Pickle Recipe – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Fri, 04 Aug 2017 17:04:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Pickle Recipe – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 आम का अचार Mango Pickle Recipe https://livehealthylife.in/mango-pickle-recipe/ https://livehealthylife.in/mango-pickle-recipe/#respond Fri, 04 Aug 2017 17:04:53 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3847 सामग्री :-

  • कच्चे आम – 1 किग्रा (8-10)
  • सरसों का तेल – 200 ग्राम ( 1/2 कप)
  • हींग – एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक – 100 ग्राम ( 5 टेबल स्पून,  या 1/3 कप)
  • हल्दी पाउडर – 50 ग्राम( 2 टेबिल स्पून)
  • लाल मिर्च पाउडर – 1- 2  टेबल स्पून
  • सोंफ – 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
  • मैंथी – 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
  • पीली सरसों (mustarad) – 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
  • कलोंजी -50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
  • लाल मिर्च पाउडर –  2 छोटी चम्मच

विधिHow to mango Pickle Recipe

  • आमों को साफ पानी से धोये और उनका पानी सुखा लीजिये।
  • आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये।
  • कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये.  गैस बन्द कर दीजिये।
  • सभी  मसाले तेल में डाल दीजिये,  हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, चमचे से चलाते हुये आम और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये। (आप चाहे तो मसाले दरदरे पीस कर भी अचार दाल सकते है। )
  • अचार को 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आम हल्के से नरम हो जाय .अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे।  (अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये। )
  • अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी पूरी तरह मुलायम नहीं हुये है।
  • अचार को किसी कांच कन्टेनर में भरकर धूप में या रूम के अन्दर रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
  • अब आम के टुकड़े कुछ दिनों में नरम हो गये हैं।
  • आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये.  यह अचार 2  साल तक आप खा सकते हैं।
    टिप्स – अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में एक बार 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं।
]]>
https://livehealthylife.in/mango-pickle-recipe/feed/ 0
करौंदे और हरी मिर्च Karonda Green Chilli https://livehealthylife.in/karonda-green-chilli/ https://livehealthylife.in/karonda-green-chilli/#respond Mon, 03 Jul 2017 07:44:40 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3596 करौंदे और हरी मिर्च Karonda Green Chilli

आवश्यक सामग्री :-

  • करोंदा – 100 ग्राम
  • हरी मिर्च – 50 ग्राम
  • तेल – 2 टेबल स्पून
  • हींग – 2-3 पिंच
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • अजवायन – आधा छोटी चम्मच
  • मेथी दाना – आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

विधि –
करोंदा और हरी मिर्च धोकर, पानी सुखा लीजिये, डंठल तोडिये, और दो भाग करते हुये काट लीजिये।
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा, अजवायन और मेथी दाना डालिये, जीरा अजवायन तड़कने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सौंफ पाउडर डालिये और 2-3 बार चलाकर मिलाइये।
मसाले में कटे करौंदा और मिर्च डाल दीजिये, नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाये और 1-2 मिनिट तक भूनिये, ढकिये और 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये चेक करे अगर नहीं पके तो 1 मिनिट और ढककर पका लीजिये.करौंदा और हरी मिर्च बन तैयार हैं, इनको चपाती दाल /सब्जी के साथ सर्व करे।

]]>
https://livehealthylife.in/karonda-green-chilli/feed/ 0
आम्बी की खट्टी मीठी चटनी – Mango Chutney Recipe https://livehealthylife.in/mango-chutney-recipe/ https://livehealthylife.in/mango-chutney-recipe/#respond Thu, 27 Apr 2017 16:59:33 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2937 आम्बी की खट्टी मीठी चटनी  – Mango chutney recipe

how to make mango chutney

सामग्री :

  • 2 कच्चे आम्बी मध्यम अाकार के
  • 1 कप ग्राम गुड या शक्कर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 खड़ी लाल मिर्च या 1/2 चम्मच पिसी लाल मिर्च
  • धनिया पावडर 1/4 चम्मच
  • 1, 1/2 कप हरा धनिया
  • 15-20 पत्तिया पुदीना
  • 4 कली लहसुन
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच सौफ

विधी :

