evening snacks – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 19 Oct 2023 04:28:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png evening snacks – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 नवरात्रि स्पेशल: व्रत के लिए बनाएं क्रिस्पी आलू कटलेट – Aloo falahari cutlet vrat recipe https://livehealthylife.in/aloo-falahari-cutlet-vrat-recipe/ https://livehealthylife.in/aloo-falahari-cutlet-vrat-recipe/#respond Wed, 18 Oct 2023 17:58:10 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2000 व्रत के लिए बनाएं क्रिस्पी आलू कटलेट  (व्रत स्पेशल ) – Aloo falahari cutlet vrat recipe Potato cutlet

सामग्री :

  • उबले आलू -4 मीडियम
  • सेंधा नमक -स्वादानुसार
  • काली मिर्च -स्वादानुसार
  • मूंगफली -2 बड़े चम्मच बारीक कटी
  • अदरक -1 बड़ा टुकड़ा (कद्दुकस किया)
  • हरी मिर्च -1 से 2 बारीक कटी
  • हरा धनिया -1 चम्मच बारीक कटी
  • सावक के चावल -2 बड़े चम्मच
  • कुट्टू का आटा -1 चम्मच
  • तेल -तलने के लिए

विधि :

  • उबले आलू को कद्दूकस कर के मेश करे।
  • इसमें अदरक, हरी मिर्च,हरा धनिया,सेंधा नमक ,काली मिर्च मिलाकर गूँथ ले।
  • इस मिक्सचर की मध्यम आकर की बॉलस बना ले और बीच में बारीक कटी मूंगफली भर ले ।
  • अब एक प्लेट में सावक और के चावल कुट्टू का आटा में २ चम्मच पानी कर २ मिनट रख ले।
  • इन बोलस को इसमें रोल कर ले।
  • एक कड़ाही में तेल गर्म कर के इन बोलस को गोल्डेन ब्राउन कर ले।
  • हरे धनिये की चटनी के साथ आलू कटलेट सर्व करे।
]]>
https://livehealthylife.in/aloo-falahari-cutlet-vrat-recipe/feed/ 0
बारिश में भाए -गर्मागर्म पकौड़े – Pakode https://livehealthylife.in/pakode/ https://livehealthylife.in/pakode/#respond Fri, 21 Jul 2017 07:15:05 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3695 आलू , प्याज़ ,मिर्ची के पकौड़े 

सामग्री :

  • आलू  -2 बड़े
  • प्याज़ -5  छोटे
  • हरी मिर्च -4
  • बेसन -१ कटोरी
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -१ छोटी चम्मच
  • अजवाइन -१/२  छोटी चम्मच
  • सूखा धनिया -१ छोटी चम्मच
  • बेकिंग पाउडर -२ चुटकी
  • अनार दाना पाउडर -१ छोटी चम्मच
  • तेल -तलने के लिए

प्याज़ में भरने का मसाला 

  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -१ छोटी चम्मच
  • सूखा धनिया -१/२  छोटी चम्मच
  • आमचूर -१/२  छोटी चम्मच
  • अनार दाना पाउडर -१/२  छोटी चम्मच
  • सभी मसलो को एक कटोरी में मिलाकर  रखे।

विधि :

आलू को छीलकर लम्बाई में पतले पतले काट ले  अब  ें कटे आलुओं को पानी में डालकर ३  से ४ मिनट उबाल ले। इनको ऐसी पानी में १० मिनट तक छोड़ दे जिससे आलू पक जाये।

१० मिंनट बाद इन्हे छानी में निकल ले

प्याज़ को छील कर रख ले , प्याज़ में मसाला भरने के लिए + का निशान बना ले।अब इन प्याज़ों में मसाला  भर कर एक प्लेट में रख दे।

इसी प्रकार हरी मिर्च को चीरकर इनमे भी मसाला भर ले।

अब एक खुले बाउल  में बेसन घोल ले इसमें नमक, मिर्च, सूखा धनिया ,अजवाइन, अनारदाना ,बेकिंग पाउडर आदि डाल कर गाढ़ा घोल तैयार कर ले।

एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करे।

मसाला भरे प्याज़ को बेसन में डीप कर के कड़ाही में तलने के लिए डाल दे ,लाल होने पर पलटे।

इसी प्रकार सभी पयाज तल कर टिशू पर निकाल ले।

अब मसाला भरी हरी मिर्च बेसन में डीप कर के कड़ाही में डाल दे,लाल होने पर टिशू पर निकाल ले।

अब लम्बे कटे आलू (जो हमने पहले से गर्म पानी से निकल लिए है )को एक एक कर बेसन के घोल में डिप कर कड़ाही में डाले।

इन्हे भी लाल होने पर टिशू पर निकाल ले।

गर्मागर्म पकौड़े हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व  करे।

कटिंग चाय के साथ बारिश में पकौड़ों का आनंद उठाये।

 

 

]]>
https://livehealthylife.in/pakode/feed/ 0
मूंग दाल टिक्की Moong Daal Tikki https://livehealthylife.in/moong-daal-tikki/ https://livehealthylife.in/moong-daal-tikki/#respond Mon, 17 Jul 2017 02:06:29 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3667 मूंग दाल टिक्की Moong Daal Tikki

सामग्री 

  • 2  आलू उबला हुआ
  • 2 कप मूंग दाल (भिगोई हुई)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  •  1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  •  1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनियापत्ती
  •  1 छोटा अमचूर पाउडर
  •  1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  •   1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  •   नमक स्वादानुसार
  •   तेल तलने के लिए

 

बनाने की विधि 

  • मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  • अब  धीमी आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
  • पानी में पहला उबाल आते ही दाल डालकर इसे 1 से 2 मिनट के लिए उबाल लें.
  • दाल के उबलने के बाद इसे आलू, हरी मिर्च और धनियापत्ती के साथ मिक्सर जार में डालकर महीन पीस लें.
  •  अब सभी सामग्रियों को तैयार पेस्ट के साथ मिक्स कर लें और हथेलियों को चिकना कर इनकी टिक्कियां बना लें.
  •  मीडियम आंच में एक नॉन-स्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म कर लें.
  • तेल के गर्म होते ही पैन पर टिक्कियां रखें और सुनहरा होने तक दोनों साइड से फ्राई कर लें.
  • मूंग दाल टिक्की तैयार है. हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
]]>
https://livehealthylife.in/moong-daal-tikki/feed/ 0
क्रंची कटलेट CRUNCHY CUTLET https://livehealthylife.in/crunchy-cutle/ https://livehealthylife.in/crunchy-cutle/#respond Mon, 10 Jul 2017 07:44:50 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3635 क्रंची कटलेट

सामग्री :-

  • 1 कप कसी हुई फूलगोभी, 
  • 1 कप कसी हुई बंदगोभी,
  • 1 उबला हुआ आलू,
  • 1 कप पनीर,
  • 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया,
  • 3-4 हरी मिर्च,
  • 1 टी स्पून जीरा,
  • 2 चुटकी अजीनोमोटो,
  • 1 टे.स्पून घी,
  • नमक स्वादानुसार

घोल बनाने के लिए:-

  • 1 कप बेसन,
  • 1 कप पानी,
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,
  • 1/2 टी स्पून नमक,
  • तलने के लिए तेल

विधि :-

  • पैन में घी गरम करें उसमें जीरा डालकर भून लें। अब फूलगोभी, बंदगोभी और अजीनामोटो डालकर कुछ मिनट तक पकाये।
  • अब इसमें मैश किया हुआ आलू, पनीर, हरा धनिया, हरी मिर्च और नमक भी डाल दें और आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
  • घोल की सामग्री से बेसन का घोल तैयार कर लें।
  • जब कटलेट वाला मिश्रण ठंडा हो जाये तो मनचाहा आकार देकर बेसन के घोल में डिप करके गरम तेल में फ्राई करें।
  • गर्मागर्म क्रंची कटलेट्स चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।
]]>
https://livehealthylife.in/crunchy-cutle/feed/ 0
चटपटी राज कचौड़ी – Raj Kachori Recipe https://livehealthylife.in/raj-kachori-recipe/ https://livehealthylife.in/raj-kachori-recipe/#respond Tue, 30 May 2017 02:17:33 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3378 चटपटी राज कचौड़ी – Raj Kachori recipe

