2 minutes recipes – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Fri, 23 Sep 2016 04:17:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png 2 minutes recipes – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 हरे भरे आलू – Green Baby potato recipe https://livehealthylife.in/green-baby-potato-recipe/ https://livehealthylife.in/green-baby-potato-recipe/#respond Fri, 23 Sep 2016 04:17:45 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1963 हरे भरे आलू – Green Baby potato recipe

हरे भरे आलू की सामग्री :

  • छोटे आलू -२५० ग्राम उबले हुए
  • इमली का रस -१/४ कप
  • हरी मिर्च -६-७
  • धनिया पत्ती -१ कप
  • पुदीना पत्ती -१२ से १५
  • हींग -चुटकी भर
  • जीरा -१ छोटा चम्मच
  • साबुत धनिया -१/२ छोटा चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार
  • तेल -२ बड़े चम्मच

विधि :
एक ग्राइंडर जार में धनिया पत्ती,पुदीना पत्ती ,हरी मिर्च को बारीक पीस ले।
एक कड़ाही में तेल गर्म करे ,अब इसमें हींग ,जीरा डालकर तड़के ।
अब इसमें उबले आलू डालकर लाल होने तक भुने।
जब आलू लाल हो जाये तो इसमें बारीक पीसा पेस्ट,नमक और इमली का रस डाल कर चलाये।
अब इसे २ मिनट चलते हुए पानी सुखा ले,हरे धनियापत्ती से सजाये।
गर्मागर्म पूरी से सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/green-baby-potato-recipe/feed/ 0
पोटैटो कॉर्न टोस्ट – Potato corn toast recipe https://livehealthylife.in/potato-corn-toast/ https://livehealthylife.in/potato-corn-toast/#respond Wed, 10 Aug 2016 03:48:27 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1722 पोटैटो कॉर्न टोस्ट  – Potato corn toast recipe

सामग्री

  • आटा ब्रेड -6 स्लाइस
  • उबले स्वीट कॉर्न  -1 कप
  • उबला आलू -2  बारीक कटा
  • हरी  मिर्च -1  बड़ा  चम्मच बारीक कटा
  • प्याज़- 1  बड़ा (बारीक कटा)
  • ऑयल -1  चम्मच
  • हरे धनिया चटनी – 1  बड़ा  चम्मच
  • नमक -स्वादनुसार
  • काली मिर्च -स्वादनुसार

विधि :

एक पैन में आयल गर्म करे।
इसमें कटे प्याज़ और हरी मिर्च डाले और १ मिनट तक भुने।
अब इसमें उबले आलू और स्वीट कॉर्न डालकर भुने।
इसमें नमक , काली मिर्च और हरे धनिये की चटनी डालकर मिक्स कर ले।
अब ब्रेड स्लाइस के अंदर इस मिक्सचर को फिल कर के टोस्टर में  या ग्रिलर  में क्रिस्प कर ले।
सॉस और चाय के साथ गर्मागर्म पोटैटो कॉर्न टोस्ट का मज़ा उठाये।

]]>
https://livehealthylife.in/potato-corn-toast/feed/ 0
बेसन का ढोकला – Instant Besan Dhokla in cooker recipe https://livehealthylife.in/instant-besan-dhokla-cooker-recipe/ https://livehealthylife.in/instant-besan-dhokla-cooker-recipe/#respond Mon, 11 Jul 2016 04:21:05 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1456 बेसन का ढोकला – Instant Besan Dhokla in cooker recipe

ढोकला का घोल बनाने के लिए:

  • बेसन – एक कप
  • सूजी – एक कप
  • पानी – आधा कप
  • दही – 200 ग्राम
  • हल्दी – चुटकी भर
  • नमक – 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • इनो  पाउडर – 1 सेशे

ढोकला को तड़का लगाने के लिए:

  • तेल – 1  टेबल स्पून
  • राई – 1  छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च – 3-4 कटी हुई
  • चीनी – 1 छोटी चम्मच
  • नमक – 1/4  छोटी चम्मच
  • हरा धनिया  – सजाने के लिए

विधि :-

एक बर्तन में बेसन और सूजी डाल लें।  इसमें  दही, हल्दी और पानी डाल कर सारी चीज़ों को अच्छे से मिला लें।
अब नमक डाल कर घोल को अच्छे से मिलाएं,इसमें गुठलियां ना हो।
अब एक कूकर में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम होने के लिए रख दें,और कोई स्टैंड भी रखें ,जिसमे से स्टीम निकल सके।

अब एक बाउल ले जिसमे  ढोकला बनाना हो ,उसे ब्रश से ग्रीस करें और तैयार मिश्रण में ईनो फ़्रूट साल्ट डाल कर मिला लें। जैसे ही मिश्रण फूलने लगे चम्मच चलाना बंद कर दें और इसे चिकने किए बर्तन में डाल लें।

