चटपटी राज कचौड़ी – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 30 May 2017 02:17:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png चटपटी राज कचौड़ी – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 चटपटी राज कचौड़ी – Raj Kachori Recipe https://livehealthylife.in/raj-kachori-recipe/ https://livehealthylife.in/raj-kachori-recipe/#respond Tue, 30 May 2017 02:17:33 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3378 चटपटी राज कचौड़ी – Raj Kachori recipe

सामग्री

  • 1 कप – मैदा
  • 1/4 कप – सूजी
  • 2 चुटकी – बेकिंग सोडा
  • तेल – तलने के लिये
  • कचौरी भरने की सामग्री
    भरावन के लिए
  • उबले आलू –3 (छोटे पीस में कटे हुए)
  • उबली मटर -आधी कटोरी
  • उबली अंकुरित मूंग -आधी कटोरी
  • फेंटा हुआ गाढ़ा दही-1 बड़ी कटोरी
  • भुना हुआ जीरा-आधी छोटी चम्मच
  • काला नमक-स्वादानुसार
  • सादा नमक-स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर-आधी छोटी चम्मच
  • मीठी चटनी- 2 बड़ी चम्मच
  • हरी चटनी- 2 चम्मच
  • सेव भुजिया -2 बड़ी चम्मच
  • अनार के दाने-2 चम्मच

विधि

  • एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा को एक साथ मिलाइये और सख्‍त गूथिये।
  • हाथों में थोड़ा सा तेल लगा कर इसे मसल कर नरम कर लीजिये और आटे को साफ गीले कपड़े से ढंक कर किनारे रख दीजिये।
  • अब दूसरी ओर कढ़ाई में तेल गरम कीजिये।
  • गूथे हुए आटे से छोटी-छोटी काटिये और उसे 3 इंच के व्‍यास में बेल लें।
  • फिर इसे गरम तेल में तल लें और जब यह अच्‍छी तहर से फूल जाए तब इसे प्‍लेट पर निकाल लें।
  • अब आपकी पूडी तैयार है, इसमें आप सामग्री को भर सकती हैं।
  • भरने के लिये पूड़ी को बीच से आराम से तोडिये और उसमें सबसे पहले आलू, मटर, उबली अंकुरित मूंग डाले।
  • थोड़ा सा जीरा, कालानमक, सादा नमक, लाल मिर्च पावडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, जीरा पावडर, दही और चटनी डाल कर सर्व कीजिये।
]]>
https://livehealthylife.in/raj-kachori-recipe/feed/ 0