कच्चे आम्बी को धोकर छिलका निकाल कर गूदा निकाल कर रख लें ।
अब अाम के गूदा को मिक्सर जार में डाल कर उसमें जीरा, मिर्च, धनिया पावडर , नमक, लहसुन, सौफ, हरा धनिया, पुदीना की
पत्ती व गुड डाल कर मिक्सर में दरदरा पीस लें।
गुड की मात्रा मात्रा अपने स्वादानुसार बढ़ा सकते है । बिना गुड के भी खट्टी चटनी बनाई जाती हैं।
अब आम की खट्टी मीठी चटनी बन कर तैयार है। चटनी को दाल, चावल, पूडी या पराठाँ के साथ सर्व करे।
यह चटनी फ्रिज में लगभग 3 -4 दिन तक रख कर उपयोग कर सकते है।

]]>
https://livehealthylife.in/mango-chutney-recipe/feed/ 0
झटपट मिर्च का अचार – Green chilli Pickle https://livehealthylife.in/green-chilli-pickle/ https://livehealthylife.in/green-chilli-pickle/#respond Tue, 18 Apr 2017 08:48:07 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2847 झटपट हरी मिर्च का अचार – Green chilli Pickle

सामग्री :

  • हरी मिर्च- 100 ग्राम
  • सौंफ- 3 छोटी चम्मच
  • काली सरसों के दाने- 3 छोटी चम्मच
  • नमक- 1,1/2 छोटी चम्मच
  • मेथी दाने- 1,1/2  छोटी चम्मच
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1 छोटी चम्मच
  • हींग पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल- 4 से 5 छोटी चम्मच
  • सिरका- 4 छोटी चम्मच

विधि :

  • अचार बनाने के लिए सबसे पहले मिर्चों को अच्छे से धोकर इनका पानी सुखा लीजिए।
  •  एक मिर्च उठाइए और डंठल हटाकर, इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  • इसी प्रकार एक-एक करके सभी मिर्चों को काटकर तैयार कर लीजिए।
  • साबुत मसाले भूनने के लिए गैस पर पैन गर्म कीजिए।
  • फिर, पैन में जीरा, मेथी दाने, सौंफ और काली सरसों के दाने डाल दीजिए।  इन मसालों को बिल्कुल हल्का सा मध्यम आंच पर भून लीजिए।(मसालों को सिर्फ नमी हटाने के लिए भूना जाना है, इसलिए इन्हें कलछी से चलाते हुए 1 मिनट ही भून लीजिए।)
  • इसके बाद, भुने हुए मसाले जार में डाल दीजिए और हल्का दरदरा पीस लीजिए, अचार का मसाला तैयार है।
    कटी मिर्चों में मसाले मिलाइए।
  • अब इसमें 4 छोटी चम्मच सरसों का तेल और सफेद सिरका डाल दीजिए।
  • साथ ही, इसमें पिसे हुए मसाले, नमक, हल्दी पाउडर और हींग पाउडर भी डाल दीजिए।
  • सभी  को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार तैयार है, इसे तुरंत किसी भी भोजन के साथ सर्व कर सकते हैं।
  • लेकिन 2 दिन के बाद अचार का स्वाद और भी बढ़ जाएगा. इस अचार को आप किसी कांच के कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और  2 से 3 महीनों तक मज़े से खाइए।

टिप्स :
मिर्चों को कैंची से काटा जाए, तो  इससे मिर्च हाथों में नही लगती और आसानी से भी कट जाती है।

]]>
https://livehealthylife.in/green-chilli-pickle/feed/ 0
मिक्स सब्जियों का अचार – Mix Vegetable Achar https://livehealthylife.in/mix-egetable-achar/ https://livehealthylife.in/mix-egetable-achar/#respond Wed, 08 Feb 2017 03:04:15 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2441 मिक्स सब्जियों का अचार – Mix Vegetable Achar

सामग्री :

  • गाजर- बारीक़ टुकड़ों में कटी हुई 2 कटोरी
  • शलगम – बारीक़ टुकड़ों में कटी हुई 2 कटोरी
  • फुलगोभी- बारीक़ टुकड़ों में कटी हुई 2 कटोरी
  • मटर के दाने – 2 कटोरी
  • तेल- 1 छोटी कटोरी
  • हींग -1/4 चम्मच
  • नमक- 2 बड़े चम्मच
  • मिर्च- 1 बडा चम्मच
  • राई – 1 1/2 बड़े चम्मच
  • पिसी हुई सौफ- 2 बड़े चम्मच
  • हलदी- 1 छोटी चम्मच

विधि:
फुलगोभी, शलगम ,गाजर,के टुकड़ों को गर्म उबलते पानी में 2 मिनट रखे और एक सुती कपड़े पर फैला दे, ताकी उसका अतिरिक्त पानी सूख जाए। मटर को गर्म पानी से निकलने की आवश्यकता नहीं है।
एक पैन में गैस पर तेल गर्म करने रख दीजिए। उसी में नमक, मिर्च, हलदी, राई दाल, सौफ एवं हींग डाले .

