Indian Drinks – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Thu, 24 Mar 2022 07:36:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png Indian Drinks – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 बच्‍चों के लिए जरूरी -फाइबर से भरपूर दाल का पानी https://livehealthylife.in/healthy-baby-food-dal-juice/ https://livehealthylife.in/healthy-baby-food-dal-juice/#respond Thu, 24 Mar 2022 07:36:25 +0000 https://livehealthylife.in/?p=4870 बच्‍चों के लिए जरूरी -फाइबर से भरपूर दाल का पानी

Healthy baby food daal juice

दाल का पानी पोषण से भरपूर होता है. यदि  दूध को कम्पलीट फ़ूड कहा गया है तो यह भी बच्चो की वृद्धि के अच्छा माना  जाता है इसमें पर्याप्त  मात्रा में कैल्शियम  प्रोटीन ,आयरन, पोटैशियम और फाइबर होते है जो बच्चो को ऊर्जावान बनता है। जोकि  आसानी से पच जाता है।

एनर्जी ड्रिंक व पचने में आसान

बच्चों को आहार में भरपूर मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है जोकि दाल का पानी उस आवश्यकता पूरा करता है।दाल का पानी बहुत जल्दी से पच जाता है जिससे शरीर को तुरंत ताकत मिल जाती है। बच्चों को ऊर्जावान बनाने के लिए भी उन्हें दाल का पानी देने की सलाह दी जाती है।

दस्त की समस्या सुधारे

बच्‍चे में यदि बार – बार दस्‍त के द्वारा शरीर से तरल पदार्थ की कमी होती है उसकी  पूर्ति बच्‍चे को सही मात्रा में  तरल पदार्थ जैसे मां का दूध, दाल का पानी व चावल का पानी पिलाने की ही सलाह दी जाती है। बच्चे इसे आसानी से पचा लेते है।

 

दाल का पानी बनाने का तरीका—–

आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैश  कर लीजियेऔर फिर इसे छान ले । अब इस दाल के पानी में  आधा छोटीवाली  चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल का पानी बच्चे को पिलाइये। मूंग व मसूर की दाल का पानी पिलाना लाभदायक होता है।

बूढ़े लोगों के लिए भी लाभप्रद

दाल का पानी हल्का और आसानी से पचने वाला होता है।  दाल का पानी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होता है।इसमें  पर्याप्त  मात्रा में कैल्शियम  प्रोटीन ,आयरन, पोटैशियम और फाइबरहोते है तथा   जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रित रहने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। फाइबर से भरपूर चीजें खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।इसलिए  बड़े लोग  भी  पतली दाल का सेवन करते है।

]]>
https://livehealthylife.in/healthy-baby-food-dal-juice/feed/ 0
रिफ्रेशिंग नमकीन सत्तू Refreshing Salty Sattu https://livehealthylife.in/salty-sattu/ https://livehealthylife.in/salty-sattu/#respond Mon, 08 May 2017 07:41:13 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2839 रिफ्रेशिंग नमकीन सत्तू Refreshing Salty Sattu

आवश्यक सामग्री :

  • चने का सत्तू – आधा कप
  • पोदीना के पत्ते – 10
  • नीबू – आधा नीबू
  • हरी मिर्च – आधी या स्वादानुसार
  • भुना जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक – आधा छोटी चम्मच
  • सादा नमक – स्वादानुसार

विधि :

  • पोदीना के पत्ते धोइये और पत्तों को बारीक काट लीजिये.
  • हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये।
  • सबसे पहले सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, और अब 1 कप पानी मिला दीजिये।
  • घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पोदीना की पत्तियां, नीबू का रस और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला दीजिये।
  • सत्तू के नमकीन शर्बत को गिलास में डालिये और पोदीना की साबुत पत्ती से सजा दीजिये
  • 3-4 बर्फ के क्यूब डाल कर मिलाये।
  • गर्मी के मौसम में सत्तू का नमकीन शर्बत आपको गर्मी से राहत देगा और लू से भी बचाता है ।
]]>
https://livehealthylife.in/salty-sattu/feed/ 0
तरबूज का शर्बत – Watermelon Juice Recipe https://livehealthylife.in/watermelon-juice-recipe/ https://livehealthylife.in/watermelon-juice-recipe/#respond Tue, 18 Apr 2017 09:56:01 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2909 तरबूज का  शर्बत – Watermelon Juice Recipe

सामग्री :

  • 2-3 किग्रा ‍ताजा फ्रेश कटा हुआ तरबूज
  • 1 नींबू
  • 1 कप आइस क्यूब्स
  • स्वादानुसार शक्कर
  • पाव चम्मच काली मिर्च पावडर पुदीना पत्तियां।

