसिड होता है जो कि एक प्रकार का मोनोसैच्युरेटेड फैट है और यह शरीर के लिये अति आवश्यक है।
  • सहजन में विटामिन सी की मात्रा बहुत होती है। विटामिन सी शीर के कई रोगों से लड़ता है, खासतौर पर सर्दी जुखाम से। अगर सर्दी की वजह से नाक कान बंद हो चुके हैं तो, आप सहजन को पानी में उबाल कर उस पानी का भाप लें। इससे जकड़न कम होगी।
  • इसका जूस गर्भवती को देने की सलाह दी जाती है। इससे डिलवरी में होने वाली समस्या से राहत मिलती है और डिलवरी के बाद भी मां को तकलीफ कम होती है।
  • आप सहजन को सूप के रूप में पी सकते हैं, इससे शरीर का रक्त साफ होता है। पिंपल जैसी समस्याएं तभी सही होंगी जब खून अंदर से साफ होगा।
  • सहजन के फूल उदर रोगों व कफ रोगों में इसकी फली वात व उदरशूल में पत्ती नेत्ररोग, मोच आदि में उपयोगी है।
  • सहजन की जड़ दमा, जलोधर, पथरी,प्लीहा रोग आदि के लिए उपयोगी है तथा छाल का उपयोग शियाटिका गठियाए,यकृत आदि रोगों के लिए श्रेयष्कर है।
  • सहजन की पत्ती की लुगदी बनाकर सरसों तेल डालकर आंच पर पकाएं तथा मोच के स्थान पर लगाने से शीघ्र ही लाभ मिलने लगता है।
]]>
https://livehealthylife.in/benefits-of-drumstick-health-sahjan/feed/ 0
नीम के तेल के लाभ Benefits of Neem Oil https://livehealthylife.in/benefits-of-neem-oil/ https://livehealthylife.in/benefits-of-neem-oil/#respond Wed, 28 Sep 2016 08:00:16 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1975
  • नीम तेल और सरसों तेल में थोड़ा कपूर मिला ले. इसका दिया जलाने से कीड़े और मच्छर दूर रहते है यह चर्म रोगों में लाभदायक है।
  • नीम के तेल की मालिश करने से सिर के दर्द में आराम आता है।
  • दांतों और मसूड़ों की समस्या में इसके तेल की कुछ बूंदों मंजन में मिला कर मले.
  • चेचक के दाग दूर करने के लिए नीम की निबोली का तेल आराम देता है।
  • बाल उड़ने की समस्या है तो सिर में नीम का तेल लगाएं।
  • इससे जुएं भी दूर हो जाती हैं।
  • बालों को चमकदार, स्वस्थ बाल के लिए,सूखापन दूर करने के लिए बहुत उपयोगी है।
  • समय से पहले सफ़ेद होने से रोकता है और यहां तक कि बालों के झड़ने के लिए कुछ हद तक मदद कर सकता हैं।
  • नाखून टूटने की समस्या या उन्हें सुन्दरता प्रदान करता हे।इससे नाखून के फंगल से छुटकारा मिल जाता है।
  • नीम तेल स्प्रे भी एक कीट रिपेलेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. नीम मच्छरों को दूर रखता है और यह
  • आपकी त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुचता जबकि रिपेलेंट आपकी त्वचा को नुकसान पहुचते है ।
  • जोड़ों में दर्द हो तो नीम के तेल की मालिश से लाभ होता है.
  • फीलपांव के रोगी को 5 से 10 बूंद नीम का तेल प्रतिदिन 2 बार सेवन करना चाहिए।
  • जलने की वजह से शरीर में जख्म बन जाने पर नीम का तेल लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं।
  • जीवाणुओं के संक्रमण (फैलने) से भी सुरक्षा होती है।
  • नीम के तेल को लगाने से कान की फुंसिया ठीक हो जाती हैं। अगर फुंसियों में जलन भी हो तो नीम के तेल के बराबर ही तिल का तेल मिलाकर फुंसियों पर लगाने से आराम आता है।
  • कान के दर्द और कान बहने में भी नीम का तेल लगाने से लाभ होता है।
  • नीम के तेल की 2  बूँद नाक में डाले या इस को सूंघने मात्र से बाल काले हो जाते हैं।
  • ]]>
    https://livehealthylife.in/benefits-of-neem-oil/feed/ 0
    लुकोरिया श्वेत प्रदर घरेलु आयुर्वेदिक उपाय – likoria whitish discharge home remedies https://livehealthylife.in/likoria-whitish-discharge-home-remedies/ https://livehealthylife.in/likoria-whitish-discharge-home-remedies/#respond Tue, 12 Jul 2016 13:40:05 +0000 http://livehealthylife.in/?p=799 लुकोरिया श्वेत प्रदर घरेलु आयुर्वेदिक उपाय – likoria whitish discharge home remedies

    • भुने चने नित्य अपने आहार में शामिल करें ,सफ़ेद पानी आना बंद होता है साथ ही खून की कमी दूर होती है ।
    • एक महीने तक लगातार आंवले के चूर्ण का सेवन करने से लुकोरिया की समस्या जड़ से दूर हो जाती है ।
    • श्वेत प्रदर एक सामान्य समस्या है ,केला खाने के बाद दूध में शहद मिलकर पीने से लुकोरिया में आराम मिलता है ।
    • 3 ग्राम आंवले का चूर्ण 6 ग्राम शहद मिला कर एक महीने तक लेने से श्वेत प्रदर समस्या दूर होती है ।
    • मासिक धर्म ,श्वेत प्रदर या जननांगों के रोगों में 3/4 ग्लास गाजर का रस और 1/4 चुकंदर का रस मिलकर पीने से स्त्री सम्बन्धित रोग दूर होते है।

