तवा कुलचा – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Mon, 27 Mar 2017 09:52:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png तवा कुलचा – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 तवा कुलचा – Tawa Kulcha recipe https://livehealthylife.in/tawa-kulcha-recipe/ https://livehealthylife.in/tawa-kulcha-recipe/#respond Sat, 25 Mar 2017 04:00:08 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2785 तवा  कुलचा – Tawa Kulcha recipe

तवा  कुलचा बनाने की सामग्री:

  • 1 कटोरी मैदा
  • 1/2 कप दही
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच शक्कर
  • 1 चम्मच तेल मोयन के लिये
  • 1/2 छोटी चम्मच नमक
  • 1/4 धनिया
  • 1 चम्मच कलौंजी

तवा  कुलचा बनाने की विधि :

  • 1 कटोरी मैदा लें उसमे 1/2 कप दही, 1/2 चम्मच बैंकिंग सोडा, 1 चम्मच शक्कर, 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर 1 चम्मच तेल का मोयन करें ।
  • अाटा गूँथने के लिये हल्का गरम पानी लें। थोडा थोडा पानी डाल कर नरम अाटा गूँथे।
  • अब हाथ में तेल लगा कर अाटा को अच्छी तरह 3-4 मिनट मसल कर नरम व चिकना कर लें।
  • अाटा पर तेल लगा कर अाटा को ढक कर गरम स्थान पर 5. 6 घंटे के लिये रख दें । अाटा फूल कर दुगना हो जायेगा।
  • 5,6 घंटे बाद अब अाटे को मसल कर अाटे की लोई बना कर रखें।
  • कुलचा बनाने के लिये जैसे अाप रोटी बनाते हैं ठीक वैसे ही लोई को मैदा मे डुबो कर पराँठे की तरह मोटा बेल ले।
  • कुलचा बेलने के बाद एक तरफ पानी लगा कर दें अौर पानी वाली साइड मे कटा धनिया व कलौंजी छिड़क कर बेलन से थोडा अौर बेल दें।
  • कुलचा को गरम तवा पर डाल कर सिकने दें। रोटी की तरह या पराठाँ जैसे घी लगा कर कुलचा सेकें।
    थोड़ी सिकने के बाद कुलचा को पलटना है।
  • कुलचा को दोनो तरफ से पलट कर सेकें। अौर तवा से निकाल दें।
  • कुलचा सिक कर तैयार है, उसमें घी लगा कर परोसें।
  • कुलचा को छोले, दाल मखनी या अपनी पसंद की ग्रेवी वाली सब्जी अौर प्याज व चटनी के साथ गरम गरम परोसें।
]]>
https://livehealthylife.in/tawa-kulcha-recipe/feed/ 0