विधि :
सबसे पहले तरबूज को धोकर, छिलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए।
अब मिक्सी में पीस लीजिए।
जब तरबूज के गूदा का ज्यूस तैयार हो जाए, तब इसे छलनी में छान लीजिए और इसमें नींबू निचोड़ें और अच्छे से मिलाइए।
अब इसे कांच के गिलास में डाल दीजिए।
ऊपर से आइस क्यूब्स डालिए, काली मिर्च पावडर डाल कर, पुदीने की 2-3 पत्तियों से सजाइए।
तैयार है तरबूज का ठंडा-ठंडा शर्बत।

]]>
https://livehealthylife.in/watermelon-juice-recipe/feed/ 0
ठंडाई रेसिपी – Thandai Recipe https://livehealthylife.in/thandai-recipe/ https://livehealthylife.in/thandai-recipe/#respond Mon, 06 Mar 2017 03:03:24 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2594 ठंडाई रेसिपी  – Thandai Recipe 

सामग्री :

  • एक लीटर दूध
  • आधा कप चीनी
  • एक बड़ा चम्मच बादाम
  • 1/2 चम्मच केसर
  • एक मुट्ठी गुलाब की पंखुड़ियां
  • 2 कप पानी
  • 12 चम्मच सौंफ
  • 2 हरी छोटी इलायची
  • एक चम्मच खरबूजे का बीज

बनाने की विधि :

एक पतीले में  दूध को अच्छी तरह उबाल ले और उसे ठंडा कर लें।
सारी चीजों को पानी में डाल दीजिए और फूलने दीजिए। इसके बाद इन चीजों को अच्छी तरह पीस लीजिए।
इन चीजों को दूध में मिला दीजिए।
अब दूध में चीनी और सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
ठंडाई तैयार है, इसे ठंडा ही सर्व करें।

]]>
https://livehealthylife.in/thandai-recipe/feed/ 0
स्ट्राबेरी शेक – strawberry shake https://livehealthylife.in/strawberry-shake/ https://livehealthylife.in/strawberry-shake/#respond Mon, 27 Feb 2017 02:27:08 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2566 स्ट्राबेरी शेक – strawberry shake

स्ट्राबेरी शेक सामग्री :

  • स्ट्राबेरी -200 ग्राम
  • दूध -3 गिलास
  • चीनी -स्वादानुसार (4 से 5 बड़े चम्मच)
  • आइस क्यूब्स -6-7
  • वनीला आइसक्रीम -4 स्कूप

विधि :
सबसे पहले स्ट्राबेरी को धो कर इनकी पत्तियां निकाल ले।
एक मिक्सर में स्ट्राबेरी डाले, चीनी डाले और मिक्सर चलाये।
अब दूध मिलाये और फिर से मिक्सर चलाये।
कुछ आइस क्यूब्स डाल कर चलाये।
अब गिलास में स्ट्राबेरी शेक डाले ऊपर से वनीला आइसक्रीम डाले।
बादाम पिस्ता से सजाये ।
एक स्ट्राबेरी को बीच से काट कर गिलास पर लगाए।
स्ट्राबेरी शेक तैयार है।

]]>
https://livehealthylife.in/strawberry-shake/feed/ 0
चुकंदर कांजी – Beetroot-kanji recipe https://livehealthylife.in/beetroot-kanji/ https://livehealthylife.in/beetroot-kanji/#respond Fri, 10 Feb 2017 04:14:01 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2474 चुकंदर कांजी – Beetroot-kanji recipe
  • चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन, विटामिन बी व डी होता है।
  • यह खून की कमी को दूर करता है।
  • चुकंदर में गुर्दे और पित्ताशय को साफ करने के प्राकृतिक गुण हैं।
  • चुकंदर उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने में मदद करता हैं।
  • चुकंदर कांजी
  • २ बड़े चुकंदर धो कर छील ले।
  • इन्हें लम्बाई में टुकड़ों में काट ले।
  • एक २ लीटर के कांच के जार में पानी भर कर इन कटे टुकड़ों को डाले अब इस में डेढ़ (स्वादानुसार) चम्मच नमक आधा चम्मच लाल मिर्च और १ छोटी चम्मच पिसी राई डाले।
  • ऐसे २ दिन धुप में रखे
  • कांजी तैयार है।
    कांजी पिए और चुकंदर खाये।
    (चुकंदर के स्थान पर आप लाल गाजर भी प्रयोग कर सकते है )

 