अब इन सब सब्जियों फुलगोभी, शलगम ,गाजर और मटर को एक कांच के जार में भर ले और ऊपर से मसाला मिला तेल डाल कर हिला ले।
2-3 दिन में यह अचार तैयार हो जायगा। परांठे सब्जी के साथ खाये व् खिलाये।

]]>
https://livehealthylife.in/mix-egetable-achar/feed/ 0
हरी मिर्च का अचार – Green Chili Pickle https://livehealthylife.in/green-chili-pickle/ https://livehealthylife.in/green-chili-pickle/#respond Sun, 23 Oct 2016 17:50:29 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2085 हरी मिर्च का अचार – Green Chili Pickle

सामग्री : 

  • 200 ग्राम- ताजा हरी मिर्ची
  • 2 बड़े चम्मच- राई दाल
  • आधी कटोरी -सरसों का तेल
  • आधा चम्मच -हल्दी
  • आधा छोटी चम्मच -हींग
  • नमक- स्वादानुसार

विधि :

हरी मिर्ची को अच्छी तरह धोकर एक साफ और सूखे कपड़े से पोंछ लें।
मिर्ची को बीच से चीरा लगाकर सारे बीज निकाल लें।
एक बर्तन में पिसी राई , हल्दी पाउडर, हींग, नमक और 1 चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाकर मसाला बना लें।
अब इस मसाले को चीरा लगी हुई हरी मिर्ची में भर दें।
अब इन मिर्चियों को कांच या चीनी के बर्तन में डालें और अतिरिक्त तेल ऊपर से डाल दे।
2-3 दिनों के लिए इस बर्तन को धूप में रखें और दिन में 1 बार हिला लें।
हरी मिर्ची का अचार बनकर तैयार है।

]]>
https://livehealthylife.in/green-chili-pickle/feed/ 0
बेसनी भरवां मिर्च – Besan Stuffed Chilli https://livehealthylife.in/besan-stuffed-chilli/ https://livehealthylife.in/besan-stuffed-chilli/#respond Thu, 13 Oct 2016 13:20:34 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1987 बेसनी  भरवां मिर्च  – Besan Stuffed Chilli

बेसनी भरवां मिर्च की सामग्री :

  • 100 ग्राम -मोटी हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्‍मच- बेसन
  • 1/4 छोटा चम्मच-सौंफ दरदरा
  • 1/4 छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच- धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच- मेथी दाना
  • 1/4 छोटा चम्मच- आमचूर पाउडर
  • 1 बडा चम्मच- तेल
  • 2 चुटकी- हींग
  • स्वादानुसार -नमक

विधि:

  • सबसे पहले हरी मिर्च को धो कर पोंछ  लें और फिर उनमें लंबा चीरा लगा के अलग रख दें।
  •  अब एक पैन में 1 चम्‍मच तेल डाल कर गरम करें और फिर उसमें हींग डालकर भून लें।
  • अब  बेसन डाल कर हल्‍की आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं।
  •  अब उसमें हल्दी और  धनिया पाउडर डाल कर भुने  और  आंच को बंद कर दें।
  •  मसाले में अब सौंफ दरदरा, आमचूर पाउडर, मेथी दाना और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  •  अब इस मसाले को मिर्चों में सावधानी से भरें।
  • अब पैन में तेल डाल कर गरम करें और फिर उसमें भरी हुई हरी मिर्च धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाइएं।
  •  2 मिनट बाद  मिर्चों को पलट दें.और 1 मिनट के लिए ढक दे।
  • अच्‍छे से लाल  हो जाने पर  इन्‍हें निकाल कर प्लेट में रख दें।
  • बेसनी  भरवां मिर्च तैयार है.चपाती रांठे और सब्जी के साथ आनन्द उठाये।
]]>
https://livehealthylife.in/besan-stuffed-chilli/feed/ 0
करेले का अचार – Karela ka Achar Recipe https://livehealthylife.in/karela-ka-achar-recipe/ https://livehealthylife.in/karela-ka-achar-recipe/#respond Mon, 05 Sep 2016 02:43:45 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1891 करेले का अचार – Karela ka Achar Recipe

