healthy garlic – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Sat, 02 Sep 2017 01:27:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png healthy garlic – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 खाली पेट थोड़ा सा कच्चा लहसुन खाने के, ये होते है फायदे!! https://livehealthylife.in/benefits-of-eating-garlic-daily/ https://livehealthylife.in/benefits-of-eating-garlic-daily/#respond Sat, 02 Sep 2017 01:27:04 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3788 लहसुन खाने के अनेक फायदे  हैं।यह कई बीमारियों की रोकथाम और उपचार में प्रभावी है।यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है।आप सोच भी नहीं सकते कि लहसुन की एक कली कितने रोगों को खत्म कर सकती है। कुछ भी खाने या पीने से पहले लहसुन खाने से ताकत बढ़ती है। आयुर्वेद में लहसुन को जवान बनाए रखने वाली औषधि माना गया है। साथ ही, यह जोड़ों के दर्द की भी अचूक दवा है।आइए आप को बताए सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में,

हाई बीपी से बचाव

कई लोगों का मानना है कि लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। यह न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही, लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।

डायरिया  करे दूर

पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन रामबाण का काम करता है। कुछ लोग तो यह दावा भी करते हैं कि लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है, लेकिन केवल तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए।

भूख बढाए

यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और भूख भी बढ़ाता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।

वैकल्पिक उपचार

जब डिटॉक्सिफिकेशन की बात आती है तो वैकल्पिक उपचार के रूप में लहसुन बहुत प्रभावी होता है। लहसुन शरीर को सूक्ष्मजीवों और कीड़ों से बचाता है। अनेक तरह की बीमारियों जैसे डाइबिटीज़, ट्युफ्स, डिप्रेशन और कुछ प्रकार के कैंसर की रोकथाम में भी यह सहायक होता है।

श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएं

लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि की रोकथाम व उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।

TB में लाभकारी

ट्यूबरकुलोसिस (तपेदिक) में लहसुन पर आधारित इस उपचार को अपनाएं। एक दिन में लहसुन की एक पूरी गांठ खाएं। टी.बी में यह उपाय बहुत असरदार साबित होता है।

]]>
https://livehealthylife.in/benefits-of-eating-garlic-daily/feed/ 0