bread poha – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 02 Mar 2017 02:57:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png bread poha – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 पोहा कटलेट – Poha cutlet recipe https://livehealthylife.in/poha-cutlet-recipe/ https://livehealthylife.in/poha-cutlet-recipe/#respond Thu, 02 Mar 2017 02:57:57 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2562 पोहा कटलेट – Poha cutlet recipe

सामग्री :

  • पोहा- 1 कप
  • उबले आलू – 2
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनियां – 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
  • ब्रेड क्रम्स  -2  बड़े चम्मच
  • मैदा – 2 टेबल स्पून
  • हरी  मिर्च – 2 बारीक कटी
  • तेल -3 4 चम्मच

विधि –

सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर भिगो लीजिये, 5 मिनिट में पोहा भीगकर तैयार हो जायेंगे।
आलू छील कर कद्दूकस लीजिये।
कद्दूकस किये आलू में भीगे हुये पोहा मिलाइये, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, नमक और हरा धनियां मिला डाल कर, सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. मिश्रण को हाथ से मिलाते हुये आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिये. कटलेट बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।

मैदा को 1/4 कप पानी डालकर पतला घोल बना लीजिये. नमक और काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये।

ब्रेड को तोड़कर मिक्सर में डालकर पीस लीजिये, ब्रेड का चूरा तैयार है।

कटलेट के तैयार मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण ले हाथ से दबाकर गोल कटलेट का आकार दीजिये।
इस कटलेट को मैदा के घोल में डिप कीजिये, घोल से निकाल कर ब्रेड के चूरा में लपेट कर , हाथ से चारों ओर थोड़ा दबाकर, (ताकि ब्रेड का चूरा कटलेट पर अच्छी तरह चिपक जाय) प्लेट में रखिये।

इसी प्रकार सभी कटलेट बनाकर रख लीजिये।
कम आयल में नॉनस्टिकी पैन में तेल गरम होने के बाद, जितने कटलेट एक बार में कड़ाई में आ जाय, सिकने के लिये लगा दीजिये।
कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक दोनों और से सेक कर निकाल लीजिये।
सारे कटलेट इसी तरह से सेक कर निकाल लीजिये।
क्रिस्पी पोहा कटलेट तैयार हैं।
पोहा कटलेट को खट्टी- मीठी चटनी के साथ सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/poha-cutlet-recipe/feed/ 0
ब्रेड पसंदा – Bread Pasanda https://livehealthylife.in/bread-pasanda/ https://livehealthylife.in/bread-pasanda/#respond Sun, 05 Feb 2017 04:26:18 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2416 ब्रेड पसंदा – Bread Pasanda

साम्रगी :-

  • ब्रेड स्लाइस –  6
  • प्याज – 1 लंबा कटा  हुआ
  • गाजर – 1बारीक लंबाई में कटी
  • आलू -२ उबले और कटे
  • शिमला मिर्च – 1लंबाई में कटी
  • लहसुन की कली – 1बारीक कटी
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
  • सिरका – 1 छोटा चम्मच
  • टौमेटो सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया – 1 बड़ा  चम्मच
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाऊडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक -स्वादनुसार
  • तेल -2 बड़े चम्मच

विधि :-

सबसे पहले तवे पर ब्रेड को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें, उसके बाद ब्रेड को चौकोर  में काट लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

तेल गर्म होने पर इसमें लहसुन डालकर उसे अच्छी तरह भून लें। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च ,गाजर उबले आलू और हरी मिर्च डालकर इसे 2  से 3   मिनट तक भूने ।

इसके बाद इसमें सोया सॉस, टौमेटो सॉस, लाल मिर्च और नमक डालें।

इसे अच्छी तरह से चलाने के बाद इसमें सिरका और  ब्रेड डालें और अच्छे से मिला ले। 1-2 मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दें। हरे धनिये से सजाये और  गरमागरम सर्व करें।

]]>
https://livehealthylife.in/bread-pasanda/feed/ 0
bread poha – ब्रेड पोहा https://livehealthylife.in/bread-poha/ https://livehealthylife.in/bread-poha/#respond Sat, 07 May 2016 07:01:25 +0000 http://livehealthylife.in/?p=767 Bread poha ब्रेड पोहा

ब्रेड पोहा बनने की सामग्री :

  • ब्रेड स्लाइस – 4-5 (छोटे टुकड़ों में कटे )
  • आलू (उबले ) -2 बड़े (छोटे टुकड़ों में कटे )
  • प्याज़ -2 (बारीक कटा )
  • मटर (उबले) – आधी कटोरी
  • कड़ी पत्ता -8 -9
  • सरसों – एक चम्म्च
  • नमक -स्वादानुसार
  • हल्दी -आधी छोटी चम्म्च
  • हरी मिर्च -2 से 3 (बारीक कटी)
  • हरा धनिया – बारीक कटा
  • चना दाल – 2 बड़ी चम्म्च (10 मिनट पानी में भीगी )
  • रिफाइंड आयल -एक बड़ा चम्म्च

ब्रेड पोहा बनने की विधि :

एक नॉन स्टिकी कड़ाही में रिफाइंड आयल गर्म करें ।
गर्म आयल में सरसों डाले और तड़कने दें ।
अब इस में भीगी दाल पानी से अलग कर के डालें और भूनें ।
अब कड़ी पत्ता डालें,प्याज़ डालें और थोड़ा भूनें ।
अब इसमें उबले आलू व मटर डाल कर २ मिनट भूनें ।
हल्दी, हरी मिर्च और नमक, चाहे तो थोड़ी सी लाल मिर्च डालें डाल कर भूनें और मिलाये ।
अब स्लाइस किए ब्रेड डालें और कड़ाही में मिलाये ।
ब्रेड मिक्स करते हुए टूटने न पाए साथ ही सारे मसाले के साथ ब्रेड मिक्स हो जाए ।
ऊपर से हरे धनिये से सजाए।
गरमागरम हरी चटनी के साथ इवनिंग स्नैक्स में परोसें ।

 

]]>
https://livehealthylife.in/bread-poha/feed/ 0