अब इस बर्तन को कूकर में रखे स्टैंड पर रख लें. बिना सीटी लगाए कूकर का ढक्कन बंद कर दें।

20 मिनट के लिए ढोकला को स्टीम में  पकने दें। कुछ  समय के बाद ढक्कन खोल कर ढोकला में चाकू डाल कर चैक करें।

अगर मिश्रण चाकू पर नहीं चिपकता , तो ढोकला  तैयार है।

कूकर से ढोकला  निकाल कर  ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से इस बर्तन से ढोकला को प्लेट में निकालें और अपनी पसंद के टुकडों में काट लें।

ढोकला के लिए तड़का बनाने के लिये :

एक छोटी कढाई में तेल डालकर गरम करें और उसमें राई डालकर तड़काये , इसके बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का भूनें और फिर 1 छोटी कटोरी पानी डाल लें , चीनी और नमक डाल कर मिलाएं।  जब इस घोल में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें। एक नींबू का रस निकाल कर तैयार घोल में मिला लें और  सारे ढोकले पर डाल लें।

स्वादिष्ट ढोकला तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ परोसे।

]]>
https://livehealthylife.in/instant-besan-dhokla-cooker-recipe/feed/ 0
पास्ता देसी स्टाइल – Pasta in Desi style https://livehealthylife.in/pasta-in-desi-style/ https://livehealthylife.in/pasta-in-desi-style/#respond Thu, 23 Jun 2016 18:42:56 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1263 पास्ता देसी स्टाइल – Pasta in Desi style

पास्ता बनाने की सामग्री:

  • पास्ता – 1 बड़ी कटोरी
  • प्याज़ -2 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च -1
  • लहसुन -4-5 कलियाँ
  • टमाटर -4
  • सोया चूरा -2 से 3 बड़े चम्मच (10 मिनट भीगा)
  • ऑयल – 2 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च – 1/4 चम्मच (स्वादानुसार)

पास्ता बनाने की विधि :
पानी को उबलने दे इसमें थोड़ा सा नमक,एक छोटी चम्मच ऑइल व पास्ता डालकर उबाले ।
पास्ता उबलने पर इसे ठंडे पानी से निकल ले,इससे पास्ता आपस में चिपकेगा नहीं।
एक पैन में ऑइल गर्म करे ,इसमें ग्राइंड किय लहसुन और प्याज़ भुने।
लाल होने पर इसमें प्यूरी किए हरी मिर्च और टमाटर डाले,साथ में सोया चूरा भी डाले।
इसमें नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर भुने।
जब सतह पर ऑइल दिखने लगे तो इसमें पास्ता डालकर अच्छे से मिलाये।
2 मिनट भुने जिससे पास्ता का कच्चापन खत्म हो जाये।
हरे धनिये से सजाए ,टोमॅटो सॉस से सर्व करे।
(सोया चूरा 10 मिनट तक भिगोय और 2 बार पानी बदल कर निचोड़ ले। )

]]>
https://livehealthylife.in/pasta-in-desi-style/feed/ 0
तवा ब्रेड पिज़्ज़ा – 2 मिनट रेसिपी – Tawa Bread Pizza recipe https://livehealthylife.in/tawa-bread-pizza-recipe/ https://livehealthylife.in/tawa-bread-pizza-recipe/#respond Mon, 23 May 2016 03:44:36 +0000 http://livehealthylife.in/?p=940 तवा ब्रेड पिज़्ज़ा – 2  मिनट रेसिपी – Tawa Bread Pizza recipe

तवा ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने के लिए :

  • ब्राउन ब्रेड स्लाइस -4
  • मोजरेला चीज़
  • शिमला मिर्च -2 चम्मच लम्बे स्लाइस में कटी
  • प्याज़ -2 चम्मचलम्बे स्लाइस में कटी
  • टमाटर -2 चम्मच लम्बे कटी (बिना बीज का )
  • नमक – चुटकी भर
  • काली मिर्च -चुटकी भर
  • सॉस सर्विंग की लिए

तवा ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की विधि :

ब्रेड पर चीज़ कद्दूकस कर के डालें।
इस पर प्याज़ ,शिमला मिर्च ,टमाटर डालें।
नमक, काली मिर्च डालें।
अब तवे पर हल्का सा घी लगा कर गर्म करें।
इन ब्रेड स्लाइसेस तवे पर रखें ऊपर से ढकें और हल्की आंच पर 1 से 2 सेकें।
ढकने से चीज़ मेल्ट हो जाएगी और ब्रेड क्रिस्प हो जाएगी।
चाहे तो सीजनिंग डालें, सॉस के साथ सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/tawa-bread-pizza-recipe/feed/ 0