    (लुकोरिया की समस्या में शरीर के गुप्त अंगों की सफाई का अधिक ध्यान रखें।)

    ]]>
    https://livehealthylife.in/likoria-whitish-discharge-home-remedies/feed/ 0
    कॉक्रोच भगाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स – how to get rid of cockroach home remedies https://livehealthylife.in/how-to-get-rid-of-cockroach-home-remedies/ https://livehealthylife.in/how-to-get-rid-of-cockroach-home-remedies/#respond Mon, 11 Jul 2016 13:50:43 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1453 कॉक्रोच भगाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स – how to get rid of cockroach home remedies

    जिन स्थानों पर कॉकरोच अधिक आते है उन  स्थानों पर आप लौंग के दाने  फैला दे ,कॉकरोच वहाँ से  भाग खड़े होंगे।

    2 बड़े चम्मच बोरिक पाउडर को सूखे आटे में मिलाकर गूंथ लें,आटे की गोलियां बनाकर कॉकरोच की चपेट में आए जैसे किचन की अलमारियों के किनारों पर लगा दे  ,जल्द ही कॉकरोच आपका घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे।यह प्रयोग 6 महीने के बाद फिर दोहराये । बोरिक एसिड पाउडर आपको केमिस्ट शॉप में आसानी से मिल जाएगा। 

    खीरा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो जीवाणुओं के विकास को बाधित कर देता है ,जिन स्थानों पर कॉकरोच के छिपे होने की आशंका हो, वहां आप खीरे की स्लाइस रख दें , कॉकरोच भाग जाएंगे।

    किचन की कैबिनेट के अंदर रेड वाइन रख दीजिये। बस एक कटोरी में थोड़ी सी वाइन डाल कर  वहां पर जहां कॉकरोच का आतंक सबसे ज्यादा रहता है।

    ]]>
    https://livehealthylife.in/how-to-get-rid-of-cockroach-home-remedies/feed/ 0
    हकलाना का घरेलू इलाज – Home remedies for Hakalana https://livehealthylife.in/home-remedies-for-hakalana/ https://livehealthylife.in/home-remedies-for-hakalana/#respond Sat, 09 Jul 2016 03:30:29 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1384 हकलाना का घरेलू इलाज –  Home remedies for Hakalana
    पुदीने की पत्तियों में काली मिर्च मिलाकर पीस ले, सुबह शाम एक एक चम्मच सेवन करने से हकलाना बंद हो जाएगा।

    ]]>
    https://livehealthylife.in/home-remedies-for-hakalana/feed/ 0
    तिल के फ़ायदे – Sesame home remedies https://livehealthylife.in/sesame-home-remedies/ https://livehealthylife.in/sesame-home-remedies/#respond Tue, 05 Jul 2016 04:10:58 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1166 तिल के फ़ायदे – Sesame home remedies

    • सामान्यतः स्त्रियों में प्रसव उपरांत कैल्शियम की कमी हो जाती है ऐसे में लगभग नित्य आधे चम्मच तिल का सेवन उत्तम है। इसे आप किसी भी रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते है।
    • जिन लोगो को मूत्र अधिक मात्रा में आता है उनके लिए तिल के लड्डू का सेवन लाभदायक है।
    • तिल के तेल की मालिश से शरीर की शुष्कता समाप्त होती है।
    • सुखी खांसी में तिल व मिश्री मिलकर खाना लाभप्रद है।
    • तनाव, डिप्रेशन ,मानसिक रोगी के लिए तिल का सेवन उत्तम है नित्य थोड़ी मात्रा में तिल सेवन आपको तनाव मुक्त करने में सहायक है।
    • जिन बहनों को अल्प मासिक-धर्म की शिकायत है वे 1 गिलास पानी में लगभग 4 चम्मच तिल ,5 काली मिर्च, गुड़ डालकर 5 मिनट कम आंच पर उबाले, गुनगुना पिए । मासिक धर्म आने से 15 दिन पहले पिए, मासिक धर्म खुलकर आएगा।
    ]]>
    https://livehealthylife.in/sesame-home-remedies/feed/ 0
    ऐसे करे ऑयली स्किन की देखभाल – Home Remedies for Oily Skin in Hindi https://livehealthylife.in/home-remedies-for-oily-skin/ https://livehealthylife.in/home-remedies-for-oily-skin/#respond Sun, 03 Jul 2016 09:31:26 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1339 ऐसे करे ऑयली स्किन की देखभाल – Home Remedies for Oily Skin
    • एक चम्मच शहद में आधा चम्मच नीबू का रस मिलकर चेहरे पर लगाए 15 से 20 मिनट बाद धो ले , इससे अतिरिक्त तेल आपके स्किन से बाहर निकल आता है।
    • मसूर की दाल को पानी में भिगोए ,फिर उसे पीसकर दूध में मिला कर  सुबह शाम चेहरे पर लगाए ,इससे भी चेहरे पर निखार आता है
    • ऑयली स्किन में ज़्यादा कील मुहांसे होते है इसके लिए नींबू के रस में 4 गुना ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से कील मुहांसे दूर होगे , और चेहरा सुन्दर दिखने लगेगा ।

    ऑयली स्किन वाले इन बातों का रखें धयान  

    • अधिक मसालों और तले भोजन से बचे।
    • पानी अधिक पिये यह आपकी त्वचा को निखरता है।
    • दिन में 3- 4 बार चेहरा ताज़े पानी से धोए।
    • मेक अप उतर कर सोय जिससे आपकी त्वचा को ऑक्सीजन मिल पाए।
    • हल्का मेक अप करे।

     

    ]]>
    https://livehealthylife.in/home-remedies-for-oily-skin/feed/ 0