]]>
https://livehealthylife.in/beetroot-kanji/feed/ 0
मिक्स वेजिटेबल सूप Mix Vegetable Soup recipe in Hindi https://livehealthylife.in/mix-vegetable-soup-recipe-hindi/ https://livehealthylife.in/mix-vegetable-soup-recipe-hindi/#respond Mon, 09 Jan 2017 03:55:57 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2345 मिक्स वेजिटेबल सूप Mix Vegetable Soup recipe in Hindi

मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की सामग्री:

  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 1 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 4 चम्मच शिमला मिर्च कटा हुआ
  • 2 लहसुन बारीक़ कटा हुआ
  • 1 गाजर कटा हुआ
  • 4 चम्मच हरा मटर का दाना
  • 5 चम्मच कटी हुई पत्ता गोभी
  • 3 चम्मच मकई के दाने
  • 3 चम्मच कटी हुई फ्रेंच बीन्स
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच विनेगर (सिरका)
  • 1 चम्मच कॉर्नफ़्लोर
  • 1 चम्मच मक्खन
  • 1 1/2 गिलास पानी
  • स्वादानुसार नमक

मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने की विधि :

एक पैन में मध्यम आंच पर मक्खन को गरम करें।
कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर 4 मिनट के लिए भून लें।
फिर कटा हुआ गाजर, पत्ता गोभी, मकई के दाने, फ्रेंच बीन्स, शिमला मिर्च, हरा मटर और नमक डालकर 4 मिनट के लिए भून लें।
अब टमाटर या टमाटर का पल्प और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें और इसे 5 मिनट तक पकने दें।
तब तक एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ़्लोर को 3 चम्मच पानी में मिक्स करके घोल बना कर रख लें।
अब काली मिर्च पाउडर और कॉर्नफ़्लोर का घोल डालकर लगातार चलाते रहें ,ध्यान रहे इस मिश्रण में गुलथी न रहें।अब इस मिश्रण में विनेगर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और गैस बंद कर दें।
मिक्स वेजिटेबल सूप को एक बॉउल में निकालकर हरी धनीया डालकर गार्निश करें।

]]>
https://livehealthylife.in/mix-vegetable-soup-recipe-hindi/feed/ 0
मशरूम सूप Cream Mushroom Soup https://livehealthylife.in/cream-mushroom-soup/ https://livehealthylife.in/cream-mushroom-soup/#respond Thu, 15 Dec 2016 17:03:55 +0000 http://livehealthylife.in/?p=2299 मशरूम सूप  Cream Mushroom Soup

सामग्री:

  • मशरूम – 200 ग्राम
  • मक्खन – 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां- 1 – 2 टेबल स्पून
  • क्रीम – 2 टेबल स्पून
  • नीबू – 1
  • कार्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
  • नमक – 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • कालीमिर्च ताजा कुटी -1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक पेस्ट – 1/2 छोटी चम्मच

 

मशरूम को धो कर कपड़े से पोंछ लीजिये और डंठल को  हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये।
एक पैन में 2 टेबल स्पून मक्खन डालकर मेल्ट होने तक गरम कर लीजिये।
अब मक्खन में अदरक डालिये और हल्का सा भून लीजिये, कटे हुये मशरूम, नमक, काली मिर्च डाल कर, सारी चीजों के मिलने तक मिला दीजिये।
और इसे  ढककर कम आँच पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये।
कुछ समय बाद  चैक कीजिये, मशरूम के अन्दर से काफी जूस निकल आने के बाद  2 मिनिट खुले ही पका लीजिये, जिससे  मशरूम नर्म हो जायं।
मशरूम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये और हल्के दरदरे पीस लीजिये. पिसे मशरूम उसी कढ़ाई में डाल दीजिये।
इसमे 2 कप पानी डाल दीजिये, उबाल आने पर  कार्न फ्लोर को 2-3 टेबल स्पून पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलकर  सूप में मिला दीजिये।
सूप को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये और 1 टेबल स्पून क्रीम डाल दीजिये।
गैस बन्द कर दीजिये और 2 छोटे चम्मच नीबू का रस डालकर मिला दीजिये।
मशरूम सूप बनकर तैयार है, सूप को प्याले में डालिये, क्रीम और हरे धनिये से गार्निश  कीजिये, गरमा गरम सूप का आनंद उठाये।

]]>
https://livehealthylife.in/cream-mushroom-soup/feed/ 0
टोमेटो सूप – Home made Tomato Soup https://livehealthylife.in/home-made-tomato-soup/ https://livehealthylife.in/home-made-tomato-soup/#respond Mon, 08 Aug 2016 05:10:10 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1652 टोमेटो सूप – Home made Tomato Soup

