जोधपुरी मिर्ची बड़ा – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 14 Mar 2017 01:45:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png जोधपुरी मिर्ची बड़ा – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 जोधपुरी मिर्ची बड़ा – Jodhpuri Mirch Vada https://livehealthylife.in/jodhpuri-mirch-vada/ https://livehealthylife.in/jodhpuri-mirch-vada/#respond Tue, 14 Mar 2017 01:45:15 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2675 जोधपुरी मिर्ची बड़ा – Jodhpuri Mirch Vada

सामग्री

  • 8-10 मोटी लम्बी हरी मिर्च
  • 2 कटोरी मोटा बेसन
  • 1/4 छोटा चम्मच खाने का सोडा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • तलने के लिए तेल

भरावन के लिए :

  • 3 बड़े उबले मैश किए आलू,
  • 1 छोटा चम्मच अदरक
  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच शक्कर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1छोटा चम्मच भुना जीरा
  • 1छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 छोटे चम्मच अमचुर पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार हींग व राई

 

विधि :

  • कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई-हींग डालकर चटकाएं।
  • अब अदरक व हरी मिर्च डालकर भून लें।
  • इसमें मैश किए आलू और सभी शेष मसाले डालकर अच्छी तरह भून लें।
    तैयार भरावन को ठंडा होने दें।
  • हरी मिर्च में लम्बाई में चीरा लगाकर बीज निकाल लें और नमक लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें।
  • फिर सूखे कपड़े से पोछकर भरावन भर दें।
  • बेसन में नमक, खाने का सोडा और आवश्यकतानुसार पानी डालकर घोल तैयार करें।
  • भरी हुई मिर्च को इस घोल में डुबोकर गर्म तेल में मध्यम आंच पर तल लें।
  • इमली की चटनी के साथ गर्मा-गर्म मिर्ची बड़े सर्व करें।
]]>
https://livehealthylife.in/jodhpuri-mirch-vada/feed/ 0