मक्की के चिप्स – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Wed, 21 Jun 2017 18:59:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png मक्की के चिप्स – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 नाचोज़ चिप्स – Nacho Chips Recipe In Hindi https://livehealthylife.in/nacho-chips-recipe-in-hindi/ https://livehealthylife.in/nacho-chips-recipe-in-hindi/#respond Mon, 19 Jun 2017 02:28:40 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3436 नाचोज़ चिप्स – Nacho Chips Recipe In Hindi 

आवश्यक सामग्री –

  • मक्की का आटा- 1 कप (150 ग्राम)
  • गेहूं का आटा- ½ कप (75 ग्राम)
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • अजवायन- ¼ छोटी चम्मच
  • तेल- तलने के लिए

विधि –

  • किसी बड़े बाउल में मक्के का आटा लीजिए और इसमें गेहूं का आटा, नमक और हल्दी पाउडर डाल दीजिए।
  • इसमे अजवायन मसलकर और तेल भी डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए।
  • फिर, हल्के गरम पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिए।
  • आटे को ढककर 10 से 15 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए. इसका सख्त आटा गूंथिए।
  • आटा सैट होने के बाद, हाथ को थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए और आटे को थोड़ा सा मसल लीजिए।
  • नाचोज़ बनाने के लिए आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिए।
  • एक लोई उठाकर हाथों से गोल कर इसे दबाकर पेड़े जैसा बना लीजिए. इसके बाद, चकले और बेलन को थोड़े से तेल से लगाकर चिकना कर लीजिए।
  • अब लोई को बिल्कुल पतला चपाती की तरह बेलकर तैयार कर लीजिए, चकले को घुमाकर इसे बेलिए, इससे आपको आसानी होगी।
  • पूरी बेलने के बाद कांटे /फोर्क की मदद से इसे गोद लीजिए(नाचोज़ चिप्स की पूरी को पतला ही बेलें)
  • गोदने के बाद, इसे कटर की सहायता से काट लीजिए. इस प्रकार तिकोने नाचोज़ चिप्स काटकर तैयार जाएंगे।
  • कड़ाही में तेल गरम कर लीजिए. हल्के गरम तेल में नाचोज़ तले जाएंगे।
  • तेल चैक कर लीजिए.  तेल उपयुक्त गरम होने पर  सावधानी से नाचोज़ चिप्स उठाकर कड़ाही में तलने के लिए डाल दीजिए।
  • नाचोज़ चिप्स को दोनों ओर से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
  • सभी नाचोज़ चिप्स तैयार कर लीजिए. नाचोज़ चिप्स के नीचे से गोल्डन ब्राउन होते ही पलट दीजिए।
  • तले हुए नाचोज़ चिप्स निकालकर नैपकिन पर रख लीजिए. सारे नाचोज़ चिप्स इसी तरह तल लीजिए।
  • (नाचोज़ हल्के गरम तेल और धीमी आंच पर ही तलें)
  • नाचोज़ का मसाला बंनाने के लिए, मसालेदार नाचोज़ बनाने के लिए एक प्याले में 1/4 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर और 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए।
  • इस मसाले को नाचोज़ के ऊपर हल्का-हल्का डालते हुए छिड़क कर मिला दीजिए।
  • क्रिस्पी और मसालेदार नाचोज़ चिप्स बनकर तैयार है।
  • नाचोज़ चिप्स को सालसा मेयोनीज़, चीज़ या अपनी मनपसंद डिप के साथ में सर्व करे।

 

]]>
https://livehealthylife.in/nacho-chips-recipe-in-hindi/feed/ 0