fast food recipe – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 29 Nov 2016 03:23:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png fast food recipe – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 मिक्स वेजिटेबल्स स्प्रिंग रोल – Mix Vegetable Spring Rolls https://livehealthylife.in/mix-vegetable-spring-rolls/ https://livehealthylife.in/mix-vegetable-spring-rolls/#respond Tue, 29 Nov 2016 03:23:36 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1989 मिक्स वेजिटेबल्स स्प्रिंग रोल – Mix Vegetable Spring Rolls
  • 1 कप -गेहूं का आटा
  • 2 चुटकी-बेकिंग पाउडर
  • 1/2  छोटा चम्मच- काली मिर्च पाउडर
  • 1 कप -दूध
  • तलने के लिए -तेल
  • स्वादानुसार – नमक

स्टफिंग के लिए :

  • 2 प्याज -बारीक कटे हुए
  • 4 छोटे- चम्मच तेल
  • 1 चम्मच -सोया सॉस
  • 1/2 छोटा चम्मच- काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच -चीनी
  • 1  कप- शिमला मिर्च बारीक कटी
  • 1 कप -लंबी कटी पत्ता गोभी
  • 1 कप -फ्रेंचबीन्स कटी हुई
  • 1 गाजर- बारीक कटी
  • नमक-स्वादानुसार

विधि :

एक बर्तन में काली मिर्च , नमक ,बेकिंग पाउडर व आटा मिलाएं और दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें इसे 8-10 मिनट के लिए छोड़ दें |
पेन में तेल गरम करके नमक बुरकें फिर तैयार पेस्ट को पेन में डालकर फैला दें।
जब एक तरफ से सिक जाये तब उसे सावधानी से निकालकर किसी साफ़ कपडे पर ठंडा होने के लिए रख दें | इसी तरह बाकी पेस्ट बनालें |
स्टफिंग के लिए कड़ाही में तेल गरम करके प्याज  डालकर 1-2 मिनट फ्राई  करें।
फिर इसमें बीन्स, पत्ता गोभी , गाजर , शिमला मिर्च मिलाएं और 3-4 मिनट भूनें।
अब इसमें सोया सॉस ,काली  मिर्च , नमक डालकर मिलाएं और एक मिनट फ्राई करें फिर आंच से उतारकर ठंडा करें।
इस तैयार स्टफिंग को रोल कवर पर फैलाएं बाद में रोल कर दें और किनारों को मैदे के घोल से बंद कर दें।
अब पेन में तेल डालकर गरम करें और स्टफ्ड रोल को चारोँ तरफ से ब्राउन व क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
सॉस के साथ सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/mix-vegetable-spring-rolls/feed/ 0
क्रिस्पी कॉर्न वेजिटेबल टिक्की – Crispy Vegetable Corn Tikki https://livehealthylife.in/crispy-vegetable-corn-tikki/ https://livehealthylife.in/crispy-vegetable-corn-tikki/#respond Fri, 22 Jul 2016 04:50:31 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1525 क्रिस्पी  कॉर्न वेजिटेबल  टिक्की – Crispy Vegetable Corn Tikki

वेजिटेबल टिक्की बनाने की सामग्री :

  • आधा कप -कद्दूकस किया हुआ गाजर
  • आधा कप -स्लाइड में कटा हुआ प्याज
  • एक चौथाई कप -बारीक कटा पालक
  • आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच- आमचूर पाउडर
  • आधा चम्मच -बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • आधा चमम्च -धनिय़ा पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच- हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच -जीरा पाउडर
  • एक चम्मच- ब्रेड क्रामस
  • नमक -स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल
  • थोड़ा नींबू का रस
  • बारीक कटा हुआ धनिया पाउडर

वेजिटेबल टिक्की बनाने की विधि :

सबसे पहले कार्न को एक कुकर में थोड़ा पानी डालकर पका ले । जब एक सीटी आ जाए तो इसे बंद कर दे। अब इसको छानकर कार्न निकाल लें, इसके बाद कार्न और गाजर को ग्राइडर में डालकर दरदरा पीस लें।

इसके बाद इसे एक बड़े बाउल में निकाल लें। जिससे इसमें हरी मिर्च, पालक, ब्रेड क्रामस और मसाले डाले , इसके बाद इसमें सभी चीजें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब एक नॉन स्टिकी पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब वह गर्म हो जाए तो इस मिश्रण की गोल-गोल टिक्की के आकार में बनाकर इसे तेल में धीरें-धीरें करके डालें और जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। अब आप इन्हें खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

]]>
https://livehealthylife.in/crispy-vegetable-corn-tikki/feed/ 0
राइस कटलेट्स – Rice Cutlet https://livehealthylife.in/rice-cutlet/ https://livehealthylife.in/rice-cutlet/#respond Fri, 22 Jul 2016 04:11:55 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1563 राइस कटलेट्स –  Rice Cutlet

राइस कटलेट्स बनाने की सामग्री :

  • 1 कप उबले चावल
  • ½ कप चावल का आटा
  • ½ कप कद्दूकस कर हुई गाजर
  • ¼ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • ½ कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक हरा धनिया
  • 1 चम्मच अदरक हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच धनिया  पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल  तलने के लिए

