Cutlets – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Mon, 10 Jul 2017 07:44:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Cutlets – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 क्रंची कटलेट CRUNCHY CUTLET https://livehealthylife.in/crunchy-cutle/ https://livehealthylife.in/crunchy-cutle/#respond Mon, 10 Jul 2017 07:44:50 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3635 क्रंची कटलेट

सामग्री :-

  • 1 कप कसी हुई फूलगोभी, 
  • 1 कप कसी हुई बंदगोभी,
  • 1 उबला हुआ आलू,
  • 1 कप पनीर,
  • 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया,
  • 3-4 हरी मिर्च,
  • 1 टी स्पून जीरा,
  • 2 चुटकी अजीनोमोटो,
  • 1 टे.स्पून घी,
  • नमक स्वादानुसार

घोल बनाने के लिए:-

  • 1 कप बेसन,
  • 1 कप पानी,
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,
  • 1/2 टी स्पून नमक,
  • तलने के लिए तेल

विधि :-

  • पैन में घी गरम करें उसमें जीरा डालकर भून लें। अब फूलगोभी, बंदगोभी और अजीनामोटो डालकर कुछ मिनट तक पकाये।
  • अब इसमें मैश किया हुआ आलू, पनीर, हरा धनिया, हरी मिर्च और नमक भी डाल दें और आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
  • घोल की सामग्री से बेसन का घोल तैयार कर लें।
  • जब कटलेट वाला मिश्रण ठंडा हो जाये तो मनचाहा आकार देकर बेसन के घोल में डिप करके गरम तेल में फ्राई करें।
  • गर्मागर्म क्रंची कटलेट्स चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।
]]>
https://livehealthylife.in/crunchy-cutle/feed/ 0
चीज़ कटलेट्स Cheese Cutlets recipe https://livehealthylife.in/cheese-cutlets-recipe/ https://livehealthylife.in/cheese-cutlets-recipe/#respond Mon, 19 Jun 2017 03:47:23 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3496 चीज़ कटलेट्स Cheese Cutlets recipe

  आवश्यक सामग्री :-

  • आलू – 3-4 (उबले हुये)
  • ब्रैड क्रम्स  – 2 चम्मच
  • मॉजेरैला चीज़ – ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • मैदा – 2 टेबल स्पून
  • तेल – तलने के लिये

विधि :-

  •  आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए।
  • आलू में मसाले- नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, आधा ब्रेड का चूरा डाल दीजिए।
  • सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लीजिए।
  • एक बाउल में मैदा का घोल बनाने के लिए मैदा मे थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए और फिर इसमें पानी बढ़ाकर मिक्स कर पतला घोल बना लीजिए।
  • 2 टेबल स्पून मैदा में 4 से 5 टेबल स्पून पानी से पतला घोल तैयार हो जाता है. इसमें काली मिर्च और जरा सा नमक डालकर मिला दीजिए।
  • कटलेट्स बनाइए, कटलेट्स बनाने के लिए तेल गरम कर लीजिए।
  • हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिए।
  • 1 छोटी चम्मच या थोड़ा सा मिश्रण लीजिए और उंगलियों से दबाकर हल्का सा बढ़ा लीजिए और बीच में गड्ढा जैसा बना लीजिए।
  • इसमें ½ चम्मच मॉजेरिला चीज़् रख लीजिए और आलू को चारों तरफ से उठाकर चीज़ को बंद कर लीजिए।
  • कटलेट को हाथों के बीच रोल करते हुए गोल कर दीजिए, फिर, इसे चपटा करके कटलेट का आकार दे दीजिए।
  • सारे कटलेट्स बिल्कुल इसी प्रकार भरकर तैयार कर लीजिए।
  • इसके बाद, कटलेट्स उठाकर पहले मैदा के घोल में डुबोइए और फिर, ब्रेड क्रम्समें डालकर चूरे से अच्छे से लपेट कर रखते जाइए।
  • कटलेट्स तलिए, कटलेट्स को मध्यम गरम तेल में तलने के लिए डाल दीजिए , कटलेट्स को पलट-पलटकर चारों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
  • अच्छे से तलते हुए , कटलेट्स को एक प्लेट में निकाल लीजिए , बचे हुए कटलेट्स भी एकदम इसी तरह तलकर निकाल लीजिए।
  • चीज़ कटलेट्स बनकर तैयार है , इन चीज़ कटलेट्स को टोमेटो सॉस के साथ  मज़े से खाइए।
]]>
https://livehealthylife.in/cheese-cutlets-recipe/feed/ 0