टोमेटो सूप बनाने की सामग्री :

  • लाल टमाटर -1  किलो
  • काला नमक -1/4 छोटा चम्मच
  • सफेद नमक -1/2  छोटा चम्मच
  • काली मिर्च -1/4 छोटा चम्मच
  • शक्कर – 1 बड़ा चम्मच
  • सूखा पुदीना पाउडर  -1/4 छोटा चम्मच (इच्छानुसार )
  • साबुत काली मिर्च -7-8
  • लौंग -2
  • तेज़ पत्ता -1
  • फ्रेश क्रीम -2 बड़े चम्मच
  • कटा हरा धनिया -1  बड़ा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्स के लिए -2-3 ब्रेड्स
  • टोमेटो सूप बनाने की विधि

टमाटर को धोकर चार टुकड़ों में काट लें, और एक प्याला पानी में काला नमक, साबुत काली मिर्च, शक्कर , लौंग, तेज़ पत्ता डाल उबाल लें। चाहें तो प्रेशर कुकर में एक सीटी भी ले सकते हैं।

उबले टमाटरों को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर ब्लेंडर में पीस लें। पिसे टमाटर को छलनी से छान लें। टमाटर के बीज फेंक दें।

अगर सूप बहुत गाढ़ा है तो थोड़ा उबला  पानी और डाल लें ।

सूप को अच्छी तरह से पकने में लगभग 10 मिनट का समय लगता है।

अब इसमें काली मिर्च, सफेद नमक, सूखा पुदीना पाउडर डालें।

गरम सूप के ऊपर परोसते समय १ चम्मच ताजी क्रीम या थोड़ा सा मक्खन डालें

इसे हरे धनिये की बारीक कटी पत्तियों से सजाए, ऊपर से ब्रेड क्रम्स डालकर  परोसें।

(ब्रेड क्रम्स के लिए ब्रेड को छोटे टुकड़ो में काट कर आयल में फ्राई करके निकाल ले )

]]>
https://livehealthylife.in/home-made-tomato-soup/feed/ 0
कांजी वड़ा बनाने की विधि – Kanji Vadas recipe https://livehealthylife.in/kanji-vadas-recipe/ https://livehealthylife.in/kanji-vadas-recipe/#respond Sat, 06 Aug 2016 08:11:44 +0000 http://livehealthylife.in/?p=1702 कांजी वड़ा बनाने की विधि  – Kanji Vadas recipe

  • पानी – 2 लीटर (10 गिलास)
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -/2 छोटी चम्मच
  • पीली या काली सरसों – 2 बड़े चम्मच
  • सादा नमक – 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • काला नमक – 1 छोटी चम्मच

बड़े के लिये

  • मूंग की दाल – 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
  • हींग – 1/4 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • तेल तलने के लिये

विधि

  • पानी को  कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में डालिये, पानी में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों और  दोंनो नमक डाल कर मिला दीजिये.
  • कन्टेनर का ढक्कन बन्द करके 3 दिन तक के लिये रख दीजिये रोजाना 1 बार सूखे और साफ चमचे से चलाना मत भूलियेतीसरे दिन कांजी को चख ले , कांजी हल्की हल्की खट्टी हो जाती है, हल्की खट्टी कांजी आप पीना चाहें तो पी सकते हैं.  चौथे दिन आप पानी को टेस्ट करेंगे तो पानी का स्वाद एक दम अच्छा  खट्टा और बड़ा ही स्वादिष्ट हो गया है, यानी आपकी कांजी तैयार हो गई है.

बड़े बनाने के लिये

  • दाल को रात भर पानी में भिगो दीजिये.दाल को पानी से निकालिये औरहींग मिलाकर  हल्की दरदरी पीस लीजिये.  पिसी हुई दाल को किसी प्याले में निकालिये, ओर नमक मिलाकर 10 मिनट अच्छी तरह स्पंजी होने तक फैट लीजिये.कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, और हाथ से छोटी छोटी बड़ीयां जैसी तेल में बनाकर डालिये,  ये बडियां तेल में फूलकर गोल हो जाती हैं,  अब इन्हें पलट पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तल कर टिशू पर निकाल कर रख लीजिये। ऐसे ही सारी बड़ियां तल  लीजिये.वड़ों को गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिये भिगो दीजीये. कुछ देर बाद  बाद इन्हें पानी से निकाल कर, हाथों से हल्का सा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये.एक गिलास में 4-5 वड़े डाल कर कांजी भर दीजिये, स्वादिष्ट कांजी वड़ा परोसिये और पीजिये.
]]>
https://livehealthylife.in/kanji-vadas-recipe/feed/ 0