  • करेले – 500 ग्राम ( 7-8 मीडियम आकार के)
  • हींग पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • मेथी दाना  – 2 छोटी चम्मच
  • अजवायन – 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ – 2 छोटी चम्मच
  • पिसी राई या पीली सरसों – 4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक – 1 छोटी चम्मच
  • सादा नमक – 3 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल -100 ग्राम (1/2 कप)
  • सिरका – 1/4 कप

विधि :

सबसे पहले करेले अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.
फिर करेले का थोड़ा-थोड़ा छिलका उतारकर इन्हें काट लें.
अब करेले के टुकड़ों पर नमक छिड़कर मिलाएं. फिर इसे आधे घंटे के लिए रखा छोड़ दें.
आधे घंटे बाद नमक मिले करेले के टुकड़ों को निचोड़कर इनका रस निकाल लें.
करेले के टुकड़े एक बार फिर पानी से धोकर अलग रख दें.

गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल से धुआं उठने लगे तो आंच को मध्यम करके इसमें राई और हींग डालकर तड़के।

मैथीदाने, अजवायन,लाल मिर्च ,काला नमक , नमक  और सोंफ डालकर मिलाये और गैस बंद कर दे ।

अब इन मसालों में करेले डालकर मिलाये, ऊपर से सिरका डालकर हिलाय।  इस कन्टेनर को धूप में भी रख सकते हैं, चार दिन  सूखे चम्मच से चला कर ऊपर नीचे कीजिये।

करेले के अचार को अपने लन्च या डिनर के साथ या नाश्ते में गरमा गरम परांठे के साथ खाइये और परोसिये

]]>
https://livehealthylife.in/karela-ka-achar-recipe/feed/ 0
अजवाइन की चटनी Ajwain Chatnee https://livehealthylife.in/ajwain-chatnee/ https://livehealthylife.in/ajwain-chatnee/#respond Tue, 30 Aug 2016 04:52:46 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1836 अजवाइन की चटनी Ajwain Chatnee
सामग्री :

अजवाइन की पत्तियां – 25-30
हींग -चुटकी भर
नमक-आधा चम्मच
हरी मिर्च -2
प्याज़ -1 छोटा (चाहे तो)
अनारदाना – 1 छोटी चम्मच
जीरा -1/4 चम्मच
अजवाइन की चटनी की विधि :

अजवाइन की पत्तियों को धो ले।
अब अजवाइन की पत्तियां ,नमक ,हरी मिर्च ,अनारदाना ,जीरा ,हींग, प्याज़ को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस ले।
इसे एक जार में भर ले।
यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पाचन में बहुत सहायक है।
(अजवाइन का पौधा बड़ी आसानी से गमले में लग जाता है ,मात्र इसकी एक टहनी तोड़कर लगाने से यह उगाया जा सकता है और किसी भी माली से मंगाया जा सकता है। )

]]>
https://livehealthylife.in/ajwain-chatnee/feed/ 0
लहसुन का अचार Garlik Pickle https://livehealthylife.in/garlik-pickle/ https://livehealthylife.in/garlik-pickle/#respond Fri, 26 Aug 2016 03:22:10 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1818 लहसुन का अचार  Garlik Pickle

लहसुन का अचार की सामग्री :

  • लहसुन – 250 ग्राम (छिला हुआ )
  • राइ -1 बड़ा चम्मच
  • मेथी दाना -1 बड़ा चम्मच दरदरा
  • हल्दी -1 चम्मच
  • नमक -२ चम्मच
  • लाल मिर्च -डेढ़ चम्मच
  • कलौंजी -२ चम्मच
  • सौंफ -२ चम्मच
  • अजवाइन -१/२ चम्मच
  • सरसों का तेल -३ बड़े चम्मच

विधि :

  • लहसुन को धोकर 1 घंटे धुप में सुखा ले।
  • अब ऐसे एक कांच के बर्तन में डालकर रख दे।
  • एक पैन में तेल अच्छा गर्म कर और गैस बंद कर के राइ, मेथी दाना, कलौंजी, सौंफ ,अजवाइन डाले।
  • अब तेल ठंडा होने पर इसमें बाकी मसाले डालकर लहसुन के ऊपर डाल दे और अच्छे से मिला ले।
  • एक सप्ताह धूप में रखे ।
  • एक सप्ताह बाद प्रयोग कर सकते है।
  • यह के महीनों तक प्रयोग किया जा सकता है।
]]>
https://livehealthylife.in/garlik-pickle/feed/ 0