FAST RECIPE – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 28 Mar 2017 02:40:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png FAST RECIPE – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 भरवां दही भल्ले (व्रताहार) FASTING DAHEE BHALLA https://livehealthylife.in/fasting-dahee-bhalla/ https://livehealthylife.in/fasting-dahee-bhalla/#respond Thu, 23 Mar 2017 08:09:22 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2729 भरवां दही भल्ले (व्रताहार) FASTING DAHEE BHALLA

भरवां दही भल्ले की सामग्री :

  • 1 कप सावक के चावल
  • 1 छोटे चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटे चम्मच हरीमिर्च
  • 1 छोटे चम्मच अदरक पेस्ट
  • 4 छोटे चम्मच राजगिरि का आटा
  • 2 उबले आलू
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • हरी चटनी सर्विंग के लिए
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल
  • 4 कप ताजा दही
  • ¼ छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • शक्कर स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच  कटा हरा धनिया (सजाने के लिए )

भरावन की सामग्री :

  • ½ कप कसा नारियल
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा काजू
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • सेंधा नमक थोड़ा सा
  • एक बाउल में सारी सामग्री मिक्स करके भरावन का मिश्रण बना लें |

विधि :

  • सावक के चावल उबालें।
  • इनका पानी निथार कर सेंधा नमक , हरी मिर्च , अदरक का पेस्ट , आलू , राजगिरि का आटा मिलाकर गूंध लें।
  • फिर लोइयां बनाकर भरावन वाला मिश्रण भरकर बंद करके बड़ी प्लेट में रख लें |
  • कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलकर निकाल लें |
  • दही में शक्कर मिलाये।
  • तैयार  भल्ले पर दही डाले ,जीरा पाउडर ,लालमिर्च, सेंधा नमक,हरी चटनी डाले।
  • हरा धनिया से सजाकर सर्व करें |
]]>
https://livehealthylife.in/fasting-dahee-bhalla/feed/ 0