Bread Uttapam – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 25 Jul 2017 09:28:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Bread Uttapam – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 ब्रेड उत्तपम Bread Uttapam https://livehealthylife.in/bread-uttapam/ https://livehealthylife.in/bread-uttapam/#respond Tue, 25 Jul 2017 09:00:34 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3725 ब्रेड उत्तपम खाने में बहुत ही हल्का अौर टेस्टी होता है, तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि…

आवश्यक सामग्री :-

  • – स्लाइस ब्रेड 4-6
  • – सूजी 5 चम्मच
  • – मैदा 5 चम्मच
  • – दही 1/4 चम्मच
  • – जीरा 1/4 चम्मच
  • – हरी मिर्च 1
  • – नमक 1 चम्मच
  • – अदरक बारीक कटी हुई 2 चम्मच
  • – हरी धनिया बारीक कटी हुई 2 चम्मच
  • – शिमला मिर्च बारीक कटी हुई 1/4 कप
  • – टमाटर बारीक कटा हुआ 1/4 कप
  • –आयल  1 या 2 चम्मच

ब्रेड उत्तपम बनाने की विधि :-

1. ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारो को चाकू से काटकर अलग-अलग करके रख लें।

2. अब ब्लेंडर लेकर उसमें ब्रेड, सूजी, मैदा, नमक, दही और पानी मिक्स कर के स्मूद पेस्ट बना लें।

3. अब इस पेस्ट को कटोरे  में निकाल कर इसमें जीरा, शिमला मिर्च, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और हरी धनिया डालकर मिक्स करें। ध्यान रखें कि पेस्ट न तो ज्यादा पतला हो अौर न ही बहुत गाढ़ा।

4. पेस्ट तैयार करने के बाद में एक नॉन स्टिक पैन में हल्का सा तेल लगाकर इसे चिकना कर लें।

5. अब पैन में ब्रेड वाला पेस्ट को  गोलाई में फैलाएं।

6. अब उत्पम के चारों ओर तेल लगाएं और इसे धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक पकाये।

7. जब यह दोनों साइड से सुनहरा भूरा हो जाए तो इसे निकाल लें।

अब आपका ब्रेड उत्तपम खाने के लिए तैयार हो गया है, इसे अाप अपनी मनपसंद चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

]]>
https://livehealthylife.in/bread-uttapam/feed/ 0