fried rice – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Sat, 08 Apr 2017 06:19:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.14 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png fried rice – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 चाईनीज फ्राइड राइस Fried Rice recipe https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/ https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/#respond Sat, 08 Apr 2017 06:19:20 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2843  

चाईनीज फ्राइड राइस Fried Rice recipe

चाईनीज फ्राइड राइस बच्चों को बहुत पसन्द आते है ,आइये आज बनाते है चाईनीज फ्राइड राइस

आवश्यक सामग्री :
1 कप बासमती चावल(उबले हुए)
प्याज -1 बारीक कटा
बंद गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
गाजर – ½ कप (बारीक कटी हुई)
फ्रेच बिन्स – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
पनीर – ½ कप (टुकड़ों में कटा हुआ)
शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल – 2से 4 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
अजीनोमोटो- ¼ छोटी चम्मच
ग्रीन चिल्ली सॉस- 1 छोटी चम्मच
सोया सॉस – 2 छोटी चम्मच
सिरका – 2 छोटी चम्मच

विधि :

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में डालकर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर ले।

अब तेल में प्याज,गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालकर 2 -3 मिनिट तेज आंच पर फ्राई कर ले।
इसमें हरी मिर्च, अदरक, ग्रीन चिल्ली सॉस, अजीनो मोटो, सोया सॉस, सिरका डालकर अच्छी तरह मिला ले।
अब नमक और चावल डालकर सभी सामग्री को 2 मिनिट लगातार चलाते हुए अच्छे से मिलाते हुए पका ले।
अब इसमें हरा धनिया डालकर मिला ले ,चाईनीज फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं।
हरे धनिये और तले पनीर के टुकड़े से गार्निश करे।

]]>
https://livehealthylife.in/fried-rice-recipe/feed/ 0
बटर गार्लिक फ्राइड राइस – Butter garlic fried rice recipe https://livehealthylife.in/butter-garlic-fried-rice/ https://livehealthylife.in/butter-garlic-fried-rice/#respond Wed, 06 Jul 2016 07:22:14 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1395 बटर गार्लिक फ्राइड राइस – Butter garlic fried rice recipe

बटर गार्लिक फ्राइड राइस की सामग्री :-

    • 2 कप पके हुए चावल
    • लहसुन की 6 कलियां बारीक कटी हुईं
    • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
    • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
    • एक प्याज बारीक कटा हुआ
    • एक बड़ी चम्मच फ्रेंच बींस बारीक कटी हुईं
    • आधा कप पत्तागोभी बारीक कटी हुई
    • आधा कप फूलगोभी बारीक कटी हुई
    • एक गाजर छीलकर कद्दूकस कर लें
    • एक बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
    • स्वादानुसार नमक
    • 2 बड़े चम्मच मक्खन

बटर गार्लिक फ्राइड राइस की विधि:-

1 एक नॉन स्टिक पॅन में मक्खन गर्म करें।
2 इसमें लहसुन और प्याज डालकर कम आंच पर एक मिनट तक फ्राई करें।
3 अब पैन में फ्रेंच बींस, फूलगोभी, पत्तागोभी, गाजर, हरी मिर्च डालकर भूने , नमक डालकर मिक्स करें।
4 अब पके चावल, लहसुन का पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर मिलाएं।
5 अब हरा धनिया डालकर इसे मिक्स करें. फिर पैन को ढंक दें और धीमी आंच पर इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
6 गैस को बंद करे 2 मिनट बाद पॅन का ढक्कन खोलकर चावल को अच्छी तरह मिलाये।
बटर गार्लिक फ्राइड राइस तैयार है।
प्लेट में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें।

]]>
https://livehealthylife.in/butter-garlic-fried-rice/feed/ 0