सामग्री

  • 1 कप – मैदा
  • 1/4 कप – सूजी
  • 2 चुटकी – बेकिंग सोडा
  • तेल – तलने के लिये
  • कचौरी भरने की सामग्री
    भरावन के लिए
  • उबले आलू –3 (छोटे पीस में कटे हुए)
  • उबली मटर -आधी कटोरी
  • उबली अंकुरित मूंग -आधी कटोरी
  • फेंटा हुआ गाढ़ा दही-1 बड़ी कटोरी
  • भुना हुआ जीरा-आधी छोटी चम्मच
  • काला नमक-स्वादानुसार
  • सादा नमक-स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर-आधी छोटी चम्मच
  • मीठी चटनी- 2 बड़ी चम्मच
  • हरी चटनी- 2 चम्मच
  • सेव भुजिया -2 बड़ी चम्मच
  • अनार के दाने-2 चम्मच

विधि

  • एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा को एक साथ मिलाइये और सख्‍त गूथिये।
  • हाथों में थोड़ा सा तेल लगा कर इसे मसल कर नरम कर लीजिये और आटे को साफ गीले कपड़े से ढंक कर किनारे रख दीजिये।
  • अब दूसरी ओर कढ़ाई में तेल गरम कीजिये।
  • गूथे हुए आटे से छोटी-छोटी काटिये और उसे 3 इंच के व्‍यास में बेल लें।
  • फिर इसे गरम तेल में तल लें और जब यह अच्‍छी तहर से फूल जाए तब इसे प्‍लेट पर निकाल लें।
  • अब आपकी पूडी तैयार है, इसमें आप सामग्री को भर सकती हैं।
  • भरने के लिये पूड़ी को बीच से आराम से तोडिये और उसमें सबसे पहले आलू, मटर, उबली अंकुरित मूंग डाले।
  • थोड़ा सा जीरा, कालानमक, सादा नमक, लाल मिर्च पावडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, जीरा पावडर, दही और चटनी डाल कर सर्व कीजिये।
]]>
https://livehealthylife.in/raj-kachori-recipe/feed/ 0
पोटैटो कटलेट्स Potato Cutlates https://livehealthylife.in/potato-cutlates/ https://livehealthylife.in/potato-cutlates/#respond Tue, 25 Apr 2017 16:44:54 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2954 पोटैटो कटलेट्स Potato Cutlates

सामग्री :

  • उबले आलू -4
  • कद्दूकस की गाजर -आधी कटोरी
  • ब्रेड स्लाइस -2
  • हरी मिर्च -1 बारीक कटी
  • हरा धनिया -1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • चीज़ स्लाइस -2
  • लाल  मिर्च- 1/2 छोटी चम्मच
  • अजवाइन -1/4 चम्मच
  • कसूरी मेथी -1/2  चम्मच
  • आमचूर-1/2  चम्मच
  • सरसो का तेल -तलने के लिए

विधि :

उबले आलू को मेष कर, इसमें कद्दूकस की गाजर, हरी मिर्च , हरा धनिया मिलाये।
नमक, अजवाइन , आमचूर ,कसूरी मेथी ,लाल  मिर्च डालकर अच्छे से मिलाये।
अब इसमें ब्रेड स्लाइस को हल्का सा पानी में डिप करके  इसमें मिलाये।
(पानी में डिप करने से ब्रेड अच्छे से मेष हो जाती है )
अब इस मिक्सचर को हाथों में लेकर छोटी छोटी बॉल्स बनाये,थोड़ा सा टुकड़ा चीज़ स्लाइस का बीच में रख कर बॉल्स बनाये।
एक कड़ाही में तेल अच्छे से गर्म कर ले और तैयार पोटैटो कटलेट्स को डीप फ्राई कर ले।
टूथपिक्स लगाकर स्वादिष्ट पोटैटो कटलेट्स , लाल और हरी चटनी के साथ सर्व करे।
सभी बच्चों को यह बहुत पसंद आयगे।

