health tips – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Sat, 28 Mar 2020 10:55:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png health tips – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 कुट्टू के आटे के हैं ये फायदे – Kuttu Ka Atta Benefits https://livehealthylife.in/kuttu-ka-atta-benefits/ https://livehealthylife.in/kuttu-ka-atta-benefits/#respond Sat, 28 Mar 2020 10:55:27 +0000 http://livehealthylife.in/?p=4048 Kuttu Ka Atta Benefits : कुट्टू के आटे का इस्तेमाल व्रत के दौरान तो सभी करते हैं, लेकिन क्या आप कुट्टू के आटे के फायदे ( Kuttu Aata Benefits) जानते हैं। शायद नहीं कुट्टू के आटे में हमें ब्लड प्रेशर, गॉल ब्लेडर की पथरी,  डायबिटीज, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में बेहद फायदेमंद होता है। ये हमें मोटापे से व् लिवर की बीमारियों से भी बचता है।

व्रत के समय में कुट्टू के आटे का सेवन करने से शरीर में काफी फायदे देखनें को मिलते है। यह शरीर की कैलोरी को कम कर शरीर के फैट को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा शरीर के इन्सुलिन को भी बढ़ने से रोकता है, जिससे मधुमेह की बीमारी वालों के लिए इसका सेवन करना किसी अच्छे उपचार से कम नहीं है। इसका सेवन मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति का करना चाहिए।

कुट्टू के आटे का सेवन करने से फैट नही बढ़ता, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है। जो वजन को घटाने का काम करती है। इसके अलावा
इसका सेवन करने से काफी समय तक हमें भूख का एहसास नहीं होता। जिससे हमारा फैट काफी अच्छी तरह से कम होने लगता है। ये शरीर के लिए स्वास्थवर्धक भी है, इससे हमें किसी प्रकार की अंदुरूनी कमजोरी महसूस नहीं होती।

कुट्टू के आटे में फाइबर के अलावा मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, फॉलेट, जिंक, कॉपर और फासफोरस पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकती है। ये हमारे शरीर में एक अच्छे कॉलेस्ट्राल को बढ़ाता है, जिससे शरीर का ब्लडप्रशेर सही बना रहता है।

कूट्टू के आटे में मैगनीज के साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती में सहायक होता है। जिससे गठिया रोग या हड्डी से संबंधित कोई भी बीमारी नहीं हो पाती है।

कुट्टू का आटा ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी कारगर है इसमें में फाइबर के अलावा आयरन, प्रोटीन्स-मिनरल्स मैग्नीशियम, एवं  फॉस्फोरस विटामिन आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर के रक्त में मिलकर ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी होती है।

बालों को मजबूती के लिए आयरन, प्रोटीन्स के साथ कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है जो कुट्टू के आटे में बहुत मात्रा पाई जाती है। जो बालों के लिए काफी मददगार होती है। इसलिए कुट्टू के आटे का सेवन करने से बाल काले, घनें और मुलायम बनते है।

अगर आप गॉल ब्लेडर की पथरी से परेशान हैं, तो ऐसे में कुट्टू के आटे की रोटी का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

]]>
https://livehealthylife.in/kuttu-ka-atta-benefits/feed/ 0
बर्फ के चमत्कारी लाभ – Amazing Health benefit of Ice https://livehealthylife.in/amazing-health-benefit-of-ice/ https://livehealthylife.in/amazing-health-benefit-of-ice/#respond Wed, 01 Mar 2017 07:05:08 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2579 बर्फ के चमत्कारी लाभ  – Amazing Health benefit of Ice 
  • कड़वी दवाई खाने से पहले मुंह में बर्फ का टुकड़ा रख लें, दवाई कड़वी ही नहीं लगेगी।
  • यदि आपने बहुत ज्यादा खा लिया है और खाना पच नहीं रहा, तो थोड़ा-सा बर्फ का टुकड़ा खा ले। खाना शीघ्र पच जाएगा।
  • आंखों के काले घेरे दूर करने के लिए खीरे के रस और गुलाब जल को मिलाकर बर्फ जमा लीजिए, फिर उस टुकड़े से काले घेरों पर मालिश करे, बहुत जल्द आपकी समस्या दूर होगी। और यदि ज्यादा देर मोबाइल या कंप्यूटर चलाने के बाद आपकी आंखें दर्द कर रही हैं तो बर्फ के टुकड़े को अपनी आंखों पर रखिए, जल्द ही राहत मिलेगी।
  • यदि आपके पास मेकअप का भी समय नहीं है या आपकी त्वचा ढीली पड़ती जा रही है तो एक बर्फ का छोटा-सा टुकड़ा लेकर उसे किसी कपड़े में (हो सके तो मखमल का) लपेट चेहरे पर लगाइए। इससे आपके चेहरे की त्वचा टाइट होगी और यह टुकड़ा आपकी त्वचा में ऐसा निखार ला देगा जो और कहीं नहीं मिलेगा।
  • यदि आपको शरीर में कहीं पर भी चोट लग गई है और खून निकल रहा है तो उस जगह बर्फ मसलने से खून बहना बंद हो जाता है।
  • कांटा चुभने पर बर्फ लगाकर उस हिस्से को सुन्न कर ले, कांटा या फांस आसानी से निकल जाएगा और दर्द भी नहीं होगा।
  • प्लास्टिक में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर सिर पर रखने से सिरदर्द में राहत मिलती है।
  • यदि आइब्रो बनवाते समय दर्द होता है तो एक बर्फ का टुकड़ा आइब्रो के चारों और घिस लीजिए, इससे यह हिस्सा थोड़ी देर के लिए सुन्न हो जाएगा और आपको दर्द भी नहीं होगा। यही तरीका शरीर के किसी और हिस्से पर भी लागू कर सकते हैं।
  • अंदरुनी यानी गुम चोट लगने पर बर्फ लगाने से खून नहीं जमता व दर्द भी कम होता है।
  • नाक से खून आने पर बर्फ को कपड़े में लेकर नाक के ऊपर चारों और रखें, थोड़ी देर में खून निकलना बंद हो जाएगा।
  • इंजेक्शन लगने पर या पैर में मोच आने पर बर्फ मलने से दर्द, सूजन व खुजली कम होती है।
  • धीरे-धीरे बर्फ का टुकड़ा चूसने से उल्टी बंद हो जाती है।
  • पैरों की एड़ियों में बहुत ज्यादा तीखा दर्द हो तो बर्फ की क्यूब मलने से आराम मिलेगा।
  • बर्फ का टुकड़ा गले के बाहर धीरे-धीरे मलने से गले की खराश ठीक हो जाती है।
  • जल जाने के तुरंत बाद बर्फ का टुकड़ा जले हुए स्थान पर लगाने से छाले और जलन शांत होती है। और निशान भी गहरा नही पड़ेगा।
    Source:WA
]]>
https://livehealthylife.in/amazing-health-benefit-of-ice/feed/ 0