देसी घी -करे बालों की समस्या दूर – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Fri, 07 Mar 2025 08:23:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png देसी घी -करे बालों की समस्या दूर – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 Hair growth | बालों की हर तरह की प्रॉब्लम से मिलेगा छुटकारा देसी घी – करे बालों की समस्या दूर https://livehealthylife.in/desee-ghee-best-remedy-for-hair/ https://livehealthylife.in/desee-ghee-best-remedy-for-hair/#respond Mon, 03 Mar 2025 01:25:58 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3308 Desi Ghee best for hair growth : बालों में देसी घी लगाने से बालों की ग्रोथ जल्दी होती है।

देसी घी हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है, साथ ही यह बालों के लिए भी काफी लाभदायक होती है। आयुर्वेद का मानना है कि बालों में घी इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ तो जल्दी बनती ही हैं, लेकिन इसके अलावा यह बालों की सुंदरता को बरकरार रखने में भी रहती है,परन्तु ध्यान रखे की देसी घी भारतीय गाय का ही होना चाहिए।

डेंड्रफ (dandruff)

अगर आपके बालों में डेंड्रफ हो तो आप अपने बालों के स्केल्प में देसी घी और बादाम के तेल की मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको रूसी से छुटकारा मिल जाएगा। इसी के साथ स्केल्प में होने वाली सूखी त्वचा या फिर ड्राइनेस भी दूर हो जाएगी।

दो मुंहे बाल

अगर आपके बाल दो मुंहे हो तो चिंता ना करें। देसी घी के पास इसका भी समाधान है। देसी घी से स्केल्प पर मसाज करने से यह समस्या भी दूर हो जाती है। यह हमारे बालों को भरपूर पोषण देता है और काफी फायदेमंद होता है।

बालों की ग्रोथ (hair growth)

अगर आपके बालों की ग्रोथ काफी कम है तो आप अपने बालों में देसी घी से मालिश कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें आंवला और प्याज का जूस भी मिला सकती हैं। इस उपचार को पंद्रह दिन में कम से कम एक बार करें। ऐसा करने से आपके बाल सुंदर होने के साथ ही लंबे भी होंगे।

उलझे बालों

देसी घी के इस्तेमाल से आप अपने उलझे बालों को आसानी से सुलझा सकती हैं। इसके लिए आपको देसी घी में जैतून का तेल मिलाकर अपने बालों में लगाना होगा। ऐसा करने से उलझे हुए बाल सुलझ जाएंगे।

बालों की चमक

बालों की प्राकृतिक चमक को वापस पाने के लिए आपको देसी घी को हल्का सा गुनगुना कर 20 मिनट के लिए अपने बालों पर मालिश करनी होगी। इसके बाद आप अपने बालों में नींबू का रस डालकर उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने के बाद बालों को अच्छी तरह से ठंड़े पानी से धो लें।

]]>
https://livehealthylife.in/desee-ghee-best-remedy-for-hair/feed/ 0