daal makhani – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Mon, 20 Feb 2017 02:53:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png daal makhani – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 दाल बुखारा – Daal Bukhara https://livehealthylife.in/daal-bukhara/ https://livehealthylife.in/daal-bukhara/#respond Mon, 20 Feb 2017 02:53:47 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2356  दाल बुखारा  – Daal Bukhara

सामग्री:-

  • 1 कप -काले मसूर की दाल (काली उड़द की दाल)
  • नमक- स्वादानुसार
  • 4 कप -पानी
  • 1/4 कप- घी / मक्खन
  • 2 प्याज- कटा हुआ
  • एक चम्मच- अदरक कटा हुआ
  • एक चम्मच- लहसुन कटा हुआ
  • 1 कप- टमाटर की प्यूरी
  • एक चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच- जीरा पाउडर
  • 1/4 चम्मच- चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच- गरम मसाला पाउडर
  • एक चम्मच -कसूरी मेथी
  • 3 बड़े चम्मच- मलाई
  • कोयला-एसेंस के लिए (इच्छानुसार)

तरीका:-

दाल को धो कर के उसे पानी में भीगा दे ४-५ घंटे के लिए पानी में भीगा दे।
अब भीगी हुई दाल को प्रेशर कुकर में डाले और नमक डाले दे।
ढक्कन बंद कर के तेज आंच पे एक सीटी आने तक पकने दे
फिर आंच धीमी कर के २०-२५ मिनट पकाए।
उसके बाद आंच बंद कर दे।
जब भाप पूरी तरह से निकल जाये तो उसे खोल के देखे दाल अच्छे से गल चुकी होगी।
एक पैन को आंच पर रखे और उस मे घी डाले।
प्याज़ डाले और प्याज को सुनहरा होने तक भूने।
फिर कटा हुआ अदरक और लहसुन  डाले और भूने
टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और चाट मसाला डाले।
मसाले को धीमी आंच पे भूने जब घी अलग से दिखने लगे और जब अच्छी खुसबू आने लगे मसालों से तब पकी हुई दाल डाल दे।
अब १ कप पानी , कसूरी मेथी , और गरम मसाला पाउडर डाले और अच्छे से मिक्स करे।
माध्यम आंच पर  ८-१० मिनट के लिए पकाये।

आंच बंद करके क्रीम मिला दे।
कोयला का एक छोटे से टुकड़े को गैस पे रख के जला ले।
फिर एल्युमीनियम फॉयल की एक छोटी सी कटोरी बना के उसे दाल के बर्तन में रख दे।
जले हुए कोयले को फॉयल की कटोरी में रखे और एक चम्मच घी उस पैर टपका दे।
जिस से कोयले का धुवा सुलगने लगेगा और ढक्कन को १०-१५ सेकण्ड्स  के लिए बंद कर दे।
ताकि दाल अच्छे से धुवे को सोख सके।
सिर्फ १०-१५ सेकण्ड्स के लिए ही ढक्कन बंद करे उसके बाद उसे खोल के कटोरी और कोयले को फेक दे, स्वादिष्ट दाल तैयार है।
आखिर में इसे हरी धनिया से गार्निश करें और जीरा राइस बटर नान या रोटी के साथ गरमा गरम परोसे.

(अगर आप को कोयले का धुवा पसंद है तो आप दे ,अन्यथा आप इसे ऐसे ही खा सकते है )

]]>
https://livehealthylife.in/daal-bukhara/feed/ 0
ढाबा दाल-तड़का – Dhaba daal tadka https://livehealthylife.in/dhaba-daal-tadka/ https://livehealthylife.in/dhaba-daal-tadka/#respond Mon, 25 Jul 2016 05:15:06 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1596 ढाबा दाल-तड़का –  Dhaba daal tadka

ढाबा दाल तड़का की सामग्री :

  • चना दाल -आधी कटोरी
  • उडद दाल -3/4 कटोरी
  • तेज़ पत्ता-2
  • देसी घी -2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • हींग- 1/4 चम्मच
  • जीरा- आधी चम्मच
  • गर्म मसाला  – 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च-१ छोटी चम्मच
  • हल्दी-१ चम्मचप्याज़-1 बड़ा बारीक कटा
  • हरी मिर्च -2 बारीक कटी
  • टमाटर-२  बड़ा बारीक कटे
  • अदरक-1 बड़ा टुकड़ा
  • लहसुन -8 कलियाँ
  • हरा धनिया -1 बड़ा चम्मच बारीक कटा

ढाबा दाल तड़का की विधि :

सबसे पहले दोनों दालों को धोकर ,नमक ,हल्दी ,तेज़ पत्ता और पानी के साथ कुकर में डाले
एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर २० मिनट और पकाएं, कुकर ठंडा होने दें।
कुकर ठंडा होने पर खोलें और दाल को कड़छी से मैश करें, अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा-सा गरम पानी मिला लें।
अब एक कड़ाही में देसी घी डालें और मध्यम आंच में गर्म करें।
जब गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग डाले।
अब इसमें लहसुन भूने प्याज़ भूने और  अदरक, हरी मिर्च, टमाटर डालकर भूनें।
जब टमाटर गल जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला डालें और 1 मिनट तक पकाएं।
फिर इसमें उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं 5  मिनट तक पकाएं।
(चाहे तो तड़के को मिक्सर में पीस ले,फिर इसमें उबली दाल मिलाएं )
आंच बंद कर इसमें  हरा धनिया पत्ती और ताज़ा मक्खन  डाल दें।
गर्मागर्म लच्छा पराठों के साथ  सर्व करें।

 

]]>
https://livehealthylife.in/dhaba-daal-tadka/feed/ 0