]]>
https://livehealthylife.in/potato-cutlates/feed/ 0
पापड़ चाट Healthy Papad Chat https://livehealthylife.in/papad-chat/ https://livehealthylife.in/papad-chat/#respond Thu, 09 Mar 2017 03:00:49 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2589 पापड़ चाट – Healthy Papad Chat 

सामग्री:

  • 5-6 भुने या तले हुए बीकानेरी मसाला पापड़
  • ½ कप अंकुरित मूंग
  • बारीक सेव-2  बड़े चम्मच
  • ½ कप बीकानेरी बेसन की भुजिया
  • ½ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ चम्मच चाट मसाला
  • 1 टमाटर  बारीक कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • नीबूं -1
  • हर धनिया -१ बड़ा चम्मच बारीक कटा

 विधि:

पापड़ को सुखा भून ले, या फिर तेल में तल के निकाल ले।
पापड़ को छोटे छोटे  टुकडो में तोड़ ले।
एक बड़े बर्तन में  भुजिया , अंकुरित मूंग मिलाये।
कटा हुआ प्याज़, हरी धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च, टमाटर,चाट मसाला  और नमक डाल के अच्छे से मिला दे।
अब इसमें  बीकानेरी बेसन की भुजिया डाल के मिला दे।
अब इसमें पापड़ को छोटे छोटे  टुकडो और बारीक सेव डाले नीबूं और हर धनिया से सजाये।
तैयार चाट सर्व करे ।

 

]]>
https://livehealthylife.in/papad-chat/feed/ 0
भेलपुरी शाम का नाश्ता – Bhel Puri evening snacks https://livehealthylife.in/bhel-puri-evening-snacks/ https://livehealthylife.in/bhel-puri-evening-snacks/#respond Mon, 25 Jul 2016 04:00:20 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1569 भेलपुरी शाम का नाश्ता – Bhel Puri evening snacks

भेलपुरी  की सामग्री:

  • मुरमुरे -२ कटोरी
  • बारीक सेव- आधी कटोरी
  • कॉर्न फ्लेक्स -आधी कटोरी
  • पापड़ी -7-8
  • मूंगफली की दाने -आधी कटोरी
  • प्याज़ -1 बड़ा बारीक कटा
  • टमाटर -1 बड़ा बारीक कटा
  • कच्ची  आम्बी -1 बड़ा चम्मच( बहुत बारीक कटी)
  • हरी मिर्च -2 बारीक कटी
  • आलू-1बारीक कटा
  • इमली की मीठी चटनी-1 बड़ा चम्मच
  • चाट मसाला-आधा छोटा चम्मच,
  • लाल मिर्च -स्वादानुसार
  • नींबू -1
  • हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच

भेलपुरी  बनने की विधि :

सबसे पहले पपड़ी  को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब एक बाउल  में कॉर्न फ्लेक्स , मुरमुरे ,पापड़ी  ,मूंगफली की दाने को मिक्स कर लें।
आलू , मिर्ची , टमाटर , कच्ची  आम्बी और प्याज़ भी मिला लें।
ऊपर से हरी चटनी और मीठी चटनी डालें , साथ ही स्वादानुसार नमक ,लाल मिर्च और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर  पूरा नींबू निचोड़ लें।
अब तैयार मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें और ऊपर से हरी धनिया  और बारीक सेव से सजाये ।
तैयार चटपटी भेलपुरी परोसे।

 

]]>
https://livehealthylife.in/bhel-puri-evening-snacks/feed/ 0