Fried Rava idli – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Sun, 29 May 2016 10:05:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Fried Rava idli – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 फ्राइड रवा इडली – Fried Rava idli recipe in hindi https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/ https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/#respond Sat, 28 May 2016 10:09:08 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1040 फ्राइड रवा इडली – Fried Rava idli recipe in hindi

रवा इडली बनाने की सामग्री :

  • सूजी – 1 कटोरी
  • दही – 1 कटोरी
  • पानी – 1 कटोरी
  • नमक -1/4 चम्मच
  • इनो – 1 सेशे

तड़के के लिए :

  • राइ -1चम्मच
  • करी पत्ते -8-10
  • आयल -1 चम्मच
  • शिमला मिर्च -आधी कटोरी बारीक कटी
  • गाजर -2 बारीक कटी
  • प्याज़ -2 बारीक कटी
  • बीन्स -आधी कटोरी बारीक कटी
  • हरी मिर्च-1 बारीक कटी(चाहे तो )
  • काली मिर्च -1/4 चम्मच
  • नमक -1/4 चम्मच मसाले के लिए
  • हरा धनिया -सजाने के लिए

रवा इडली बनाने की विधि :

एक बड़े बाउल में सूजी,दही पानी और नमक डालकर आधा घंटा रखें।
अब इडली के साँचे को ग्रीस करे।
सूजी के बैटर में इनो डालकर चम्मच से मिलाये और तुरंत चम्मच से साँचे में डाल दें।
अब प्री हीट माइक्रोवेव में 3 से 4 मिनट तक या कुकर में गर्म पानी में स्टैंड रखकर स्टीम में 15 से 20 कम आंच में पकाये ।
बाहर निकल कर चेक करें यदि टूथपिक या चाकू साफ़ निकल आय तो, समझे रवा इडली
तैयार है।
ऐसी प्रकार सारी रवा इडली बना ले।
एक अलग पैन में आयल ले गर्म होने पर इस में राइ तड़के करी पत्ता डाले।
अब पैन में हरी मिर्च, प्याज़, गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च डाले और 2 मिनट तक भूनें ।
इस मसाले में नमक ,काली मिर्च डालकर मिलाये।
अब 1 मिनट के लिए ऐसे ढक दें , अब इस मसाले में एक इडली के 4 भाग कर के डालें।
हलके हलके स्पून से हिलाये, हरे धनिये से सजाए ।
नारियल की चटनी के साथ रवा इडली सर्व करें।

(सब्जियाँ बारीक काटे अन्यथा पकने में समय लगेगा या कच्ची रह जाएगी )

]]>
https://livehealthylife.in/fried-rava-idli-recipe-in-hindi/feed/ 0