राइस कटलेट्स बनाने की विधि : 

एक बड़े बाउल में उबले चावल, चावल का आटा और थोड़ा सा पानी डाल के मिलाये।
इसमें  कद्दूकस करी गाज़र, हरा प्याज़, प्याज़, अदरक,मिर्च , चीनी, नमक,धनिया पाउडर, चाट मसाला, बारीक कटी हरी धनिया डाल के अच्छे से मिला ले।
फिर मिश्रण को  बराबर भाग में बांट दे।
हाथो में तेल लगा कर फिर हर भाग को मनचाहा  कटलेट का आकार दे।
अब कढाई में तेल गरम करे, मध्यम आंच पर कटलेट डाल के सुनहरा होने तक तल ले।
टिश्यू पेपर पर निकल के एक्स्ट्रा तेल निकल जाने दे।
गरमा गरम राइस कटलेट हरी चटनी और सॉस के साथ परोसे।

]]>
https://livehealthylife.in/rice-cutlet/feed/ 0
कसूरी मेथी की मठरी – Kasoori Methi Ki Mathri https://livehealthylife.in/kasoori-methi-ki-mathri/ https://livehealthylife.in/kasoori-methi-ki-mathri/#respond Mon, 11 Jul 2016 03:40:44 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1413 कसूरी मेथी की मठरी – Kasoori Methi Ki Mathri

कसूरी मेथी की मठरी बनाने की सामग्री :

  • मैदा – 500 ग्राम
  • कसूरी मेथी -2 बड़ा चम्मच
  • अजवायन – 1 चम्मच
  • घी या रिफाइंड – 200 ग्राम या 2 कप मैदा में डालने के लिए और तलने के लिए भी
  • नमक – स्वादानुसार
  • बैकिंग सोड़ा- 1 चम्मच

विधि :

मैदा और बेकिंग सोडा को एक साथ एक बर्तन में छान लें। मैदा में कसूरी मेथी ,अजवायन ,नमक डाल के मिलाये। फिर घी या रिफाइंड डाल के मैदा को दोनों हाथों से अच्छे से मिलाये। जब सब अच्छे से मिल जाये तब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के कड़ा आटा गूंथ लीजिये। मैदे का आटा बहुत कड़ा भी न हो। 25 से 30 मिनट ढक के रख दें।

छोटी-छोटी लोई बनाकर अंगूठा से लोई के मध्य हल्का सा दबा दें, इसी प्रकार सभी मठरी बना लें।

कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे। जब तेल गर्म हो जाये तब आंच को धीमा कर दें यदि तेल अधिक गर्म हो गया हो तो कुछ समय के लिए गैस को बंद कर दें।
धीमी आंच पर गर्म तेल में मठरी को डालें। जितनी तेल में डूब जाये उतनी ही मठरी तेल में डालें। कुछ कुछ समय पर चला चला के मठरी को सुनहरा लाल या ब्राउन होने पर मठरी को टिशू पेपर पर निकाल कर रखें। जिससे पेपर मठरी का अधिक तेल सोख लें। इसी प्रकार सभी मठरी बना लें।

गरमा गरम या ठंडा होने पर चाय की चुस्कियों के साथ मेथी की मठरी का आनंद उठाए ।
(मेथी की मठरी को ठंडा कर के डिब्बे में रखें।)

]]>
https://livehealthylife.in/kasoori-methi-ki-mathri/feed/ 0
पास्ता देसी स्टाइल – Pasta in Desi style https://livehealthylife.in/pasta-in-desi-style/ https://livehealthylife.in/pasta-in-desi-style/#respond Thu, 23 Jun 2016 18:42:56 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1263 पास्ता देसी स्टाइल – Pasta in Desi style

पास्ता बनाने की सामग्री:

  • पास्ता – 1 बड़ी कटोरी
  • प्याज़ -2 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च -1
  • लहसुन -4-5 कलियाँ
  • टमाटर -4
  • सोया चूरा -2 से 3 बड़े चम्मच (10 मिनट भीगा)
  • ऑयल – 2 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च – 1/4 चम्मच (स्वादानुसार)

पास्ता बनाने की विधि :
पानी को उबलने दे इसमें थोड़ा सा नमक,एक छोटी चम्मच ऑइल व पास्ता डालकर उबाले ।
पास्ता उबलने पर इसे ठंडे पानी से निकल ले,इससे पास्ता आपस में चिपकेगा नहीं।
एक पैन में ऑइल गर्म करे ,इसमें ग्राइंड किय लहसुन और प्याज़ भुने।
लाल होने पर इसमें प्यूरी किए हरी मिर्च और टमाटर डाले,साथ में सोया चूरा भी डाले।
इसमें नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर भुने।
जब सतह पर ऑइल दिखने लगे तो इसमें पास्ता डालकर अच्छे से मिलाये।
2 मिनट भुने जिससे पास्ता का कच्चापन खत्म हो जाये।
हरे धनिये से सजाए ,टोमॅटो सॉस से सर्व करे।
(सोया चूरा 10 मिनट तक भिगोय और 2 बार पानी बदल कर निचोड़ ले। )

]]>
https://livehealthylife.in/pasta-in-desi-style/feed/ 0